SIP: 6 साल में बनेगा 60 लाख का मोटा फंड! 'अमीर' बनाने वाले कैलकुलेशन को समझकर कहीं चौंक ना जाएं आप

सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) छोटे निवेशकों के लिए म्यूचुअल फंड में नियमित निवेश का एक स्मार्ट तरीका है.इससे अनुशासित तरीके से धन जमा कर, लॉन्ग टर्म में बड़ा फंड जैसे 60 लाख रुपये बनाया जा सकता है.
SIP: 6 साल में बनेगा 60 लाख का मोटा फंड! 'अमीर' बनाने वाले कैलकुलेशन को समझकर कहीं चौंक ना जाएं आप


सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट का एक फेमस तरीका है, वो भी खासकर छोटे निवेशकों के लिए. एसआईपी के जरिए आप हर महीने एक निश्चित राशि निवेश करके लॉन्ग टर्म में बड़ा फंड बना सकते हैं. अक्सर लोग यह जानना चाहते हैं कि एक बड़ा फंड जैसे कि 60 लाख रुपए बनाने के लिए उन्हें कितना निवेश करना होगा और कितने समय के लिए.

तो बता दें कि अगर कोई निवेशक SIP के जरिए 6 साल में 60 लाख रुपए का फंड बनाना चाहता है, तो इसके लिए उसे मंथली इन्वेस्टमेंट और अनुमानित रिटर्न दोनों को ध्यान में रखना होगा.तो आइए समझते हैं कि 6 साल में 60 लाख रुपए का फंड बनाने के लिए आपको कितना निवेश करना होगा.


15% सालाना रिटर्न के साथ

तो अगर 6 साल में 60 साल रुपए का फंड बनाना चाहते हैं, तो इस निवेश पर 12% का सालाना रिटर्न मिलेगा. जी हां 15 फीसदी के रिटर्न के साथ 6 साल में 60 लाख रुपए का फंड बनाने के लिए हर महीने करीब 53000 रुपए का SIP करना होगा. इसमें आपका कुल निवेश 38.2 लाख रुपए होगा और वेल्थ लेग 38.2 लाख रुपए होगा.53000 रुपए 6 साल तक निवेश करने पर 15 फीसदी रिटर्न के साथ 6010071 रुपए का फंड मिलेगा.

मान लीजिए, आप शुरुआत में ₹40,000 की मासिक SIP शुरू करते हैं और हर साल इसमें 10% का Step-Up करते हैं।

सालमासिक SIP (₹)सालाना निवेश (₹)सालाना रिटर्न (%)साल के अंत में फंड वैल्यू (₹)
140,0004,80,00015%5,20,000
244,0005,28,00015%11,30,000
348,4005,80,80015%18,90,000
453,2406,38,88015%28,50,000
558,5647,02,76815%41,00,000
664,4207,73,04015%60,20,000

कितनी सैलरी पर कर सकते हैं ये निवेश

53,000 की एसआईपी हर किसी के बस की बात नहीं है जिन लोगों की मंथली सैलरी कम से कम 1 से 2 लाख के बीच होगी वो ही रोजमर्रा के खर्चों के साथ इसको कर सकते हैं. इसके साथ ही ये बड़े अमाउंट की एसआईपी उन लोगों के लिए अच्छी है जो समय में अच्छा फंड चाहते हैं.हालांकि स्टेपअप के जरिए निवेश का अमाउंट कम हो सकता है.

SIP की खास बातें और महत्वपूर्ण पहलू

1. कंपाउंडिंग की ताकत: SIP में इन्वेस्टमेंट का सबसे बड़ा फायदा कंपाउंडिंग (चक्रवृद्धि ब्याज) की ताकत का होता है. जी हां आप जितनी जल्दी इन्वेस्टमेंट शुरू करते हैं और जितने लंबे समय तक करते हैं, आपका पैसा उतनी ही तेजी से बढ़ता है।

2. अनुशासन और धैर्य: SIP आपको एक अनुशासित निवेशक बनाता है. जी हां जब बाजार में उतार-चढ़ाव होता है, तब भी यह आपको इन्वेस्टमेंट जारी रखने में मदद करता है. सफल होने के लिए बाजार की अस्थिरता के दौरान भी धैर्य बनाए रखना बहुत जरूरी होता है.

3. स्टेप-अप SIP: अगर आप शुरुआत में बड़ी रकम निवेश नहीं कर सकते, तो आप स्टेप-अप SIP का ऑप्शन चुन सकते हैं. इसमें आप अपनी आय बढ़ने के साथ हर साल अपने SIP की राशि को भी बढ़ा सकते हैं. वैसे उदाहरण के लिए, अगर आप हर साल अपने SIP को 10% बढ़ाते हैं, तो आप अपने लक्ष्य को और भी तेजी से हासिल कर सकते हैं.

4. निवेश का जोखिम: म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार रिस्क के अधीन होता है. तो इसलिए, किसी भी फंड में निवेश करने से पहले उसके लास्ट प्रदर्शन और अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें. एक अच्छे पोर्टफोलियो के लिए लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप फंड्स में निवेश का मिश्रण करना फायदेमंद हो सकता है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

5 जरूरी FAQs

1. 6 साल में 60 लाख रुपये का SIP फंड बनाने के लिए हर महीने कितनी राशि निवेश करनी होगी?
लगभग ₹55,000–₹60,000 मंथली निवेश करना होगा, अगर 12–14% का अनुमानित रिटर्न मिले.

2. SIP में अनुमानित रिटर्न कितना होता है?
SIP में आमतौर पर 10% से 15% वार्षिक रिटर्न मिल सकता है, जो मार्केट पर निर्भर करता है.

3. क्या SIP में निवेश करने से पूंजी सुरक्षित रहती है?
SIP म्यूचुअल फंड में होता है, इसलिए बाजार जोखिम होता है। पूंजी की गारंटी नहीं होती, लेकिन लॉन्ग टर्म में रिस्क कम हो जाता है.

4. SIP कब शुरू करें?
जितना जल्दी SIP शुरू करें, उतना ज्यादा कंपाउंडिंग का फायदा मिलेगा। समय ही सबसे बड़ा लाभ है.

5. SIP को बीच में बंद करना पड़े तो क्या होगा?
आप SIP कभी भी बंद कर सकते हैं। पहले से निवेश की गई राशि पर रिटर्न मिलता रहेगा, लेकिन लक्ष्य अधूरा रह सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6