निवेशक अब म्यूचुअल फंड में खूब निवेश कर रहे हैं. अगर आप अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं तो फिर 5 बेस्ट मल्टीकैप म्यूचुअल फंड्स में आराम में पैसा लगा सकते हैं. इन फंड्स ने सिर्फ ₹10,000 की SIP से 5 साल में बना दिया ₹11.68 लाख का फंड. तो चलिए इन 5 फंड्स को जानते हैं.
1/6अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना चाहते हैं और अच्छा रिटर्न भी कमाना चाहते हैं, तो फिर मल्टीकैप म्यूचुअल फंड आपके लिए एक जबरदस्त ऑप्शन हो सकते हैं. ये म्यूचुअल फंड बड़ी, मिड और स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश करते हैं और इससे रिस्क को संतुलित रखते हैं. तो हम टॉप 5 बेस्ट मल्टीकैप म्यूचुअल फंड्स को जानेंगे जिन्होंने धांसू रिटर्न देकर ₹10,000 की SIP पर लाखों का फंड बनाकर दिया है.
2/6अगर आप मल्टीकैप फंड में निवेश की सोच रहे हैं, तो निप्पॉन इंडिया मल्टीकैप फंड को चुन सकते हैं. इस फंड ने पिछले 5 साल में करीब 27% का दमदार सालाना रिटर्न देने का काम किया है.इसकी ₹10,000 की SIP करने पर ₹11.68 लाख तक का फंड मिला है. इसकी NAV ₹330.09 है और AUM ₹43,483 करोड़ का है.
3/6अगर आप लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न चाहते हैं तो महिंद्रा मनुलाइफ मल्टीकैप फंड में दांव लगा सकते हैं. इस फंड ने पिछले 5 साल में खूब अच्छा रिटर्न दिया है. इसने करीब 24% का सालाना रिटर्न दिया है.इसकी ₹10,000 महीने की SIP करने पर 5 साल में यह फंड ₹10.88 लाख तक पहुंचा है. इसका AUM ₹5,408 करोड़ और NAV ₹41.89 है.
4/6ICICI प्रूडेंशियल मल्टीकैप फंड भी लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना का एक बढ़िया ऑप्शन कहा जा सकता है.इस फंड ने बीते 5 सालों में अच्छा रिटर्न देकर निवेशकों का भरोसा जीता है. इस फंड ने 5 सालों में करीब 22% का सालाना रिटर्न दिया है. ₹10,000 की इसकी SIP करने पर आपका निवेश ₹10.53 लाख तक पहुंच सकता .। फंड का AUM ₹15,095 करोड़ और NAV ₹897.88 है.
5/6कम जोखिम के साथ अच्छा रिटर्न जो निवेशक चाहते हैं, वो Invesco India Multicap Fund में अपना पैसा लगा सकते हैं. इस म्यूचुअल फंड ने पिछले 5 साल में 21% के आसपास का सालाना रिटर्न देने का काम किया है. इसकी ₹10,000 की SIP से सिर्फ 5 साल में ₹10.29 लाख का फंड तैयार हुआ है. इस फंड का AUM ₹4,003 करोड़ और NAV ₹158.55 है.
6/6जबकि अगर आप मल्टीकैप फंड में इन्वेस्टमेंट करने का प्लान कर रहे हैं तो फिर आपके लिए Baroda BNP Paribas Multi Cap Fund अच्छा ऑप्शन होने वाला है. इस म्यूचुअल फंड ने बीते 5 सालों में करीब 21% का सालाना रिटर्न दिया है.इसकी ₹10,000 की SIP से निवेशकों का 5 साल में ₹10.22 लाख का फंड तैयार हुआ है. फंड का AUM ₹2,840 करोड़ और NAV ₹321.58 है. (नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)