ये है SIP का धांसू कैलकुलेशन: ₹4,000 इन्वेस्टमेंट कब बना देगा ₹36 लाख+का मालिक, लॉन्ग टर्म वेल्थ बिल्डिंग का फॉर्मूला समझें

₹4,000 की मासिक SIP से 20 साल में ₹36 लाख से ज्यादा का फंड बनाया जा सकता है.तो फिर जानिए कंपाउंडिंग का पूरा गणित, संभावित रिटर्न, और SIP शुरू करने का आसान तरीका इस खास रिपोर्ट में.
ये है SIP का धांसू कैलकुलेशन: ₹4,000 इन्वेस्टमेंट कब बना देगा ₹36 लाख+का मालिक, लॉन्ग टर्म वेल्थ बिल्डिंग का फॉर्मूला समझें

इस बढ़ती महंगाई के दौर में आम आदमी के लिए सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि फ्यूचर के लिए सेफ और मजबूत फंड कैसे बनाया जाए. बड़े निवेश हर किसी के बस की बात नहीं होती है, लेकिन अगर आप हर महीने केवल ₹4,000 की SIP शुरू करते हैं, तो यही छोटी रकम 20 साल में ₹36 लाख से ज्यादा का बड़ा फंड बना सकती है. तो यही SIP की ताकत है – छोटा निवेश, बड़ा नतीजा.

जी हां अगर कोई व्यक्ति जनवरी 2026 से हर महीने ₹4,000 म्यूचुअल फंड SIP में लगाता है और उसे औसतन 12% का सालाना रिटर्न मिलता है, तो 20 साल बाद के पास ₹36 लाख के आसपास का फंड होगा. यही कारण है कि SIP को लॉन्ग टर्म वेल्थ बनाने का सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका माना जा रहा है.तो चलिए समझें 4,000 रुपए की एसआईपी से कैसे 20 साल में 36 लाख का फंड बना लेंगे.

SIP क्या होती है और यह कैसे काम करती है?

Add Zee Business as a Preferred Source
  • SIP का मतलब है सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान.
  • इसमें हर महीने एक तय रकम म्यूचुअल फंड में निवेश की जाती है.
  • SIP से इन्वेस्टमेंट की आदत बनती है.
  • बाजार के उतार-चढ़ाव की टेंशन कम रहती है.
  • बाजार गिरने पर ज्यादा यूनिट मिलती हैं.
  • बाजार चढ़ने पर यूनिट की कीमत बढ़ती है.
  • इससे रुपये की औसत लागत (Rupee Cost Averaging) बनती है.
  • लॉन्ग टर्म के लिए इन्वेस्टर्स को कंपाउंडिंग का बेनेफिट्स मिलता है.
  • SIP सिर्फ ₹500 से भी शुरू की जा सकती है.SIP

₹4,000 SIP से 20 साल में कितना पैसा बनेगा

  • हर महीने निवेश: ₹4,000
  • निवेश की कुल अवधि: 20 साल
  • कुल महीनों की संख्या: 240
  • आपकी कुल जमा रकम: ₹9,60,000
  • अनुमानित सालाना रिटर्न: 12%
  • 20 साल बाद संभावित फंड: ₹36.8 लाख
  • ब्याज से कमाई: करीब ₹27.2 लाख
  • शुरुआत में ग्रोथ धीमी रहती है.
  • लास्ट के सालों में कंपाउंडिंग तेज होती है.
  • छोटी SIP से बड़ा फंड तैयार होता है.
    20 years400036.8 Lakhs
    1 years40000.5 Lakhs
    2 years40001.1 Lakhs
    3 years40001.7 Lakhs
    4 years40002.4 Lakhs
    5 years40003.2 Lakhs
    8 years40006.3 Lakhs
    10 years40009 Lakhs
    12 years400012.3 Lakhs
    15 years400019 Lakhs
    18 years400028.5 Lakhs
    20 years400036.8 Lakhs
    21 years400041.7 Lakhs
    22 years400047.2 Lakhs
    23 years400053.4 Lakhs
    24 years400060.3 Lakhs
    25 years400068.1 Lakhs
    26 years400076.8 Lakhs
    27 years400086.5 Lakhs
    28 years400097.4 Lakhs
    29 years40001.1 Crores
    30 years40001.2 Crores
    32 years40001.6 Crores
    35 years40002.2 Crores

