क्वांट ने लॉन्च किया भारत का पहला इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट SIF, जानिए म्यूचुअल फंड से कितना अलग है स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड

Quant Mutual Fund ने लॉन्च किया है qsif Equity Long-Short Fund, जो लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर आधारित भारत का पहला म्यूचुअल फंड है. यह फंड इक्विटी और डेरिवेटिव्स दोनों में निवेश करेगा और गिरते-बढ़ते बाजार में स्थिर रिटर्न देने की क्षमता रखता है. NFO 17 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2025 तक खुला है.
क्वांट ने लॉन्च किया भारत का पहला इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट SIF, जानिए म्यूचुअल फंड से कितना अलग है स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड

भारत की निवेश दुनिया में एक बड़ा कदम उठाते हुए Quant Mutual Fund ने लॉन्च किया है देश का पहला Equity Long-Short Specialised Investment Fund (SIF). इसका नाम रखा गया है QSIF Equity Long-Short Fund. यह फंड पारंपरिक स्टॉक निवेश को डेरिवेटिव्स के जरिए सीमित शॉर्ट पोजीशन के साथ मिलाकर एक नई तरह की रणनीति अपनाता है.

क्या है QSIF Equity Long-Short Fund?

यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्ट्रैटेजी फंड है, जिसका मकसद है निवेशकों को लॉन्ग-टर्म कैपिटल ग्रोथ दिलाना. फंड का पोर्टफोलियो लिस्टेड इक्विटी और इक्विटी-लिंक्ड इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करेगा और साथ ही डेरिवेटिव्स का इस्तेमाल कर रिस्क मैनेज करेगा. इसका परफॉर्मेंस Nifty 500 Total Return Index (TRI) के मुकाबले आंका जाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

VIDEO- Top-10 कंपनियों में H-1B वीजा वाले सबसे ज्यादा कर्मचारी!

NFO और निवेश की सुविधा

नए फंड का ऑफर (NFO) 1 अक्टूबर 2025 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. निवेशकों को अलॉटमेंट के 5 बिजनेस डेज़ के भीतर यूनिट्स की लगातार खरीद-बिक्री की सुविधा मिल जाएगी.

फंड का एसेट अलोकेशन

क्वांट म्यूचुअल फंड के मुताबिक, QSIF Equity Long-Short Fund का एसेट अलोकेशन इस प्रकार रहेगा-

  • 65–100% ऑल-कैप कैश इक्विटी या इक्विटी आर्बिट्राज में.
  • 0–35% लॉन्ग डेरिवेटिव स्ट्रैटेजीज़ में.
  • 0–25% शॉर्ट डेरिवेटिव स्ट्रैटेजीज़ में.
  • 0–100% हेजिंग इंस्ट्रूमेंट्स में.
  • 0–15% मार्जिन (कैश, T-बिल्स, G-सिक्योरिटीज़) में.

क्यों है खास ये लॉन्ग-शॉर्ट अप्रोच?

यह फंड मार्केट-कैप से बंधा नहीं है यानी यह Flexi-Cap है. इसमें फंड मैनेजर बड़े, मिड और स्मॉल कैप स्टॉक्स में निवेश कर सकते हैं. खास बात यह है कि फंड मार्केट के हिसाब से लॉन्ग और शॉर्ट दोनों पोजीशन ले सकता है. यानी अगर बाजार चढ़ रहा है तो ग्रोथ से फायदा और अगर बाजार गिर रहा है तो शॉर्टिंग से बचाव.

म्यूचुअल फंड और PMS से कैसे अलग है SIF?

Specialised Investment Fund (SIF) को SEBI ने खासतौर पर इसलिए पेश किया ताकि यह म्यूचुअल फंड और PMS के बीच का गैप भर सके.

निवेशक कौन?

वे लोग जो बाजार के उतार-चढ़ाव को झेल सकते हैं और ज्यादा रिटर्न की तलाश में हैं.

न्यूनतम निवेश

जहां PMS में 50 लाख रुपये की शर्त होती है, वहीं SIF में सिर्फ ₹10 लाख से निवेश शुरू हो सकता है.

लचीलापन

म्यूचुअल फंड्स की तुलना में SIF में ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी होती है.

स्ट्रैटेजी

इसमें स्टॉक्स खरीदे जाते हैं जिनके बढ़ने की उम्मीद है (लॉन्ग), और जिनके गिरने की संभावना है, उन्हें डेरिवेटिव्स के जरिए शॉर्ट किया जाता है.

लिक्विडिटी

यह ओपन-एंडेड फंड है, यानी निवेशक कभी भी एंट्री या एग्जिट कर सकते हैं. PMS की तरह इसमें लॉक-इन नहीं है.

निवेशकों के लिए क्या मायने रखता है QSIF?

QSIF Equity Long-Short Fund निवेशकों को एक आधुनिक और लचीला निवेश विकल्प देता है. यह पारंपरिक म्यूचुअल फंड्स की सुरक्षा और PMS जैसी एडवांस स्ट्रैटेजी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है.

इस फंड का मकसद है कि निवेशकों को इक्विटी ग्रोथ मिले लेकिन साथ ही स्ट्रैटेजिक रिस्क मैनेजमेंट भी हो. इससे उन लोगों को फायदा होगा जो चाहते हैं कि उनका निवेश लंबे समय तक स्थिर रहे और बाजार के झटकों से ज्यादा प्रभावित न हो.

खबर से जुड़ FAQs

qsif Equity Long-Short Fund क्या है?

यह Quant Mutual Fund का नया म्यूचुअल फंड है जो इक्विटी और शॉर्ट पोजीशन दोनों में निवेश करता है.

इसका NFO कब तक खुला है?

NFO 17 सितम्बर 2025 से 01 अक्टूबर 2025 तक खुला रहेगा.

इस फंड में न्यूनतम निवेश कितना है?

न्यूनतम निवेश राशि ₹10 लाख है.

क्या इसमें टैक्स बेनिफिट मिलेगा?

हां, इसे इक्विटी फंड की तरह टैक्स किया जाएगा, 12 महीने से ज्यादा पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन 12.5%.

किस तरह के निवेशकों के लिए यह सही है?

यह फंड खासतौर पर हाई नेटवर्थ निवेशकों के लिए है, जो कम वोलैटिलिटी में भी अच्छे रिटर्न चाहते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6