10 साल में अच्छा रिटर्न देने वाले 3 Contra Funds निवेशकों की पसंद हैं. हालांकि ये फंड रिस्क के साथ लंबी अवधि में बड़ा रिटर्न देने का दम रखते हैं, लेकिन इनमें निवेश से पहले सही रिसर्च और सलाह जरूरी है.
1/5Contra Funds 10 Years Return: अगर आप रिस्क लेने वाले लॉन्ग टर्म वाले निवेशक हैं, तो कॉन्ट्रा फंड्स आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं. ये फंड्स उन शेयरों में पैसा लगाते हैं जो फिलहाल कमजोर प्रदर्शन कर रहे होते हैं लेकिन फ्यूचर में बेहतर रिटर्न देने की क्षमता भी रखते हैं. तो ऐसे ही 3 टॉप के फंड्स को जानेंगे.
2/5निवेश से पहले आप ये जान लें कि क्या होते हैं कॉन्ट्रा फंड्स , असल में ये एक कंट्रेरियन प्लानिंग फॉलो करते हैं, यानी ऐसे शेयरों में इन्वेस्टमेंट करते हैं जो मौजूदा समय में ट्रेंड में नहीं होतेय ये फंड ऐसे स्टॉक्स को पहचानते हैं जो वर्तमान में वीक हैं लेकिन फ्यूचर में उनके उभरने की पूरी संभावना होती है. तो जानते हैं लास्ट 10 सालों में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले टॉप 3 कॉन्ट्रा फंड्स के बारे में.
3/5अगर कोई निवेशक लॉन्ग टर्म के लिए अच्छा रिटर्न चाहता है, तो Invesco India Contra Fund (Direct - Growth) को चुन सकता है. इस फंड ने 10 साल में करीब 17% का सालाना रिटर्न दिया है.वैसे अब तक करीब 19.31% CAGR रिटर्न दे चुका है. केवल इसकी सिर्फ ₹500 से SIP शुरू की जा सकती है और ₹1,000 से एकमुश्त निवेश.इसने 10 साल में ₹2 लाख का निवेश ₹9.72 लाख बन चुका है.
4/5अगर आप स्मार्ट और लॉन्ग टर्म निवेश की सोच रहे हैं, तो Kotak Contra Fund (Direct - Growth) आपके लिए बेस्ट हो सकता है. इस फंड ने 10 साल में करीब 16% का शानदार SIP रिटर्न दिया है.ये फंड अब तक लगभग 17.51% का CAGR रिटर्न दे चुका है. इसमें मात्र ₹1,000 से SIP और ₹5,000 से एकमुश्त निवेश शुरू किया जा सकता है.इसमें ₹2 लाख का निवेश 10 साल में ₹9.49 लाख बन गया.
5/5SBI Contra Fund (Direct - Growth) उन निवेशकों के लिए अच्छा है जो लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न पाना की चाहत रखते हैं. इस फंड ने भी 10 साल में करीब 16% का सालाना SIP रिटर्न दिया है और इसका कुल CAGR रिटर्न करीब 16.95% है.इसमें ₹500 से SIP और ₹5,000 से एकमुश्त निवेश की शुरुआत की जा सकती है. तो अगर आपने 10 साल पहले ₹2 लाख लगाए होते, तो आज यह रकम ₹9.32 लाख होती.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)