3 साल में 2.5 गुना रिटर्न वाले म्यूचुअल फंड की हर किसी को तलाश रहती है.असल में ये हैं टॉप-5 म्यूचुअल फंड्स हैं,जिनमें 1 लाख की इन्वेस्टमेंट आज ढाई लाख रुपए में बदल चुके हैं. केवल 3 साल में करीब 37% तक का बेमिसाल रिटर्न, जिसने निवेशकों को कर दिया मालामाल. तो जानिए कौन-से हैं ये फंड्स और कितनी तेजी से बढ़ा आपका पैसा.
1/63 साल में पैसे को दोगुना करने वाले टॉप फंड्स की तलाश में अक्सर निवेशक रहते हैं. असल में आमतौर पर कोई भी निवेश धीरे-धीरे बढ़ता है, लेकिन हर निवेशक की चाहत होती है कि रिटर्न तेजी से मिले. तो ऐसी उम्मीदों पर खरे उतरते हुए कुछ म्यूचुअल फंड्स ने सिर्फ 3 साल में 37 फीसदी तक रिटर्न देकर निवेशकों का भरोसा जीता है. तो यहां हम आपको पिछले 3 सालों में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले 5 म्यूचुअल फंड्स के बारे में बता रहे हैं. इसके साथ ही बताएंगे कि अगर आपने इनमें ₹1 लाख का निवेश किया होता तो आज वह कितनी रकम बन जाती.
2/6अगर आप कम राशि से बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो फिर Bandhan Small Cap Fund - Direct Plan निवेशकों के लिए बेस्ट हो सकता है.फरवरी 2020 में लॉन्च हुआ यह फंड अब तक करीब 36% से अधिक का लॉन्ग टर्म रिटर्न दिया है.इसने केवल 3 साल की SIP पर रिटर्न करीब 36% दिया.जबकि ₹1 लाख की वैल्यू 3 साल में करीब ₹2.5 लाख से ज्यादा हुई हैय
3/6अगर कोई निवेशक इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश कर अच्छा रिटर्न चाहता है, तो Nippon India Power & Infra Fund - Direct Plan में निवेश कर सकते हैं. इस फंड ने पिछले 3 वर्षों में SIP के ज़रिए करीब 36% का सालाना रिटर्न दिया है.जनवरी 2013 में लॉन्च हुए इस फंड ने लॉन्च से अब तक सालाना करीब 15% का रिटर्न दिया है.अगर आपने 3 साल पहले ₹1 लाख का निवेश किया होता, तो आज उसकी वैल्यू ₹2,52,279 हो चुकी होती.
4/6ICICI प्रूडेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर फंड - डायरेक्ट प्लान भी निवेशकों के लिए एक शानदार विकल्प है. जनवरी 2013 में लॉन्च हुए इस फंड ने अब तक करीब 17% का लॉन्ग टर्म रिटर्न देने का काम किया है. बीते 3 सालों में इसका SIP रिटर्न लगभग 35% रहा है, जिससे ₹1 लाख की वैल्यू ₹2.50 लाख से ज्यादा हो गई. वैसे इसका एक्सपेंस रेशियो 1.14% है.
5/6अगर दमदार ग्रोथ की तलाश में हैं, तो फ्रैंकलिन बिल्ड इंडिया फंड - डायरेक्ट प्लान को निवेश के लिए चुनेंय जनवरी 2013 में लॉन्च हुआ यह फंड अब तक करीब 22% का लॉन्ग टर्म रिटर्न दे चुका है. हालांकि बीते 3 सालों में इसका SIP रिटर्न लगभग 34% तक रहा है, जिससे ₹1 लाख की वैल्यू ₹2.44 लाख तक पहुंच गई है.
6/6अगर आप कम एक्सपेंस रेशियो के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश करना चाहते हैं, तो LIC म्यूचुअल फंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड - डायरेक्ट प्लान को चुनें. जनवरी 2013 में लॉन्च हुआ यह फंड अब तक करीब 16% का लॉन्ग टर्म रिटर्न दे चुका है. वैसे पिछले 3 सालों में इसका SIP रिटर्न भी करीब 34% रहा है और ₹1 लाख की वैल्यू ₹2.43 लाख तक पहुंच गई है और एक्सपेंस रेशियो सिर्फ 0.50% है.