SIP से बनेंगे धनवान: केवल 5,000 का इन्वेस्टमेंट आपको बना देगा मालामाल? रिटर्न चार्ट में समझें पूरा कैलकुलेशन

सिर्फ ₹5,000 की मासिक SIP से आप लंबी अवधि में करोड़ों का फंड बना सकते हैं.असल में कंपाउंडिंग का जादू, रुपी कॉस्ट एवरेजिंग और अनुशासित निवेश आपको फाइनेंशियल फ्रीडम दिला सकते हैं.
SIP से बनेंगे धनवान: केवल 5,000 का इन्वेस्टमेंट आपको बना देगा मालामाल? रिटर्न चार्ट में समझें पूरा कैलकुलेशन

क्या आप जानते हैं कि छोटी-सी नियमित सेविंग्स भी आपके बड़े सपनों को हकीकत बदल सकती है? जी हां अगर आप हर महीने केवल ₹5,000 को सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) में लगाते हैं, तो आने वाले सालों में यह रकम करोड़ों तक पहुंच सकती है.जी हां एसआईपी की खासियत यह है कि इसमें कंपाउंडिंग का जादू काम करता है और धीरे-धीरे छोटी बचत भी बड़ी पूंजी में बदल जाती है. यही कारण है कि आज लाखों लोग इसे अपनी फाइनेंशियल आजादी का सबसे आसान रास्ता मानते हैं.

SIP क्या है और यह कैसे काम करता है?

SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान, म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट का एक तरीका है. इसमें आप हर मंथ एक तय राशि (जैसे ₹5,000) निवेश करते हैं.असल में यह तरीका शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव से जुड़ा होता है. असल में जब मार्केट नीचे होता है, तो आपके पैसों से ज़्यादा यूनिट मिलती हैं और जब बाजार ऊपर होता है, तो कम यूनिट मिलती हैं. इसे "रुपी कॉस्ट एवरेजिंग" कहते हैं, जो लंबी अवधि में आपके इन्वेस्टमेंट का औसत रिटर्न बेहतर बनाता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

₹5,000 की SIP का पूरा कैलकुलेशन: मालामाल बनने का फॉर्मूला

अगर आप हर महीने 5000 रुपए का निवेश करते हैं तो फिर 30 साल में आसानी से खुद के लिए करीब 50 लाख रुपए का फंड क्रिएट कर सकते हैं. तो हम एक आसान कैलकुलेशन से समझते हैं कि कैसे ₹5,000 की मासिक SIP आपको बड़ा रिटर्न दे सकती है.तो यहां हम मानकर चलते हैं कि आपको सालाना 12% का औसत रिटर्न मिलता है, जो कि अच्छी क्वालिटी के म्यूचुअल फंड्स में संभव है.

अगर आप ₹5,000 की मासिक SIP को अगर आप 30 साल तक जारी रखते हैं, तो आपका कुल निवेश ₹18 लाख होगा, लेकिन आपका वेल्थ गेन 31 लाख रुपए होगा, जिसमें टोटल फंड आपका 49 लाख रुपए का बनेगा. तो साफ है कि इसमें सबसे बड़ा हाथ कंपाउंडिंग (चक्रवृद्धि ब्याज) का है, जो आपके पैसों को तेज़ी से बढ़ाता है.

वहीं, अगर 5,000 की एसआईपी पर 30 के लिए 15 फीसदी के हिसाब से सालाना रिटर्न मिलेगा तो फिर आपको 18 लाख के निवेश पर मैच्योरिटी फंड 85.7 लाख का बन सकता है.यानी पूरे खेल रिटर्न मिलने पर निर्भर करता है.

DurationSIP Amount (₹)Future Value (₹)
30 years500049 Lakhs
1 years50000.6 Lakhs
2 years50001.3 Lakhs
3 years50002 Lakhs
4 years50002.7 Lakhs
5 years50003.5 Lakhs
8 years50006.1 Lakhs
10 years50008.2 Lakhs
12 years500010.4 Lakhs
15 years500014.4 Lakhs
18 years500019.1 Lakhs
20 years500022.8 Lakhs
21 years500024.8 Lakhs
22 years500026.9 Lakhs
23 years500029.1 Lakhs
24 years500031.5 Lakhs
25 years500034 Lakhs
26 years500036.6 Lakhs
27 years500039.5 Lakhs
28 years500042.4 Lakhs
29 years500045.6 Lakhs
30 years500049 Lakhs
32 years500056.3 Lakhs
35 years500069 Lakhs

किस एज में निवेश करें शुरू

अगर आप 30 साल के हैं अभी तो फिर आसानी से 5,000 रुपए का निवेश हर महीने कर सकते हैं. जी हां तो अगर आप 30 की एज में 5,000 का निवेश हर महीने करेंगे तो फिर आपको रिटायरमेंट तक यानी 60 साल की उम्र में एक बड़ा फंड मिल जाने वाला है.

SIP को सफल बनाने के 3 सीक्रेट

जल्दी शुरुआत करें: आप जितनी जल्दी इन्वेस्टमेंट शुरू करते हैं, आपके पैसों को बढ़ने के लिए उतना ही ज़्यादा समय मिलता है. कम उम्र में शुरू करने से आपको करोड़पति बनने के लिए कम पैसे इन्वेस्ट करने पड़ेंगे.

अनुशासित रहें: SIP का सबसे बड़ा नियम है अनुशासन, फिर चाहे मार्केट गिरे या उठे, आपको हर महीने अपनी किश्त जमा करनी है. कभी भी आप मार्केट गिरने पर घबराकर इसे निवेश बंद ना करें, क्योंकि यह आपके लिए अधिक यूनिट खरीदने का मौका होता है.

लंबे समय तक निवेश करें: इन्वेस्टमेंट को कम से कम 10-15 साल का समय दें. कंपाउंडिंग की असली शक्ति तभी दिखती है जब निवेश लंबे समय तक बना रहे.


यानी कि साफ है कि केवल ₹5,000 की मंथली इन्वेस्टमेंट भी आपको मालामाल बना सकता है, बशर्ते आप सही फंड का चुनाव करें और अनुशासित होकर लंबे समय तक निवेश करें.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

5 FAQs

Q1. SIP क्या है और यह कैसे काम करती है?
SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान, जिसमें हर महीने तय राशि म्यूचुअल फंड में निवेश की जाती है। यह रुपी कॉस्ट एवरेजिंग और कंपाउंडिंग पर आधारित है.

Q2. ₹5,000 की SIP से कितना फंड बन सकता है?
30 साल तक ₹5,000 निवेश करने पर लगभग ₹49–85 लाख का फंड बन सकता है, जो रिटर्न दर (12–15%) पर निर्भर करता है.

Q3. SIP शुरू करने की सही उम्र क्या है?
जितनी जल्दी शुरुआत करेंगे उतना बेहतर। 25–30 साल की उम्र SIP शुरू करने के लिए सबसे सही मानी जाती है.

Q4. SIP को सफल बनाने के लिए किन बातों का ध्यान रखें?
जल्दी शुरुआत करें, अनुशासन बनाए रखें और कम से कम 10–15 साल तक निवेश जारी रखें.

Q5. SIP के क्या फायदे हैं?
छोटे निवेश से बड़ा फंड बनाना, कंपाउंडिंग का लाभ, टैक्स सेविंग और मार्केट रिस्क को औसत करना इसके प्रमुख फायदे हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6