SIP Calculator: 222 रुपये का ये 'जादू' कर देगा हैरान! 15 साल में खड़ा होगा 40 लाख प्लस का फंड, कैलकुलेशन समझें

SIP Calculator: अगर आप बिना जेब पर बोझ डाले आने वाले कल को टेंशन फ्री जीना चाहते हैं, तो आज ही SIP में इन्वेस्टमेंट शुरू करें.जी हां रोजाना ₹222 की छोटी बचत से 15 साल में ₹40 लाख से ज्यादा का फंड आप तैयार कर सकते हैं. तो चलिए रिटर्न का मनी मेकिंग वाला कैलकुलेशन समझते हैं.
SIP Calculator: 222 रुपये का ये 'जादू' कर देगा हैरान! 15 साल में खड़ा होगा 40 लाख प्लस का फंड, कैलकुलेशन समझें

आज के समय में फ्यूचर की टेंशन हर किसी को रहती है. रोजमर्रा की भागदौड़, काम का दबाव और जिम्मेदारियों को पूरा करने के बाद लोग रिटायरमेंट को टेंशन फ्री जीना चाहते हैं, लेकिन कई बार रिटायरमेंट के बाद की लाइफ तब मुश्किल से भरी हो जाती है, जब हमारे पास पैसों की कमी होती है. तो अगर आप भी अपने फ्यूचर तो पैसों के मामले में सेफ बनाना चाहते हैं तो इसके लिए अभी से फाइनेंशियल प्लानिंग शुरू करना बहुत ही जरूरी है. जी हां अगर आप केवल 222 रुपए रोज बचाएंगे तो आसानी केवल 15 साल में ही SIP में निवेश करके 40 लाख से ज्यादा का फंड बना सकते हैं.

222 रुपए की बचत आप रोज चाय और सिगरेट के पैसों से कर सकते हैं. जी हां अगर आप ₹222 की बचत कर पाते हैं,तो मंथली इन्वेस्टमेंट आपका ₹6,660 हजार का हो जाता है.बस यही ₹6,660 रुपए केवल 15 साल में 40 लाख से ज्यादा का फंड बनाकर आपकी रिटायरमेंट के बाद की लाइफ को सेफ और टेंशन फ्री वाला बनाने का काम करते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

रोज एसआईपी को करें शुरू

  • SIP सभी के लिए इन्वेस्टमेंट का आसान और स्मार्ट ऑप्शन है.
  • शेयर मार्केट से डरने वालों के लिए बेहतर ऑप्शन है.
  • छोटी रकम से निवेश की शुरुआत करना बेस्ट होगा.
  • ये लॉन्ग टर्म में बड़ा फंड बनाने में है हेल्पफुल.
  • कंपाउंडिंग से पैसा तेजी से बढ़ता है.
  • मार्केट के उतार-चढ़ाव का असर कम होता है.
  • लॉन्ग-टर्म वेल्थ बनाने के लिए सबसे भरोसेमंद तरीका.
SIP

222 रुपए की बचत का लखपति बनाने वाला कैलकुलेशन

  • SIP में लंबे समय तक निवेश करने पर औसतन 12 से 15 % सालाना रिटर्न मिलने का अनुमान लगाया जाता है.
  • तो रोजाना ₹222 की छोटी बचत बड़ा सपना पूरा कर सकती है.
  • हर दिन अलग रखें ₹222, और इसको आदात में डालें.
  • 222 के हिसाब से महीने में सिर्फ ₹6,660 का निवेश होगा.
  • 15 साल ₹1198800 लाख यानी करीब 12 लाख का निवेश होगा.
  • 15 साल में 15 फीसदी के हिसाब से वेल्थ गेन 29.1 लाख होगी.
  • 15 साल में मैच्योरिटी का टोटल फंड 41 लाख रुपए का बनेगा.
  • ये रकम छोटी लगती है, असर बड़ा होता है.
  • हमेशा एसआईपी लंबी अवधि में रिटर्न दिखाता कमाल.

SIP के लिए रट लें बातें

  • SIP बाजार से जुड़ा इन्वेस्टमेंट होता है.
  • एसआईपी में रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती है.
  • शेयर मार्केट उतार-चढ़ाव का असर पड़ता है.
  • इसमें रिटर्न अनुमान से कम-ज्यादा हो सकता है.
  • इन्वेस्टमेंट से पहले टारगेट तय करना जरूरी.
  • इन्वेस्टमेंट टेन्योर समझना बहुत जरूरी होता है.SIP

इग्नोर ना करें ये बातें

  • एसआईपी में अपनी रिस्क क्षमता जरूर पहचानें.
  • एसआईपी में जल्दबाजी में निवेश करने से बचें.
  • इन्वेस्टमेंट से पहले फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह लें.
  • हमेशा सही प्लानिंग से रिस्क कम होता है.
  • अनुशासन से SIP का फायदा बढ़ता है.
  • SIP से ट्रैवल और फाइनेंशियल आज़ादी संभव.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें)

खबर से जुड़े 5 FAQs

Q1. क्या रोज ₹222 की SIP से सच में बड़ा रिटायरमेंट फंड बन सकता है?
हां, अगर ₹222 रोज (₹6,660 महीना) SIP में 15 साल तक निवेश किया जाए, तो कंपाउंडिंग के जरिए 40 लाख रुपये से ज्यादा का फंड बन सकता है.

Q2. SIP रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए क्यों सही मानी जाती है?
SIP में छोटी रकम से निवेश शुरू होता है, लॉन्ग टर्म में कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है और रिटायरमेंट के लिए बड़ा फंड तैयार होता है.

Q3. SIP में कितना रिटर्न मिल सकता है?
लॉन्ग टर्म SIP में औसतन 12 से 15% सालाना रिटर्न मिलने का अनुमान लगाया जाता है, हालांकि यह बाजार पर निर्भर करता है.

Q4. क्या SIP पूरी तरह सुरक्षित निवेश है?
नहीं, SIP बाजार से जुड़ा निवेश है,इसमें रिटर्न की गारंटी नहीं होती और बाजार के उतार-चढ़ाव का असर पड़ सकता है.

Q5. SIP शुरू करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?
निवेश से पहले अपना लक्ष्य तय करें, समयावधि और जोखिम क्षमता समझें और जरूरत हो तो फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6