&format=webp&quality=medium)
ये कॉन्ट्रा फंड कराएगा धनवर्षा
जब बात निवेश की हो, तो अक्सर लोग लार्ज कैप, मिड कैप या स्मॉल कैप फंड्स के बीच उलझे रहते हैं. लेकिन आज हम आपको इन तीनों कैटेगरी से अलग एक ऐसी कैटेगरी के बारे में बताएंगे, जो भीड़ से हटकर चलता है और जब बाकी फंड्स लड़खड़ाते हैं, तब ये मुनाफे की बारिश कर रहा होता है.
2025 में EV ग्रोथ 5X पर ये है एक बड़ी दिक्कत!
हम बात कर रहे हैं Contra Funds की. चलिए, आपको बताते हैं कि आखिर Contra Funds क्या होते हैं और इस कैटेगरी में टॉप 3 फंड्स कौन से हैं. इसके साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि इस कैटेगरी के टॉप परफॉरमर ने अपने निवेशकों को कितना तगड़ा रिटर्न दिया है.
क्या होता है Contra Fund?
AMFI के मुताबिक, Contra Funds इक्विटी म्यूचुअल फंड होते हैं जो बाजार को लेकर आम धारणा से उलट सोचते हैं. ये फंड उन शेयरों या सेक्टरों में निवेश करते हैं जो फिलहाल कमजोर प्रदर्शन कर रहे होते हैं, लेकिन लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं.
इन फंड्स का पोर्टफोलियो आमतौर पर उन शेयरों से बना होता है जो मंदी (Bear Market) के समय नुकसान में रहे हैं या जिनका प्रदर्शन बहुत कमजोर रहा है. इन शेयरों को सस्ते दाम पर खरीदा जाता है, इस उम्मीद में कि आगे चलकर जब बाजार में सुधार आएगा, तो ये अच्छा मुनाफा देंगे.
आपको बता दें, SEBI के नियमों के अनुसार, किसी भी म्यूचुअल फंड हाउस को एक समय में या तो Contra Fund चलाने की अनुमति है या फिर Value Fund. यानी वह दोनों फंड एक साथ नहीं चला सकता.
8th Pay Commission: रिपोर्ट में देरी… सैलरी Hike… जानें 6 बड़े अपडेट!
कौन से हैं टॉप 3 Contra Funds
AMFI के अनुसार, टॉप 3 Contra Funds की लिस्ट में पहले नंबर पर है SBI Contra Fund, जिसने 5 सालों में सालाना 32.82 फीसदी का औसत रिटर्न दिया है. दूसरे नंबर पर है Kotak Contra Fund. इस फंड ने 5 सालों में सालाना 25.96 फीसदी का औसत सालाना रिटर्न दिया है. तीसरे नंबर पर है Invesco India Contra Fund. इस फंड ने 5 सालों में सालाना 24.73 फीसदी का सालाना औसत रिटर्न दिया है.
Top 5 AI Tricks for Influencer: हर Reel होगी Viral, इस्तेमाल कर लो 5 AI Hacks
2200% का रिटर्न दे चुका है SBI Contra Fund
SBI Contra Fund को 6 मई 2005 को लॉन्च किया गया था. तब से लेकर 22 जुलाई 2025 तक इस फंड ने 2263.46% का एब्सोल्यूट रिटर्न दिया है. मतलब अगर किसी ने इसमें लॉन्च के समय सिर्फ 10,000 रुपए लगाए होते, तो अब उसकी वैल्यू 2,36,346 रुपए से ज्यादा होती.
AMFI के मुताबिक, इस फंड की सालाना औसत रिटर्न दर 32.82% रही है, जो किसी भी अन्य ट्रेडिशनल निवेश माध्यम के मुकाबले काफी बेहतर है. फंड का मौजूदा NAV (नेट एसेट वैल्यू) 385.81 रुपए है और इसका फंड साइज 47,389.62 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. इसके अलावा इस फंड का एक्सपेंस रेशियो 1.49% है.
लाखों ट्रेडर्स ने छोड़ा Zerodha, Groww, Upstox, वजह है SEBI का नया रूल!
कहां करता है निवेश?
SBI Contra Fund की खास बात यह है कि यह मार्केट के विपरीत सोच रखता है, यानी जब बाजार किसी सेक्टर से दूर भागता है, यह वहीं निवेश करता है. इसमें 78.14% निवेश घरेलू इक्विटी में है. जिसमें, 46.01% निवेश लार्ज कैप में, 10.18% मिड कैप में और 4.96% स्मॉल कैप में है. इसके अलावा 3.36% निवेश डेट इंस्ट्रूमेंट्स में है, जिसमें सरकारी सिक्योरिटीज और कम जोखिम वाले बॉन्ड शामिल हैं.
किसके लिए है यह फंड?
यह फंड उन निवेशकों के लिए है जो बाज़ार की गहराई को समझते हैं और कुछ हटकर निवेश करने में विश्वास रखते हैं. Contra Funds खासतौर पर उन लोगों के लिए होते हैं जो ट्रेंड के खिलाफ जाकर निवेश करना पसंद करते हैं और लॉन्ग टर्म में हाई रिटर्न की उम्मीद रखते हैं. हालांकि इसमें जोखिम भी थोड़ा ज्यादा होता है, क्योंकि ये फंड मार्केट की सामान्य चाल से अलग चलते हैं.
5 सरकारी बैंकों में ₹0 बैलेंस पर भी नहीं लगेगा जुर्माना
दूसरे नंबर पर है Kotak Contra Fund
Kotak Contra Fund को 27 जुलाई 2005 को लॉन्च किया गया था और तब से लेकर अब तक यानी 22 जुलाई 2025 तक इसने 1416% का एब्सोल्यूट रिटर्न दिया है. पिछले 5 सालों में इसका सालाना औसत रिटर्न लगभग 33% रहा है, जो कि इसे टॉप परफॉर्मिंग कॉन्ट्रा फंड्स की लिस्ट में बनाए रखता है. Kotak Contra Fund ने स्थिरता और मजबूत रिटर्न के दम पर निवेशकों को आकर्षित किया है.
VIDEO- 7th CPC: जुलाई 2025 में कितना मिलेगा DA Hike?
तीसरे नंबर पर है Invesco India Contra Fund
Invesco India Contra Fund - Growth को 11 अप्रैल 2007 को लॉन्च किया गया था. 22 जुलाई 2025 तक इसने 1279% का एब्सोल्यूट रिटर्न दिया है. इसका मौजूदा फंड साइज 19,257.4 करोड़ रुपए है, जो इसके निवेशकों के भरोसे को दिखाता है. वहीं, पिछले 10 सालों में इस फंड ने 324% का एब्सोल्यूट रिटर्न दिया है, यानी इसमें भी लंबे समय तक निवेश करना फायदेमंद साबित हुआ है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)