SIP से 6 करोड़ का फंड पक्का! कैलकुलेशन में समझें कब बनेंगे आप करोड़पति, जानें यह बेमिसाल इन्वेस्टमेंट आपको कैसे बनाएगा 'धनवान'!

SIP Calculation: SIP निवेश से आप करोड़ों का रिटायरमेंट फंड बना सकते हैं.सिर्फ ₹12,000 मासिक SIP से 30 साल में 6 करोड़ रुपए तक का फंड तैयार किया जा सकता है. जानें पूरा कैलकुलेशन, कंपाउंडिंग का जादू और सुरक्षित फाइनेंशियल फ्यूचर का राज.
SIP से 6 करोड़ का फंड पक्का! कैलकुलेशन में समझें कब बनेंगे आप करोड़पति, जानें यह बेमिसाल इन्वेस्टमेंट आपको कैसे बनाएगा 'धनवान'!

आने वाला कल सेफ और टेंशन फ्री रहे इसके लिए लोग डिफरेंट जगहों में अपना पैसा निवेश करते हैं. आप भी अगर रिटायरमेंट के बाद की लाइफ टेंशन फ्री वाली चाहते हैं तो फिर एसआईपी में इन्वेस्टमेंट करना बेस्ट हो सकता है. जी हां अगर आप हर महीने 12,000 रुपये SIP डालें और 12% सालाना ब्याज मिलेगा तो, तो 6 करोड़ से ज्यादा का फंड बनाने में लगभग 30 साल लगेंगे. तो आइए जानें SIP कैलकुलेटर से हिसाब देखें,कितने टाइम में और कैसे 6 करोड़ का फंड बनेगा.

SIP क्यों है खास?

SIP की मदद से न सिर्फ आप छोटी-छोटी बचत को बड़ा बना सकते हैं, बल्कि 6 करोड़ रुपए तक का रिटायरमेंट फंड भी तैयार कर सकते हैं. जी हां SIP में आपको एकमुश्त मोटी रकम लगाने की जरूरत नहीं होती है. तो आप चाहें तो केवल 500 रुपए या 1000 रुपए से भी शुरुआत कर सकते हैं. इसमें हर महीने तय राशि आपके बैंक खाते से म्यूचुअल फंड में जाती है. ऐसे में लंबे समय तक लगातार निवेश करने पर कंपाउंडिंग का जादू आपके पैसों को तेजी से बढ़ा देता है.

एसआईपी का 6 करोड़ का कैलकेलुशेन

एसआईपी से 6 करोड़ प्लस का फंड बनाने के लिए हर महीने कम से कम 12,000 रुपए रका निवेश करना होगा.अगर आपको इस निवेश पर 12 फीसदी तक का रिटर्न मिलेगा तो फिर आपको करोड़पति बनने से कोई रोक नहीं सकता है. वैसे सबसे खास बात है कि इस निवेश को आपको 30 सालों तक बिना रुके जारी भी रखना होगा.

  • 12,000 रुपये SIP पर
  • समय: 30 साल (360 महीने)
  • कुल निवेश: 12,000 × 360 = 43.2 लाख रुपए
  • वेल्थ गेन: 6.3 करोड़
  • टोटल फंड: 6.8 करोड़.
    DurationSIP Amount (₹)Future Value (₹)
    30 years120006.8 Crores
    1 years120001.6 Lakhs
    2 years120003.3 Lakhs
    3 years120005.4 Lakhs
    4 years120007.8 Lakhs
    5 years1200010.5 Lakhs
    8 years1200021.3 Lakhs
    10 years1200031.6 Lakhs
    12 years1200045.1 Lakhs
    15 years1200074 Lakhs
    18 years120001.2 Crores
    20 years120001.6 Crores
    21 years120001.8 Crores
    22 years120002.1 Crores
    23 years120002.5 Crores
    24 years120002.9 Crores
    25 years120003.3 Crores
    26 years120003.8 Crores
    27 years120004.4 Crores
    28 years120005.1 Crores
    29 years120005.9 Crores
    30 years120006.8 Crores
    32 years120009 Crores
    35 years1200013.7 Crores

कंपाउंडिंग का जादू

SIP में कंपाउंडिंग का असर सबसे ज्यादा होता है. अगर आपने 30 साल तक हर महीने 12,000 रुपये लगाए और उस पर औसतन 12% का रिटर्न मिला. इस हिसाब से आपका कुल निवेश लगभग 43 लाख रुपये होगा, लेकिन रिटायरमेंट तक यह रकम बढ़कर 6 करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएगी,तो यही कंपाउंडिंग की ताकत है.

SIP के फायदे

  • छोटी रकम से शुरुआत संभव.
  • लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार.
  • मार्केट के उतार-चढ़ाव से कम असर.
  • अनुशासन और नियमित निवेश की आदत.
  • टैक्स बचत का फायदा (ELSS म्यूचुअल फंड में SIP करने पर).

रिटायरमेंट प्लानिंग में क्यों जरूरी है SIP?

रिटायरमेंट के बाद नौकरी की आय बंद हो जाती है.तो ऐसे में खर्च पूरे करने और मेडिकल जरूरतों के लिए फाइनेंशियल बैकअप होना बहुत जरूरी है. वैसे SIP एक ऐसा ऑप्शन है जो आपके फंड को मार्केट ग्रोथ से जोड़ता है और लंबे समय में FD या PPF की तुलना में कहीं ज्यादा रिटर्न देता है.

किन बातों का रखें ध्यान

  • SIP जितनी जल्दी शुरू करेंगे, उतना फायदा मिलेगा.
  • लंबी अवधि तक निवेश करने की आदत डालें.
  • SIP करने से पहले फंड का रिसर्च जरूर करें.
  • 12% से 15% रिटर्न लॉन्ग टर्म में संभव है, लेकिन यह मार्केट पर निर्भर करता है.

हर साल अपनी SIP राशि को 5-10% तक बढ़ाने की कोशिश करें.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)


5 FAQs

SIP क्या है और कैसे काम करती है?
SIP यानी सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान, जिसमें तय राशि हर महीने म्यूचुअल फंड में निवेश की जाती है. लंबे समय में कंपाउंडिंग से बड़ा फंड बनता है.

Q2. 6 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट फंड बनाने के लिए कितनी SIP करनी होगी?
अगर आप 30 साल तक निवेश करते हैं, तो ₹14,000 प्रति माह SIP से 6 करोड़ रुपये का फंड बन सकता है.

Q3. SIP का न्यूनतम निवेश कितना है?
SIP मात्र ₹500 से भी शुरू की जा सकती है, जिससे कोई भी व्यक्ति निवेश की शुरुआत कर सकता है.

Q4. SIP सुरक्षित है या इसमें रिस्क है?
SIP म्यूचुअल फंड से जुड़ी होती है, इसलिए इसमें मार्केट रिस्क होता है, लेकिन लंबे समय में रिस्क कम होकर अच्छे रिटर्न की संभावना बढ़ती है.

Q5. SIP से टैक्स बेनिफिट मिलते हैं क्या?
हाँ, अगर आप ELSS फंड में SIP करते हैं तो आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6