&format=webp&quality=medium)
दुनियाभर में जिस तरह से आर्थिक उथल-पुथल मची हुई है, ऐसे में बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है कि उनके लिए अभी से सेविंग्स शुरू कर दी जाए. ताकि, जब बच्चें बड़े हों, तो उनके पास कम से कम इतनी रकम जमा हो कि वह अपने जीवन के फैसले स्वतंत्र रूप से ले सकें. ऐसे में पेरेंट्स के मन में हमेशा ये सवाल उठता है कि अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निवेश कहां किया जाए.
आमतौर पर लोगों की धारणा यही होती है कि अगर लॉन्ग टर्म में सुरक्षित और तगड़ा रिटर्न चाहिए, तो म्यूचुअल फंड्स के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है. लेकिन, म्यूचुअल फंड में भी कहां निवेश करें, ये भी एक बड़ा सवाल है. चलिए, आज इस खबर में हम आपको एक ऐसे Hybrid Fund के बारे में बतातें हैं, जिसने अपने निवेशकों को कमाल का रिटर्न दिया है.
हम जिस फंड की बात कर रहे हैं, उसका नाम है SBI Magnum Children’s Benefit Fund – Investment Plan, इसने अपने निवेशकों की इस सोच को पूरी तरह पलट दिया है कि Hybrid Funds में एक एवरेज रिटर्न मिलता है.

SBI म्यूचुअल फंड के आधिकारिक पेज पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, पिछले 5 साल में इस फंड ने करीब 32.51% CAGR का रिटर्न दिया है. ये आंकड़ा सिर्फ Hybrid Funds में ही नहीं, बल्कि सभी कैटेगरी के इक्विटी फंड्स से भी बेहतर है. यही वजह है कि ये फंड आज निवेशकों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है.
नाम से भले ही ये फंड बच्चों के फ्यूचर के लिए डिजाइन किया गया हो, लेकिन इसकी परफॉर्मेंस ने हर उम्र के निवेशकों को अपनी तरफ खींचा है. इस फंड की शुरुआत 29 सितंबर 2020 को हुई थी. मकसद साफ था, बच्चों की पढ़ाई, शादी या किसी बड़े फाइनेंशियल टारगेट के लिए लॉन्ग टर्म वेल्थ क्रिएशन.
लेकिन जिस तरह से इस फंड ने रिटर्न दिए हैं, उसने इसे एक पावरफुल ग्रोथ फंड की कैटेगरी में ला खड़ा किया है. लॉन्च के बाद से अब तक इसने करीब 35% से ज्यादा का रिटर्न दिया है, जो अपने आप में काफी बड़ा आंकड़ा है.
अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इस फंड में 1 लाख रुपये का लंपसम निवेश किया होता, तो आज उसकी वैल्यू करीब 4.10 लाख रुपये होती. यानी पैसा चार गुना से भी ज्यादा. यही नहीं, SIP निवेशकों के लिए भी ये फंड किसी jackpot से कम नहीं रहा.

अगर किसी ने 5 साल पहले हर महीने 10,000 रुपये की SIP शुरू की होती, तो आज उसका कुल निवेश करीब 6 लाख रुपये होता. लेकिन फंड की दमदार परफॉर्मेंस की वजह से उसकी वैल्यू बढ़कर करीब 10.77 लाख रुपये हो गई. इसका मतलब है करीब 24.13% CAGR का SIP रिटर्न, जो Hybrid Fund के लिहाज से बेहद शानदार माना जाता है.
SBI Magnum Children’s Benefit Fund को Aggressive Hybrid Fund कहा जाता है. यानी इसमें डेट के साथ-साथ इक्विटी का हिस्सा ज्यादा रहता है. यही वजह है कि इसका रिटर्न प्रोफाइल भी इक्विटी जैसा नजर आता है.
यह फंड CRISIL Hybrid 35+65 Aggressive Index को ट्रैक करता है और इसका Risk Level “Very High” है. इसका मतलब ये है कि फंड मैनेजमेंट रिटर्न बढ़ाने के लिए बड़े और साहसी फैसले लेने से नहीं डरता.
ये भी पढ़ें: टाटा म्यूचुअल फंड ने पेश किया भारत का पहला मल्टीकैप कंजम्पशन इंडेक्स फंड, ₹5000 से कर सकते हैं निवेश
लॉन्ग टर्म निवेश में Expense Ratio बहुत बड़ी भूमिका निभाता है. जितना कम खर्च, उतना ज्यादा रिटर्न निवेशक की जेब में जाता है. इस मामले में भी ये फंड काफी मजबूत है.
30 नवंबर 2025 तक इस फंड का AUM करीब 5,053 करोड़ रुपये रहा. इसके बावजूद इसका Expense Ratio सिर्फ 0.82% है. यानी बड़ा फंड साइज होने के बाद भी लागत कंट्रोल में है, जो लॉन्ग टर्म में निवेशकों के लिए फायदेमंद साबित होता है.
हाई रिटर्न के साथ अगर रिस्क बेकाबू हो जाए, तो निवेशक परेशान हो सकता है. लेकिन इस फंड की खास बात ये है कि इसका रिस्क मैनेजमेंट भी काफी मजबूत रहा है. Mean Return करीब 23.73% रहा है, जो इसकी कंसिस्टेंसी दिखाता है. Standard Deviation 12.92% है, यानी उतार-चढ़ाव ज्यादा खतरनाक नहीं रहा.

