SIP का 'जादुई' Calculation! ₹5,000 vs ₹10,000 महीना, जानें किस इन्वेस्टमेंट पर कितने साल में बनेंगे 'सबसे धनवान'

SIP म्यूचुअल फंड एक सुरक्षित और स्मार्ट निवेश ऑप्शन है, जो लॉन्ग टर्म में तगड़ा फंड बनाने में मदद करता है, ₹5,000 या ₹10,000 से शुरू करके आप फाइनेंशियल फ्रीडम की दिशा में मजबूत कदम उठा सकते हैं और परिवार का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं.
 SIP का 'जादुई' Calculation!  ₹5,000 vs ₹10,000 महीना, जानें किस इन्वेस्टमेंट पर कितने साल में बनेंगे 'सबसे धनवान'

हर किसी को आज के समय में फाइनेंशियल फ्रीडम की तलाश रहती है और लंबी अवधि के लिए एक भरोसेमंद और आसान निवेश ऑप्शन भी ढूंढते हैं, तो फिर SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान हर किसी के लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. SIP की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आप हर महीने छोटी राशि से निवेश शुरू कर सकते हैं और लंबे समय में एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं. तो फिर हम आइए जानते हैं कि ₹5,000 या ₹10,000 की SIP से आप आने वाले 20 सालों में कैसे तगड़ा फंड बना सकते हैं.

SIP क्या है और ये कैसे काम करता है?

आपको बता दें कि SIP में आप हर महीने एक फिक्स अमाउंट इन्वेस्टमेंट करते हैं. ये रकम ऑटोमैटिक रूप से आपके बैंक अकाउंट से कट जाती है. वैसे SIP का मकसद यह है कि आप डिसिप्लिन तरीके से नियमित इन्वेस्टमेंट करें और कंपाउंडिंग के दम पर बड़ा रिटर्न हासिल कर सकें, SIP में आप मार्केट की टाइमिंग की चिंता किए बिना लॉन्ग टर्म तक इन्वेस्टमेंट करते हैं, जिससे मार्केट की अस्थिरता का असर कम होता है और औसतन बेहतर रिटर्न मिल सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

₹5,000 या ₹10,000 की SIP से बनेगा बड़ा फंड

तो अगर आप हर महीने ₹5,000 की SIP करते हैं और 20 साल तक निवेश जारी रखते हैं, तो 15% सालाना औसत रिटर्न के हिसाब से आपके पास करीब तगड़ा फंड क्रिएट कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे कि आपका निवेश 20 साल तक बिना रुके जारी रहना चाहिए.

उदाहरण:

निवेश राशि प्रति माह: ₹5,000

निवेश अवधि: 20 साल

कुल निवेश: ₹1200000 (12 लाख) लाख

वेल्थ क्रिएशन (15%): ₹ 54,35367 (54.4 लाख)लाख

नेट फंड वैल्यू: ₹66,35367 (66.4 लाख) लाख

DurationSIP Amount (₹)Future Value (₹)
20 years500066.4 Lakhs
1 years50000.6 Lakhs
2 years50001.4 Lakhs
3 years50002.2 Lakhs
4 years50003.2 Lakhs
5 years50004.4 Lakhs
8 years50008.9 Lakhs
10 years500013.2 Lakhs
12 years500018.8 Lakhs
15 years500030.8 Lakhs
18 years500049.1 Lakhs
20 years500066.4 Lakhs
21 years500077 Lakhs
22 years500089.1 Lakhs
23 years50001 Crores
24 years50001.2 Crores
25 years50001.4 Crores
26 years50001.6 Crores
27 years50001.8 Crores
28 years50002.1 Crores
29 years50002.4 Crores
30 years50002.8 Crores
32 years50003.7 Crores
35 years50005.7 Crores

उदाहरण:

