जेब को पैसों से भरेगा SIP का मनी मेकिंग वाला 20x12x21 फॉर्मूला, समझ गए तो बनेंगे 1 करोड़ के मालिक, ये रहा कैलकुलेशन 

म्यूचुअल फंड SIP का 20x12x21 फॉर्मूला आपको करोड़पति बना सकता है. इसमें छोटे-छोटे निवेश से लंबे समय में बड़ा फंड तैयार होता है. नियमित निवेश और कंपाउंडिंग की ताकत से आप आसानी से 1 करोड़ का कॉर्पस बना सकते हैं.
जेब को पैसों से भरेगा SIP का मनी मेकिंग वाला 20x12x21 फॉर्मूला, समझ गए तो बनेंगे 1 करोड़ के मालिक, ये रहा कैलकुलेशन 

आज के टाइम हर किसी की ये ही चाहता होती है कि उसकी मेहनत की कमाई धीरे-धीरे बड़े फंड में बदल जाए, जिससे आने वाले समय में उसे फाइनेंशियल सेफ्टी मिल सके. लेकिन अक्सर लोगों को यही लगता है कि करोड़पति बनने के लिए या तो मोटी सैलरी चाहिए या फिर लॉटरी जैसी किस्मत. पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है.असल में म्यूचुअल फंड SIP (Systematic Investment Plan) का एक ऐसा खास फॉर्मूला है, जिसे अगर आप समझ लें और नियमित रूप से फॉलो करेंगे, तो फिर आसानी से करोड़पति बना जा सकता है. इस फॉर्मूले को कहा जाता है –20x12x21 फॉर्मूला.

करोड़पति बनने का आसान रास्ता

आमतौर पर कई बार लोग पूछते हैं – क्या सिर्फ ₹20,000 महीने निवेश करके कोई करोड़पति बन सकता है? तो फिर इसका जवाब है – हां. असल में SIP का यही जादू है. जी हां अगर आप नियमित निवेश करेंगे और लंबा समय देंगे, तो फिर चक्रवृद्धि ब्याज (Power of Compounding) की ताकत से आपका पैसा कई गुना बढ़ जाता है.

इस 20x12x21 फॉर्मूले का मतलब है:

₹20,000 हर महीने निवेश करें,
12% का अनुमानित औसत सालाना रिटर्न मानें,
और 21 साल तक यह SIP जारी रखें.

इस कैलकुलेशन के हिसाब से आपको आसानी से मैच्योरिटी पर 1 करोड़ से ज्यादा का फंड मिल सकता है.

क्यों जरूरी है 1 करोड़ का फंड?

असल में आज के टाइम में महंगाई तेजी से बढ़ती जा रही है.ऐसे में बच्चों की पढ़ाई, शादी, मेडिकल खर्च और आरामदायक रिटायरमेंट – इन सब बड़े टारगेट को पूरा करने के लिए एक मजबूत फंड होना जरूरी है.तो ऐसे में कम से कम ₹1 करोड़ का फंड फ्यूचर की आर्थिक सुरक्षा के लिए बहुत मददगार हो सकता है, यह आपकी कई चिंताओं को खत्म कर सकता है.

20x12x21 फॉर्मूला कैसे काम करता है?

मान लीजिए आप हर महीने ₹20,000 SIP में लगाते हैं
सालाना औसत रिटर्न 12% माना जाए.
यह निवेश 21 साल तक जारी रहे

तो चलिए कैलकुलेशन समझते हैं:

कुल निवेश राशि: 20,000 x 12 महीने x 21 साल = 28,8,0000 लाख
वेल्थ गेन: ₹83,50,961 लाख
मैच्योरिटी राशि: कुल फंड = ₹ 1,12,30,961 (1.1करोड़).

यहां असली ताकत है कंपाउंडिंग की पावर और लॉन्ग टर्म तक निवेश की आदत.

12% रिटर्न का मैजिक

कई लोग सोचते हैं कि 12% का सालाना रिटर्न कैसे मिलेगा? तो इसका जवाब है – इक्विटी म्यूचुअल फंड्स. जी हां लॉन्ग टर्म में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने औसतन 12% या उससे ज्यादा का रिटर्न मिल सकता है. SIP के जरिए इन्वेस्टमेंट करने पर मार्केट के उतार-चढ़ाव का असर कम हो जाता है और आपको बेहतर एवरेज रिटर्न मिल सकता है.

जल्दी शुरू करने का फायदा

तो अगर आप 25 साल की उम्र में SIP शुरू करते हैं और 21 साल तक चलते रहते हैं, तो 46 की उम्र तक करोड़पति बन सकते हैं, लेकिन अगर आप यही निवेश 35 साल की उम्र में शुरू करेंगे, तो आपको वही रिज़ल्ट पाने के लिए ज्यादा रकम लगानी होगी.यानी, जितनी जल्दी आप शुरू करेंगे, कंपाउंडिंग को उतना ज्यादा टाइम मिल जाएगा और आपका पैसा तेजी से बढ़ता जाएगा.

SIP से क्यों बेहतर है यह फॉर्मूला?

1. डिसिप्लिन्ड इन्वेस्टमेंट: SIP आपको नियमित रूप से सेविंग्स करने और इन्वेस्टमेंट करने की आदत डाल सकता है.
2. कम रिस्क, ज्यादा फायदा: मार्केट के उतार-चढ़ाव को एवरेज कर देता है.
3. लॉन्ग टर्म ग्रोथ: कंपाउंडिंग की वजह से आपका पैसा तेजी से बढ़ता है.
4. छोटे कदम, बड़ा रिजल्ट: हर महीने की छोटी-सी रकम से बड़ा फंड बनता है.

यानी कि हर निवेश में रिस्क जुड़ा होता है, लेकिन अगर आपका नजरिया लॉन्ग टर्म का है और आप डिसिप्लिन से SIP जारी रखते हैं, तो 20x12x21 फॉर्मूला आपको करोड़पति बनाने में मदद कर सकता है. तो फिर अगर आपने अभी तक SIP शुरू नहीं की है, तो आज ही प्लान बनाइए, क्योंकि हर गुजरता दिन आपकी कंपाउंडिंग पावर को कम कर रहा है.(नोट: यह जानकारी सामान्य वित्तीय शिक्षा के उद्देश्य से दी गई है, निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय लें)

5 FAQs

Q1. 20x12x21 SIP फॉर्मूला क्या है?
यह फॉर्मूला बताता है कि हर महीने 20 हजार रुपये, 12 महीने और 21 साल तक SIP करने पर करोड़ों का फंड बन सकता है.

Q2. इस फॉर्मूले से कितना फंड तैयार होगा?
लगभग 1 करोड़ या उससे ज्यादा का कॉर्पस बन सकता है, यह रिटर्न रेट पर निर्भर करता है.

Q3. क्या छोटे निवेश से भी करोड़पति बन सकते हैं?
हां, छोटे निवेश को लंबे समय तक और नियमित रूप से SIP में लगाने पर बड़ा फंड तैयार होता है.

Q4. इस फॉर्मूले में सबसे बड़ी ताकत क्या है?
कंपाउंडिंग का जादू और अनुशासन के साथ लगातार निवेश करना.

Q5. क्या यह फॉर्मूला हर किसी के लिए सही है?
हां, यह फॉर्मूला हर उस निवेशक के लिए उपयोगी है जो लंबे समय तक धैर्य रखकर SIP करना चाहता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6