Sharpe Ratio 1.35 और Sortino Ratio 1.84 यह बताते हैं कि फंड ने रिस्क के मुकाबले बेहतर रिटर्न दिए हैं. Beta 0.93 है, यानी ये फंड मार्केट से थोड़ा कम वोलाटाइल रहा है. Alpha 10.55 दिखाता है कि इसने अपने बेंचमार्क से कहीं बेहतर परफॉर्म किया है.
इस फंड की परफॉर्मेंस के पीछे सबसे बड़ा कारण इसका सेक्टर एलोकेशन माना जा रहा है. जहां ज्यादातर Hybrid Funds सेफ खेलते हैं, वहीं इस फंड ने आक्रामक सेक्टर बेट्स लिए.
Consumer Discretionary में करीब 29.54% का बड़ा दांव लगाया गया, जबकि कैटेगरी का एवरेज सिर्फ 9% के आसपास है. Financial सेक्टर में 17.41% का निवेश है. Materials, Consumer Staples और Industrials में भी मजबूत हिस्सेदारी रखी गई है. यही सेक्टर एलोकेशन इस फंड को भीड़ से अलग बनाता है.
फंड का इक्विटी पोर्टफोलियो ज्यादा फैला हुआ नहीं, बल्कि फोकस्ड और हाई-कन्विक्शन वाला है. इसके टॉप स्टॉक्स में Hatsun Agro, Muthoot Finance, Thangamayil Jewellery, State Bank of India और Privi Speciality Chemicals शामिल हैं. इन कंपनियों में मजबूत ब्रांड, अच्छा कैश फ्लो और लॉन्ग टर्म ग्रोथ की क्षमता है. यही वजह है कि फंड को लगातार अल्फा जनरेट करने में मदद मिली.
SBI Magnum Children’s Benefit Fund ने ये साबित कर दिया है कि सही स्ट्रैटेजी और मजबूत मैनेजमेंट के साथ Hybrid Funds भी इक्विटी से बेहतर रिटर्न दे सकते हैं. बच्चों के फ्यूचर के लिए बना ये फंड आज हर लॉन्ग टर्म निवेशक के लिए एक मजबूत ऑप्शन बन चुका है. जो निवेशक थोड़ा ज्यादा रिस्क लेकर बेहतर रिटर्न की तलाश में हैं, उनके लिए ये फंड किसी तोहफे से कम नहीं है.
Q1. SBI Magnum Children’s Benefit Fund किस तरह का फंड है?
यह एक Aggressive Hybrid Fund है, जिसमें इक्विटी का हिस्सा ज्यादा और डेट का हिस्सा सीमित रहता है.
Q2. क्या ये फंड सिर्फ बच्चों के लिए ही है?
नहीं. इसका इस्तेमाल कोई भी लॉन्ग टर्म निवेशक अपने फाइनेंशियल टारगेट के लिए कर सकता है.
Q3. इस फंड का रिस्क लेवल कितना है?
इसका रिस्क लेवल Very High है, इसलिए ये उन निवेशकों के लिए सही है जो लॉन्ग टर्म में उतार-चढ़ाव झेल सकते हैं.
Q4. SIP के लिए ये फंड कैसा है?
पिछले 5 साल में SIP रिटर्न करीब 24% CAGR रहा है, जो Hybrid Fund के हिसाब से शानदार है.
Q5. क्या ये फंड आगे भी ऐसा रिटर्न देगा?
पिछले रिटर्न भविष्य की गारंटी नहीं होते, लेकिन फंड की स्ट्रैटेजी और ट्रैक रिकॉर्ड इसे मजबूत बनाते हैं.
(डिस्क्लेमर- म्यूचुअल फंड्स में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. किसी भी फंड में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से एक बार सलाह जरूर करें.)