आधा भारत नहीं जानता है SIP का 22/12/22 फॉर्मूला,कैसे बस 22 साल का इन्वेस्टमेंट बना देगा 2 करोड़ प्लस का फंड,समझें कैलकुलेशन

SIP calculation: हर कोई आज के टाइम में ये चाहता है कि वह कम समय में बड़ा फंड खुद के लिए बना सके और करोड़पति बन जाए. ऐसे में SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान का '22x12x22 फॉर्मूला' आपकी ये मुराद पूरी कर सकता है.
आधा भारत नहीं जानता है SIP का 22/12/22 फॉर्मूला,कैसे बस 22 साल का इन्वेस्टमेंट बना देगा 2 करोड़ प्लस का फंड,समझें कैलकुलेशन

SIP calculation: आज के इस बदलते दौर में करोड़पति बनने का सपना हर कोई देखता है, लेकिन केवल नौकरी की सैलरी से यह सपना आपका पूरा होना मुश्किल है. ऐसे में म्यूचुअल फंड SIP आपके लिए एक ऐसा स्मार्ट जरिया है, जिसकी मदद से आप करोड़ों का फंड तैयार कर सकते हैं. SIP का 'सीक्रेट फॉर्मूला' बताता है कि अगर आप हर महीने ₹22,000 का निवेश लगातार करते हैं, तो फिर करीब 22 साल में 12% रिटर्न की दर से आप ढ़ाई करोड़ तक का फंड बना सकते हैं.

जी हां अगर आपकी अभी 30 साल की उम्र है और रिटायरमेंट के लिए फाइनेंशियल फ्रीडम चाहते हैं, तो SIP का '22x12x22' फॉर्मूला आपके लिए मनी मेकिंग वाला साबित हो सकता है. इस फॉर्मूले के अनुसार हर महीने अगर आप ₹22,000 की SIP करेंगे और बिना रुके 22 साल तक निवेश जारी रखें, तो सालाना 12% रिटर्न के अनुमान से आप केवल 52 की उम्र तक ₹2 करोड़ से ज्यादा का फंड तैयार कर सकते हैं.यानी कि यह प्लान रिटायरमेंट से पहले करोड़पति बनने का आसान और भरोसेमंद रास्ता बन सकता है.


एसआईपी का 22x12x22 फॉर्मूला

Add Zee Business as a Preferred Source

अगर आप फ्यूचर में पैसों की टेंशन नहीं चाहते तो फिर SIP का ‘22x12x22’ फॉर्मूला आपके लिए सबसे धांसू साबित हो सकता है. इस प्लान के तहत हर महीने ₹22,000 निवेश करेंगे और 22 साल तक नियमित SIP जारी रखेंगे रिटायरमेंट के बाद की लाइफ टेंशन फ्री हो जाएगी.असल में इसकी सबसे बड़ी ताकत है ‘पावर ऑफ कंपाउंडिंग’. ये फॉर्मूला लंबी अवधि में आपकी छोटी-छोटी बचत को बड़ी दौलत में बदलने की ताकत रखता है.


12% का धासूं रिटर्न

अगर आप हर महीने SIP में ₹22,000 का इन्वेस्टमेंट करते हैं और इसे बिना रुके 22 साल तक जारी रखते हैं, तो आपको इस पर 12% सालाना कंपाउंड रिटर्न मिल सकता है.इस चक्रवृद्धि रिटर्न की ताकत से आपका कुल वेल्थ गेन करीब ₹2,017,2549 (2 Crores) करोड़ तक पहुंच सकती है. यानी आपकी छोटी-छोटी मासिक बचत आपको करोड़पति बना सकती है.


इस फॉर्मूला का धांसू कैलकुलेशन

उदाहारण के तौर पर मान लेते हैं कि अगर आप हर महीने ₹22,000 की SIP करते हैं और इसे 22 साल तक लगातार बनाए रखते हैं, तो आपका करीब ₹58,08,000 (58.1 Lakhs) लाख का निवेश हो जाने वाला है. अब अगर इस निवेश पर आपको 12% सालाना कंपाउंड रिटर्न मिलता है, तो इस पर आपका वेल्थ गेन ₹2,01,72549 (2 Crores) करोड़ हो सकता है.यानी कुल मिलाकर आपका फंड बढ़कर ₹2,5,980549 (2.6 Crores) करोड़ तक पहुंच सकता है. SIP का ये 22x12x22 फॉर्मूला करोड़पति बनने का एक आसान और भरोसेमंद रास्ता बन सकता है.

DurationSIP Amount (₹)Future Value (₹)
22 years220002.6 Crores
1 years220002.8 Lakhs
2 years220006 Lakhs
3 years220009.5 Lakhs
4 years2200013.4 Lakhs
5 years2200017.8 Lakhs
8 years2200034.5 Lakhs
10 years2200049.3 Lakhs
12 years2200067.8 Lakhs
15 years220001 Crores
18 years220001.6 Crores
20 years220002 Crores
21 years220002.3 Crores
22 years220002.6 Crores
23 years220002.9 Crores
24 years220003.3 Crores
25 years220003.7 Crores
26 years220004.2 Crores
27 years220004.8 Crores
28 years220005.4 Crores
29 years220006 Crores
30 years220006.8 Crores
32 years220008.6 Crores
35 years2200012.1 Crores

एसआईपी से तगड़ा मुनाफा

वैसे आपको बता दें कि एसआईपी का असली फायदा मैच्योरिटी फंड में दिखाई देता है.खास बात यह है कि ज्यादा रिटर्न के लिए आपको इक्विटी यानी शेयर बाजार से जुड़े म्यूचुअल फंड में निवेश करना बेहतर माना जाता है. यह लॉन्ग टर्म में ना केवल रिटर्न बढ़ाता है, बल्कि करोड़पति बनने का रास्ता भी आसान करता है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6