&format=webp&quality=medium)
SIP Investment Plan: क्या आप भी बाकी लोगों की तरह से धनवान बनने का सपना देखते हैं? अगर हां, तो फिर आपको मोटा पैसा कमाने के लिए लाखों रुपये एक साथ निवेश करने की जरूरत नहीं है. जी हां सुनने में ये अजीब लगे लेकिन ये सच है, इसके लिए बस हर महीने एक छोटी सी बचत और सही जगह निवेश आपको फ्यूचर का 'कुबेर' बना सकता है.तो आज हम जानेगे कैसे एसआईपी में केवल 10,000 रुपए का निवेश 10 साल के लिए करके हम धनवान बन सकते हैं.
म्यूचुअल फंड में SIP आज के इस टाइम में इन्वेस्टमेंट का सबसे फेमस ऑप्शन बन गया है. इसकी सबसे बड़ी स्पेशलिटी है 'कंपाउंडिंग'की ताकत. यानी कि आप जितना लंबे समय तक निवेशित रहेंगे, आपका पैसा उतनी ही तेजी से बढ़ेगा.तो फिर आइए देखते हैं कि अगर आप हर महीने ₹10,000 की SIP शुरू करते हैं, तो 10 साल बाद आपके पास कितना पैसा होगा.
म्यूचुअल फंड में औसतन 12% ,15% ,18% तक का रिटर्न आसानी से मिल जाता है. कुछ अच्छे मिडकैप या स्मॉलकैप फंड्स ने तो 20% तक का भी सालाना रिटर्न दिया है.
मासिक निवेश: ₹10,000
समय: 10 साल
कुल निवेश: ₹12 लाख
अनुमानित वेल्थ गेन: ₹10.4 लाख
10 साल बाद कुल वैल्यू: ₹22.4 लाख
मासिक निवेश: ₹10,000
समय: 10 साल
कुल निवेश: ₹12,00,000
अनुमानित वेल्थ गेन: ₹14.3 लाख
10 साल बाद कुल वैल्यू: ₹26.3 लाख
मासिक निवेश: ₹10,000
समय: 10 साल
कुल निवेश: ₹12 लाख
अनुमानित वेल्थ गेन: ₹18.9 लाख
10 साल बाद कुल वैल्यू: ₹30.9 लाख

तो वहीं अगर आप अपने फंड को और भी तेजी से बढ़ाने की चाहत रखते हैं, तो फिर आप Step-up SIP का यूज कर सकते हैं. जी हां हर साल अपनी SIP में सिर्फ 10% की बढ़ोतरी करें.जी हां अगर आप ऐसा करते हैं, तो 10 साल बाद आपकी रकम ऊपर दिए गए आंकड़ों से कहीं ज्यादा हो जाएगी. यह प्लानिंग महंगाई को मात देने और जल्दी फाइनेंशियल फ्रीडम पाने के लिए सबसे बेस्ट है.

10 साल का समय निवेश के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है. ₹10,000 की मंथली SIP आपको न केवल अनुशासन सिखाती है, बल्कि 10 साल में आपके निवेश को दोगुने से भी ज्यादा कर सकती है.(डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं,निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें या स्कीम से जुड़े दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें।)
खबर से जुड़े FAQs
1. ₹10,000 की SIP से 10 साल में कितना पैसा बन सकता है?
12% रिटर्न पर करीब ₹22.4 लाख, 15% पर ₹26.3 लाख और 18% पर लगभग ₹30.9 लाख तक फंड बन सकता है.
2. SIP में कंपाउंडिंग कैसे काम करती है?
कंपाउंडिंग में रिटर्न पर भी रिटर्न मिलता है, जिससे लंबी अवधि में निवेश तेजी से बढ़ता है.
3. Step-up SIP क्या होती है और क्यों जरूरी है?
Step-up SIP में हर साल निवेश राशि बढ़ाई जाती है, जिससे महंगाई को मात मिलती है और बड़ा फंड बनता है.
4. SIP निवेश सुरक्षित है या जोखिम भरा?
SIP बाजार से जुड़ा होता है, लेकिन लंबी अवधि में जोखिम कम होता है और रिटर्न बेहतर मिलते हैं.
5. SIP निवेश कौन शुरू कर सकता है?
कोई भी व्यक्ति ₹500 से SIP शुरू कर सकता है, चाहे वह नौकरीपेशा हो, बिजनेस करता हो या छात्र हो.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)