निवेश राशि प्रति माह: ₹10,000

निवेश अवधि: 20 साल

कुल निवेश: ₹2400000 (24 लाख)लाख

वेल्थ क्रिएशन (15%): ₹1,0870734 (1.1 करोड़)करोड़

नेट फंड वैल्यू: ₹1,3270734 (1.3 करोड़)करोड़

DurationSIP Amount (₹)Future Value (₹)
20 years100001.3 Crores
1 years100001.3 Lakhs
2 years100002.8 Lakhs
3 years100004.5 Lakhs
4 years100006.5 Lakhs
5 years100008.7 Lakhs
8 years1000017.8 Lakhs
10 years1000026.3 Lakhs
12 years1000037.6 Lakhs
15 years1000061.6 Lakhs
18 years1000098.2 Lakhs
20 years100001.3 Crores
21 years100001.5 Crores
22 years100001.8 Crores
23 years100002.1 Crores
24 years100002.4 Crores
25 years100002.8 Crores
26 years100003.2 Crores
27 years100003.7 Crores
28 years100004.2 Crores
29 years100004.9 Crores
30 years100005.6 Crores
32 years100007.5 Crores
35 years1000011.4 Crores

यानी कि साफ है कि अगर 5,000 के निवेश पर अगर आपको 15 फीसदी तक का रिटर्न मिलेगा तो 20 साल में आपके पास ₹66,35367 (66.4 लाख) का अमाउंट होगा. जबकि अगर आप 10,000 इन्वेस्टमेंट करेंगे और अगर आपको 15 फीसदी तक का रिटर्न मिलेगा तो टोटल फंड ₹1,3270734 (1.3 करोड़) करोड़ का मिल जाने वाला है. आप अपनी स्वेच्छा से किसी भी एक निवेश राशि को चुनकर आने वाला कल सेफ बना सकते हैं.


कम निवेश से भी शुरू कर सकते हैं SIP

SIP को आप केवल ₹100 प्रति माह से भी शुरू कर सकते हैं, इसमें कोई अधिकतम सीमा नहीं है, यानी आप अपनी आय, बजट और फाइनेंशियल गोल्स के अनुसार जितना चाहें, उतना निवेश कर सकते हैं. वैसे SIP की ये लचीलापन इसे हर वर्ग के लिए उपयुक्त बनाता है—चाहे आप नौकरीपेशा हों, व्यापारी हों या फिर कोई स्टूडेंट.

SIP के फायदे:

-डिसिप्लिन और नियमित निवेश की आदत बनती है
-कंपाउंडिंग का लाभ मिलता है
-मार्केट की टाइमिंग की चिंता नहीं होती
-छोटे निवेश से बड़ा फंड तैयार होता है
-टैक्स बचत विकल्प भी उपलब्ध (ELSS फंड्स के माध्यम से)

SIP से कैसे शुरू करें निवेश?

-किसी भरोसेमंद म्यूचुअल फंड हाउस या निवेश ऐप के जरिए SIP शुरू कर सकते हैं।
-आप अपनी KYC पूरी करके ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से SIP चालू कर सकते हैं।
-निवेश से पहले फंड्स की परफॉर्मेंस, रेटिंग और जोखिम स्तर को जरूर समझें।

FAQ

Q1. SIP क्या है और इसकी शुरुआत कैसे करें?
A1. SIP (Systematic Investment Plan) म्यूचुअल फंड में नियमित रूप से निवेश करने का तरीका है,आप ₹100 से भी शुरुआत कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म या ऐप से रजिस्ट्रेशन करें.

Q2. ₹10,000 की SIP से 20 साल में कितना फंड बन सकता है?
A2. अगर आप हर महीने ₹10,000 SIP में निवेश करते हैं और औसतन 12% रिटर्न मिलता है, तो 20 साल में लगभग ₹1 करोड़ का फंड बन सकता है.

Q3. क्या SIP में अधिकतम निवेश की कोई सीमा है?
A3. नहीं, SIP में अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है.आप अपनी इनकम और फाइनेंशियल गोल्स के अनुसार जितना चाहें, निवेश कर सकते हैं.

Q4. SIP में जोखिम कितना होता है?
A4. SIP में बाजार का जोखिम होता है, लेकिन लंबे समय में यह जोखिम कम हो जाता है. डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो बनाकर आप रिस्क को अच्छी तरह मैनेज कर सकते हैं.

Q5. क्या SIP टैक्स सेविंग का विकल्प है?
A5. हां, अगर आप ELSS (Equity Linked Saving Scheme) के जरिए SIP करते हैं तो आपको धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट मिल सकती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6