आज के टाइम में लोग निवेश के लिए म्यूचुअल फंड पर खूब भरोसा करते हैं. अगर आप भी अच्छे रिटर्न के लिए धांसू म्यूचुअल फंड की तलाश में हैं तो आपके लिए फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड्स बेस्ट हो सकते हैं. 5 ऐसे फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड्स हैं जिन्होंने 7 सालों में धांसू रिटर्न देकर निवेशकों का दिल और भरोसा जीता है.
1/6अगर आप म्यूचुअल फंड में लॉन्ग टर्म के लिए इन्वेस्टमेंट करने का प्लान कर रहे हैं और चाहते हैं शानदार रिटर्न, तो फ्लेक्सी कैप फंड्स आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकते हैं. SEBI के नियमों के मुताबिक, ये फंड्स कम से कम 65% निवेश इक्विटी में करते हैं, जिससे बाजार में अच्छा प्रदर्शन मिलने पर जबरदस्त रिटर्न मिलता है.वहींस लास्ट 7 ईयर्स में कुछ फ्लेक्सी कैप फंड्स ने SIP निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है.इसमें सिर्फ ₹20,000 की मंथली SIP से कुछ फंड्स ने ₹42 लाख से ज्यादा का रिटर्न मिला.तो चलिए ऐसे ही 7 म्यूचुअल फंड्स का नाम जानते हैं.
2/6अगर आप म्यूचुअल फंड्स में शानदार रिटर्न चाहते हैं, तो Quant Flexi Cap Fund आपके लिए बेस्ट है. इस फंड ने पिछले 7 सालों में करीब 25% का सालाना रिटर्न देकर निवेशकों को हैरान कर दिया है. इस फंड में ₹20,000 की मंथली SIP में निवेश करने पर आपकी रकम ₹42.35 लाख तक पहुंच सकती है. सिर्फ ₹1,000 से SIP शुरू करें और ₹5,000 से लंपसम निवेश कर सकते हैं.
3/6अगर आप लंबे समय तक निवेश कर अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं, तो Parag Parikh Flexi Cap Fund पर दांव लगा सकते हैं. इस फंड ने भी 7 सालों में निवेशकों का दिल जीतने का काम किया है. इस फंड ने बीते 7 सालों में करीब 23% सालाना रिटर्न देकर निवेशकों को ₹38.51 लाख तक का फायदा पहुंचाया है, वो भी सिर्फ ₹20,000 की मंथली SIP से.
4/6अगर आप भरोसेमंद और लंबे समय तक अच्छा रिटर्न देने वाले म्यूचुअल फंड की तलाश में हैं, तो HDFC Flexi Cap Fund आपके लिए एक दम परफेक्ट है. इस फंड ने भी 7 सालों में अच्छा रिटर्न दिया है. इस फंड ने पिछले 7 सालों में 23.81% सालाना रिटर्न देने का काम किया है. फंड ने इस अच्छे रिटर्न को देकर ₹20,000 की मंथली SIP को ₹39.21 लाख तक पहुंचा दिया. इसका AUM ₹75,784 करोड़ है और NAV ₹2193.55, जो इसकी मजबूत स्थिति को दर्शाता है.
5/6JM Flexicap Fund Direct Plan उनके लिए बेस्ट है तो कम खर्च में अच्छा रिटर्न देने वाले म्यूचुअल फंड की तलाश कर रहे हैं.असल में इस म्यूचुअल फंड ने पिछले 7 सालों में करीब 23% सालाना रिटर्न देने का काम किया है.इसकी ₹20,000 की मंथली SIP आज ₹38.67 लाख बन चुकी है.वहीं, इसका AUM ₹5,917 करोड़ और NAV ₹113.05 है.
6/6अगर आप लॉन्ग टर्म में म्यूचुअल फंड के जरिए बड़ा रिटर्न चाहते हैं, तो Franklin India Flexi Cap Fund में निवेश कर सकते हैं.इस फंड म्यूचुअल फंड ने भी बीते 7 सालों में करीब 21% सालाना रिटर्न निवेशकों को दिया है.इसकी ₹20,000 की मासिक SIP से निवेशक की रकम ₹36.20 लाख तक पहुंच चुकी है. वहीं, इसका AUM ₹18,679 करोड़ और NAV ₹1865.68 है.