Sectoral Funds बने इक्विटी के किंग! ₹5 लाख करोड़ के पार पहुंचा AUM; 3 साल में 230% बढ़ा असेट अंडर मैनेजमेंट

Sectoral Funds: सेक्टोरल फंड्स इक्विटी कैटिगरी का नया किंग बन गया है और इसका टोटल असेट अंडर मैनेजमेंट 5 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है. वर्तमान में 224 स्कीम्स इस कैटिगरी में उपलब्ध है. पिछले 3 सालों में Sectoral Mutual Funds के असेट अंडर मैनेजमेंट में 230% का उछाल आया है जबकि इक्विटी कैटिगरी का ग्रोथ केवल 135% रहा है.
Sectoral Funds बने इक्विटी के किंग! ₹5 लाख करोड़ के पार पहुंचा AUM; 3 साल में 230% बढ़ा असेट अंडर मैनेजमेंट

Sectoral Funds Outlook.

Sectoral Funds: कोविड के बाद शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और SIP का ऐसा क्रेज चढ़ा कि आज की तारीख में हर कोई इसकी बात कर रहा है. AMFI यानी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स की तरफ से जुलाई महीने के लिए म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का डेटा जारी किया गया है. Mutual Fund इंडस्ट्री का टोटल असेट अंडर मैनेजमेंट 75 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया, जबकि इक्विटी फंड्स का टोटल एयूएम 33.27 लाख करोड़ रुपए है. Sectoral Funds एकमात्र कैटिगरी है जिसका असेट अंडर मैनेजमेंट 5 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा और यह Equity Funds का नया किंग है.

सेक्टोरल फंड्स की 224 स्कीम्स बाजार में उपलब्ध

AMFI की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 31 जुलाई 2025 के आधार पर इक्विटी फंड्स का टोटल AUM 33.27 लाख करोड़ रुपए है जिसमें Sectora Funds का असेट अंडर मैनेजमेंट सबसे ज्यादा 5.09 लाख करोड़ रुपए है. जून महीने में पहली बार सेक्टोरल फंड्स का एयूएम पांच लाख करोड़ रुपए के ऐतिहासिक आंकड़े को पार किया था. वर्तमान में सेक्टोर फंड्स कैटिगरी में कुल 224 स्कीम्स बाजार में उपलब्द हैं. नंबर ऑफ फोलियो के मामले में भी सेक्टोरल फंड्स का जलवा जारी है. इस कैटिगरी में कुल 3.17 करोड़ फोलियो हैं, जबकि इक्विटी फंड्स कैटिगरी में कुल फोलियो 17.12 करोड़ है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  • Mutual Fund इंडस्ट्री का टोटल असेट अंडर मैनेजमेंट 75 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा.
  • Equity Funds का टोटल एयूएम 33.27 लाख करोड़ रुपए है, जबकि Sectoral Funds का AUM 5 लाख करोड़ के पार.
  • वर्तमान में सेक्टोर फंड्स कैटिगरी में कुल 224 स्कीम्स बाजार में उपलब्द हैं.
  • इस कैटिगरी में कुल 3.17 करोड़ फोलियो हैं, जबकि इक्विटी फंड्स कैटिगरी में कुल फोलियो 17.12 करोड़ है.

जनवरी 2025 में केवल 205 सेक्टोरल फंड्स थे

जनवरी 2025 में बाजार में कुल 205 Sectoral Funds उपलब्ध थे. फोलियो की कुल संख्या 3.03 करोड़ थी जबकि टोटल असेट अंडर मैनेजमेंट 4.60 लाख करोड़ रुपए का था. उस समय इक्विटी फंड्स का टोटल असेट अंडर मैनेजमेंट 29.46 लाख करोड़ रुपए का था. इस साल अब तक सेक्टोरल फंड्स के एयूएम में 10.5% का उछाल आया है जबकि ओवरऑल इक्विटी कैटिगरी के एयूएम में 12.9% का ग्रोथ आया है.

3 सालों में सबसे ज्यादा 230% बढ़ा सेक्टोरल फंड्स का AUM

पिछले 1 साल में इक्विटी फंड्स का टोटल असेट अंडर मैनेजमेंट 13.4% बढ़ा है, जबकि इस दौरान सेक्टोरल फंड्स का असेट अंडर मैनेजमेंट 21.0% बढ़ा है. पिछले 3 सालों के डेटा पर गौर करें तो इक्विटी फंड्स का टोटल एयूएम 135.1% बढ़ा है जबकि सेक्टोरल फंड्स का असेट अंडर मैनेजमेंट सबसे ज्यादा 230.4% बढ़ा है. पिछले 3 सालों में जिस तरह सेक्टोरल फंडस् का क्रेज देखने को मिला है उसका यह असर साफ दिख रहा है.

  • जुलाई 2022 में इक्विटी कैटिगरी का टोटल असेट अंडर मैनेजमेंट 14.15 लाख करोड़ रुपए था.
  • Sectoral Funds का असेट अंडर मैनेजमेंट केवल 1.54 लाख करोड़ रुपए था.
  • पिछले 1 साल में इक्विटी फंड्स का एयूएम 13.4% बढ़ा जबकि सेक्टोरल फंड्स का एयूएम 21.0% बढ़ा.
  • 3 सालो में Equity Funds का एयूएम 135.1% बढ़ा जबकि Sectoral Funds का एयूएम सबसे ज्यादा 230.4% बढ़ा.

