SIP Calculation: ₹2100 की एसआईपी से बनेगा 57 लाख+ का फंड, लॉन्ग-टर्म में दौलत बनाने के लिए देखें रिटर्न का ये कैलकुलेशन

SIP Money Making Calculation: केवल ₹2100 की SIP से आप लंबी अवधि में लाखों फंड खुद के लिए बना सकते हैं. तो बिना देरी किए जानें कंपाउंडिंग का जादू, 12%–15% रिटर्न का पूरा कैलकुलेशन, और छोटी निवेश राशि से बड़ा धन बनाने की स्मार्ट प्लानिंग.
SIP Calculation: ₹2100 की एसआईपी से बनेगा 57 लाख+ का फंड, लॉन्ग-टर्म में दौलत बनाने के लिए देखें रिटर्न का ये कैलकुलेशन

हर किसी को आमतौर पर ऐसा ही लगता है कि म्यूचुअल फंड SIP में बड़ा फंड बनाने के लिए हर महीने हमको एक तड़की रकम का निवेश करना पड़ेगा. लेकिन ये बिल्कुल भी सच नहीं है, क्योंकि अगर आप सही समय पर निवेश शुरू करते हैं तो कम राशि का निवेश भी आपको मालामाल कर सकता है.जी हां अगर आप समझदारी और अनुशासन के साथ निवेश करें, तो केवल ₹2100 प्रति माह की SIP भी आपको लंबे समय में लाखों का फंड दे सकती है.लेकिन खास बात यह है कि अगर आपकी उम्र अभी 25 साल है, तो आपके पास लंबी अवधि का शानदार फायदा उठाने का समय है. यही लंबी अवधि आपका साथ देगी, कंपाउंडिंग का जादू करेगी और छोटे निवेश को भी बड़ा बना देगी.

SIP क्या है और यह कैसे काम करती है?

आपको बता दें कि SIP यानी Systematic Investment Plan— म्यूचुअल फंड में निवेश करने का सबसे सरल तरीका होता है. इसमें आपको एक साथ बड़ी रकम जमा नहीं करनी होती, बल्कि केवल एक फिक्स रकम हर महीने निवेश की जाती है.हालांकि SIP की हमेशा ही असली ताकत है कंपाउंडिंग, जिसमें आपका इन्वेस्टमेंट केवल खुद पर नहीं बल्कि पिछले रिटर्न पर भी रिटर्न देता है.असल में टाइम के साथ यह राशि बर्फ के गोले की तरह बढ़ती जाती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

केवल रोज 2 कप चाय छोड़ें और बनाएं लाखों का फंड! बस फॉलो करना होगा ये धांसू फॉर्मूला

Tue, November 18, 2025

₹2100 की SIP कैसे बनाएगी ₹57 लाख का फंड?

मान लीजिए आप हर महीने ₹2100 की SIP करते हैं और लंबे समय तक इसे जारी रखते हैं. इक्विटी फंड्स ऐतिहासिक रूप से लगभग 15% तक का रिटर्न देते हैं.इसे आधार मानकर देखते हैं कि 25 साल बाद आपका फंड कितना बड़ा बनेगा:

मासिक निवेश: ₹2100
निवेश अवधि: 25 साल
मानक रिटर्न: 15% (औसत)

25 साल तक सिर्फ ₹2100 की SIP करने पर आपका कुल निवेश:

₹2100 × 360 महीने = ₹57,8,778

इस फंड में आपकी निवेश राशि 25 साल में 6.3 लाख रुपए होगी, इसमें वेल्थ गेन 51.6 लाख रुपए है. फिर 15 फीसदी रिटर्न के आधार पर 25 साल बाद टोटल फंड ₹57,88,778 (57.9 Lakhs) लाख होगा.

DurationSIP Amount (₹)Future Value (₹)
25 years210057.9 Lakhs
1 years21000.3 Lakhs
2 years21000.6 Lakhs
3 years21000.9 Lakhs
4 years21001.4 Lakhs
5 years21001.8 Lakhs
8 years21003.7 Lakhs
10 years21005.5 Lakhs
12 years21007.9 Lakhs
15 years210012.9 Lakhs
18 years210020.6 Lakhs
20 years210027.9 Lakhs
21 years210032.3 Lakhs
22 years210037.4 Lakhs
23 years210043.3 Lakhs
24 years210050.1 Lakhs
25 years210057.9 Lakhs
26 years210066.8 Lakhs
27 years210077.1 Lakhs
28 years210089 Lakhs
29 years21001 Crores
30 years21001.2 Crores
32 years21001.6 Crores
35 years21002.4 Crores

अगर रिटर्न 12% मिल जाए तो क्या होगा फंड?

