अगर आप स्थिर और लंबे समय में अच्छे रिटर्न वाले निवेश की तलाश में हैं, तो कुछ Large Cap म्यूचुअल फंड्स को जानें, जिन्होंने 3 सालों में धांसू रिटर्न देकर निवेशकों का दिल जीतने का काम किया है. चलिए फिर 20% तक का रिटर्न देकर निवेशकों के बीच छा जानें वाले लॉर्ज कैप म्यूचु्अल फंड ने नाम हम जानेंगे.
1/8अगर आप भी म्यूचुअल फंड्स में इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोच रहे हैं, तो फिर केवल मौजूदा रिटर्न ही नहीं, बल्कि फंड की पुरानी परफॉर्मेंस भी देखना जरूरी होता है.,खासतौर पर अगर आप बड़े कैप (Large Cap) फंड्स में पैसा लगाना चाहते हैं. तो चलिए फिर हम जानेंगे पिछले 3 सालों में 20% से ज्यादा सालाना रिटर्न देने वाले टॉप Large Cap म्यूचुअल फंड्स कौन से हैं.
2/8अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश की सोच रहे हैं, तो Large Cap कैटेगरी में Nippon India Large Cap Fund आपके लिए धांसू हो सकता है. इस फंड ने पिछले 3 सालों में करीब 23% सालाना रिटर्न देने का काम किया है.यानी कि ये फंड लंबे समय में बेहतर रिटर्न और स्थिरता के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है.
3/8अगर आप सुरक्षित और मजबूत रिटर्न वाले म्यूचुअल फंड की तलाश कर रहे हैं, तो DSP Large Cap Fund में इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है. इस फंड ने 3 सालों में ताबड़तोड़ रिटर्न का काम किया है.जी हां इसने पिछले 3 सालों में 21.84% के करीब शानदार सालाना रिटर्न दिया है. यह फंड बड़े और भरोसेमंद कंपनियों में निवेश करता है जिससे निवेशकों को स्थिरता और बेहतर ग्रोथ मिल सकती है.
4/8अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए भरोसेमंद इन्वेस्टमेंट का प्लान कर रहे हैं, तो ICICI प्रूडेंशियल लार्ज कैप फंड एक धांसू ऑप्शन हो सकता है.इस फंड ने भी पिछले 3 सालों में लगभग 21% का जबरदस्त वार्षिक रिटर्न देने का काम किया है.
5/8Invesco इंडिया लार्ज कैप फंड ने भी 3 सालों मे अपने निवेशकों का भरोसा जीतने का काम किया है. इस फंड ने पिछले 3 सालों में करीब 21% का शानदार वार्षिक रिटर्न दिया है. वैसे यह फंड बड़ी और भरोसेमंद कंपनियों में निवेश करता है, जिससे निवेशक को स्थिरता और बेहतर रिटर्न की संभावना मिलती है.
6/83 साल के रिटर्न को देखकर किसी अच्छे रिटर्न वाले म्यूचुअल फंड की तलाश में हैं तो Baroda BNP Paribas Large Cap Fund पर दांव लगा सकते हैं. इसने पिछले 3 सालों में हाई रिटर्न देने का काम किया है. जी हां इस फंड ने पिछले 3 सालों में लगभग 20.54% का मजबूत वार्षिक रिटर्न निवेशकों को दिया है.
7/8स्थिर और बेहतर रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के लिए Edelweiss Large Cap Fund एक दम परफेक्ट होने वाला है. इस फंड ने बीते 3 सालों में धमाकेदार रिटर्न देकर कमाल किया है. इस फंड ने करीब 20% का शानदार सालाना रिटर्न दिया है. वैसे यह फंड प्रमुख बड़ी कंपनियों में निवेश करता है और लॉन्ग टर्म वेल्थ क्रिएशन के लिए एक भरोसेमंद विकल्प मानते हैं.
8/8HDFC Large Cap Fund ने भी पिछले 3 सालों में निवेशकों की झोली अच्छे रिटर्न से भरी है. इस फंड ने करीब 20% का सालाना रिटर्न दिया है. तो लॉन्ग टर्म निवेश की सोच रखने वालों के लिए यह एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प हो सकता है. (डेटा स्रोत: AMFI-जुलाई 11 तक के डायरेक्ट रिटर्न)