अगर इसे आसान भाषा में समझें तो

5 साल बाद आपका फंड करीब ₹3 लाख के आसपास पहुंच सकता है.
10 साल में यह ₹7–8 लाख हो सकता है.
15 साल में यह ₹15–17 लाख तक जा सकता है.
20 साल में यही फंड ₹36 लाख के करीब पहुंच सकता है.


12% रिटर्न क्या सच में मिल सकता है?

-इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने लंबे समय में 12–14% तक का औसत रिटर्न मिल सकता है.
-हर साल 15% रिटर्न मिलने की कोई गारंटी नहीं होती
-मार्केट में समय-समय पर गिरावट जरूर आती है.
-लंबी अवधि में SIP औसत रिटर्न को संतुलित कर देती है.

  • SIP शुरू करना आज बेहद आसान है.
  • घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से ऑनलाइन एप के जरिएSIP शुरू की जा सकती है.
  • किसी भी AMC की आधिकारिक वेबसाइट से भी SIP शुरू कर सकते हैं.
  • आधार और पैन से KYC पूरा करना जरूरी है.
  • KYC प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है.
  • बैंक अकाउंट को ऐप से लिंक करना होता है.
  • अपने टारगेट के अनुसार म्यूचुअल फंड चुनें.
  • SIP की रकम और तारीख चुनकर ऑटो-डेबिट सेट करें.
  • तय तारीख पर हर महीने पैसा अपने आप कटता रहेगा.

निवेश करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • SIP लंबी अवधि का खेल है.
  • बीच में बाजार गिरने पर घबराकर इसे बंद न करें.
  • हमेशा 15–20 साल के नजरिए से निवेश करें.
  • अपनी SIP को 2–3 अलग फंड्स में बांटें ताकि रिस्क कम हो.
  • साथ ही इमरजेंसी फंड अलग जरूर रखें.

SIP है परफेक्ट इन्वेस्टमेंट

SIP

₹4,000 की मासिक SIP कोई बड़ी रकम नहीं लगती, लेकिन समय के साथ यही छोटी बचत लाखों में बदल सकती है. 20 साल बाद यही पैसा आपके रिटायरमेंट, बच्चों की पढ़ाई, या अपना घर खरीदने जैसे बड़े सपनों को पूरा कर सकता है. SIP का असली फायदा वही लोग उठाते हैं जो धैर्य रखते हैं और लंबे समय तक निवेश बनाए रखते हैं.तो अगर आपने अब तक SIP शुरू नहीं की है, तो आज ही पहला कदम उठाना आपके भविष्य के लिए सबसे समझदारी भरा फैसला हो सकता है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)


SIP से जुड़े Best 5 FAQs

Q1. ₹4,000 की SIP से 20 साल में कितना पैसा बन सकता है?
12% औसत रिटर्न पर करीब ₹36 लाख का फंड बन सकता है.

Q2. क्या SIP में निवेश सुरक्षित होता है?
लंबे समय में SIP अपेक्षाकृत सुरक्षित मानी जाती है, लेकिन बाजार जोखिम हमेशा रहता है.

Q3. SIP में टैक्स कैसे लगता है?
1 साल बाद लॉन्ग टर्म गेन पर ₹1.25 लाख तक टैक्स फ्री और उसके बाद 12.5% टैक्स लगता है.

Q4. SIP कितनी न्यूनतम रकम से शुरू की जा सकती है?
₹500 प्रति माह से SIP की शुरुआत की जा सकती है.

Q5. SIP कब तक चलानी चाहिए?
बेहतर रिटर्न के लिए SIP कम से कम 10–20 साल तक करनी चाहिए.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6