अगर लंबी अवधि में मार्केट बेहतर रिटर्न दे देता है और औसत रिटर्न 12% मिल जाए, तो आपका यही फंड ₹57.9 लाख तक पहुंच सकता है. इसी वजह से कहा जाता है,सही समय पर शुरू की गई छोटी SIP भी आपकी पूरी ज़िंदगी बदल सकती है.

कंपाउंडिंग: दौलत बढ़ाने का असली हथियार

शुरुआत में आपको लगेगा कि रिटर्न बहुत कम आ रहा है, लेकिन कुछ साल बाद इसका असर दिखने लगता है.
जैसे-जैसे आपका निवेश बढ़ता है, वैसे-वैसे कंपाउंडिंग आपके पैसे को दोगुना, फिर तिगुना करने लगती है.

लंबी अवधि में कंपाउंडिंग का जादू इतना तेज़ होता है कि:

-छोटे निवेश बड़े फंड बनाते हैं
-आपका पैसा आपके लिए काम करना शुरू कर देता है
-हर साल रिटर्न पिछले रिटर्न पर जमा होता जाता है

अगले 5 साल के टाइमफ्रेम पर समझिए SIP vs Lumpsum में रिटर्न का किंग कौन? सिंपल सा ये गणित दूर कर देगा कन्फ्यूजन


लॉन्ग-टर्म में SIP से धनवान बनने के लिए ज़रूरी बातें

1. जितनी जल्दी शुरू करें, उतना बेहतर

आपकी उम्र जितनी कम होगी, आपका पैसा उतना लंबा सफर तय करेगा.
कंपाउंडिंग समय के साथ ही अपना जादू दिखाती है.

2. अनुशासन जरूरी

मार्केट गिरता है तो लोग SIP रोकने लगते हैं, जबकि असली फायदा तो गिरावट में ही होता है क्योंकि NAV सस्ती होती है.

3. SIP बंद न करें

मार्केट चाहे ऊपर जाए या नीचे, SIP लगातार जारी रखें.
यह औसत खरीद कीमत को कम करता है.

4. सही फंड का चयन

इक्विटी फंड, विशेष रूप से Large Cap, Multi Cap या ELSS लंबे समय में अच्छे परिणाम देते हैं.

5. साल में एक बार समीक्षा जरूर करें

बदलते फाइनेंशियल टारगेट और मार्केट स्थिति को देखते हुए समय-समय पर फंड में बदलाव करना जरूरी है.

6. विविधीकरण रखें

सारा पैसा एक ही फंड में न डालें, इससे रिस्क कम होता है और रिटर्न स्थिर रहता है.

निष्कर्ष: ₹1500 की SIP ही काफी है

अगर आप मासिक ₹1500 की छोटी सी SIP कर सकते हैं और इसे लंबे समय तक चलाते हैं, तो आप भविष्य की बड़ी जरूरतें जैसे—घर, बच्चों की शिक्षा, रिटायरमेंट—सब आसानी से पूरा कर सकते है औकर समय के साथ वित्तीय स्वतंत्रता हासिल कर सकते हैं.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

SIP से बनेंगे 'धनवान', समझें ₹2500, ₹3500,₹4500 का इन्वेस्टमेंट बनाएगा करोड़पति,आधा भारत नहीं जानता मनी मेकिंग वाला ये फॉर्मूला?

5 FAQs

1. क्या ₹1500 की SIP से सच में लाखों का फंड बन सकता है?

हां, लंबे समय में कंपाउंडिंग की वजह से ₹1500 की मासिक SIP से 30 साल में ₹45–84 लाख तक का फंड बन सकता है.

2. इस SIP के लिए कौन सा रिटर्न माना गया है?

कैलकुलेशन के लिए 12% और 15% वार्षिक रिटर्न का अनुमान लिया गया है, जो इक्विटी म्यूचुअल फंड का सामान्य औसत है.

3. क्या SIP शुरू करने के लिए ज्यादा पैसे होना जरूरी है?

नहीं, आप ₹100–₹500 से भी SIP शुरू कर सकते हैं। ₹1500 एक अच्छा शुरुआती निवेश मान सकते हैं.

4. क्या SIP को बीच में रोकना चाहिए?

नहीं, मार्केट गिरावट के समय भी SIP जारी रखना फायदेमंद होता है क्योंकि NAV सस्ती मिलती है.

5. क्या SIP में निवेश सुरक्षित है?

SIP म्यूचुअल फंड में निवेश का तरीका है और बाजार जोखिम के अधीन है। इसलिए लंबी अवधि का अनुशासित निवेश बेहतर रिटर्न दे सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6