Large and Midcap Funds: लार्ज एंड मिडकैप फंड्स की बात करें तो मिडकैप के मुकाबले इन फंड्स में सेफ्टी ज्यादा होती है, वहीं लार्जकैप फंड्स के मुकाबले रिटर्न ज्यादा मिलता है. इन फंड्स का पैसा मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप-250 कंपनियों में निवेश किया जाता है. इन फंड्स के लिए कम से कम 35%-35% का एलोकेशन लार्ज कैप एंड मिडकैप में जरूरी है. कम से कम 70% एलोकेशन इक्विटी कैटिगरी में होता है, ऐसे में में लॉन्ग टर्म के लिहाज से ही निवेश करना चाहिए.
1/6आइए जानते हैं कि पिछले 5 सालों में इस कैटिगरी में रिटर्न के लिहाज टॉप-5 Large and Midcap Funds कौन से हैं. 31 30 अप्रैल 2025 के आधार पर देश में कुल 31 लार्ज एंड मिडकैप फंड्स हैं जिनका टोटल AUM यानी असेट अंडर मैनेजमेंट 2.73 लाख करोड़ रुपए है. बता दें कि इन फंड्स का प्रदर्शन 26 मई 2025 तक के प्रदर्शन पर आधारित है और यह डेटा AMFI की वेबसाइट से लिया गया है. यह किसी फंड में निवेश की सलाह नहीं है.