बता दें कि तीन साल पहले जुलाई 2022 में इक्विटी कैटिगरी का टोटल असेट अंडर मैनेजमेंट 14.15 लाख करोड़ रुपए था जबकि सेक्टोरल फंड्स का असेट अंडर मैनेजमेंट 1.54 लाख करोड़ रुपए था. उस समय केवल 118 सेक्टोरल फंड्स बाजार में उपलब्ध थे और फोलियो की संख्या 1.24 करोड़ थी.

इस साल अब तक 28853 करोड़ सेक्टोरल फंड्स में डाले गए

इस साल अब तक Sectoral Funds में कुल 28853 करोड़ रुपए का निवेश किया गया जबकि इक्विटी कैटिगरी में कुल 203645 करोड़ रुपए का इन्फ्लो आया है. जुलाई महीने की बात करें तो इक्विटी फंड्स में नेट आधार पर 42702.35 करोड़ रुपए का इन्फ्लो दर्ज किया गया जो जून महीने में केवल 23587.05 करोड़ रुपए था. मंथली आधार पर नेट इन्फ्लो में 81% का उछाल दर्ज किया गया. जुलाई महीने में SIP के जरिए 28464 करोड़ रुपए निवेश किया गया जो जून महीने में 27269 करोड़ रुपए था. जुलाई महीने में पहली बार एसआईपी का आंकड़ा 28 हजार करोड़ रुपए के पार पहुंचा.

Scheme Wise Equity Funds Net Inflow in July

Equity-Oriented SchemeNo. of SchemesNet Inflow (₹ लाख)Net AUM (₹ लाख)
Multi Cap Fund323,990.842,05,281.89
Large Cap Fund332,125.093,91,762.73
Large & Mid Cap Fund335,034.713,00,972.11
Mid Cap Fund305,182.494,28,582.50
Small Cap Fund316,484.433,55,901.84
Dividend Yield Fund1096.6532,558.58
Value / Contra Fund241,470.012,01,203.79
Focused Fund281,605.961,60,567.18
Sectoral / Thematic Funds2249,426.035,09,519.21
ELSS (Tax-saver Fund)43-368.182,48,202.52
Flexi Cap Fund407,654.334,93,229.47
Sub-Total (All Above)52842,702.3533,27,781.82

इक्विटी कैटिगरी में कुल 42,702.35 करोड़ रुपए का नेट इन्फ्लो आया. इसमें स्मॉलकैप फंड्स में 6,484.43 करोड़ रुपए, मिडकैप फंड्स में 5,182.49 करोड़ रुपए, लार्ज एंड मिडकैप फंड्स में 5,034.71 करोड़ रुपए, लार्जकैप फंड्स में 2,125.09 करोड़ रुपए का इन्फ्लो आया. मल्टीकैप फंड्स में 3,990.84 करोड़ रुपए और फ्लेक्सी कैप फंड्स में 7,654.33 करोड़ रुपए का इन्फ्लो आया. सेक्टोरल फंड्स में 9,426.03 करोड़ रुपए का इन्फ्लो आया हालांकि, इस कैटिगरी में 7 NFO लॉन्च किए गए जिसमें कुल 7404 करोड़ रुपए का इन्फ्लो दर्ज किया गया.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1: पूरे Mutual Fund इंडस्ट्री का कुल AUM अभी कितना है?

  • जुलाई 2025 में Mutual Fund इंडस्ट्री का कुल AUM 75 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा गया है.

Q2: Equity Funds का कुल AUM क्या है और Sectoral Funds कितना हिस्सा हैं?

  • Equity Funds का AUM ₹33.27 लाख करोड़ है, जिसमें Sectoral Funds का हिस्सा ₹5.09 लाख करोड़ है.

Q3: Sectoral Funds में कितनी स्कीमें और कितने फोलियो हैं?

  • Sectoral Funds कैटिगरी में कुल 224 स्कीम्स उपलब्ध हैं और इसमें 3.17 करोड़ फोलियो हैं, जबकि Equity Funds में कुल फोलियो 17.12 करोड़ हैं.

Q4: पिछले 1 और 3 साल में Equity vs Sectoral Funds का AUM ग्रोथ कैसा रहा?

  • 1 साल में Equity Funds AUM 13.4% बढ़ा, जबकि Sectoral Funds AUM 21.0% बढ़ा; 3 साल में Equity बढ़कर 135.1%, और Sectoral Funds सबसे तेजी से 230.4% बढ़ा.

Q5: 2025 में अब तक Sectoral Funds में कितना इन्फ्लो आया?

  • इस साल अब तक Sectoral Funds में कुल 28853 करोड़ रुपए का निवेश किया गया जबकि इक्विटी कैटिगरी में कुल 203645 करोड़ रुपए का इन्फ्लो आया है.
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6