Top 5 Flexi Cap Funds: पिछले कुछ समय से फ्लेक्सी कैप फंड्स को लेकर निवेशकों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. अप्रैल महीने में इक्विटी फंड्स में 24269 करोड़ रुपए का इन्फ्लो आया जिसमें सबसे ज्यादा 5541 करोड़ का इन्फ्लो फ्लेक्सी कैप फंड्स में देखा गया. जनवरी-मार्च तिमाही की बात करें तो इक्विटी कैटिगरी में कुल 94073 करोड़ का इन्फ्लो आया, जिसमें सबसे ज्यादा फ्लेक्सी कैप फंड्स में 16416 करोड़ का निवेश किया गया.
1/7सितंबर 2024 में बाजार ने टॉप बनाया था. उसके बाद करेक्शन की शुरुआत हुई और खासकर स्मॉलकैप और मिडकैप्स में ब्लड बाथ देखा गया. नतीजन स्मॉलकैप और मिडकैप म्यूचुअल फंड्स निवेशकों का पोर्टफोलियो पूरी तरह लाल हो गया. ऐसे में Flexi Cap Funds के प्रति निवेशकों का आकर्षण बढ़ा. फ्लेक्सी कैप फंड्स एक इक्विटी फंड होता है जिसमें फंड मैनेजर के पास लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप में निवेश को लेकर फ्लेक्सिबिलिटी होती है. इन फंड्स का रिटर्न हाई होता है, लेकिन रिस्क भी हाई होता है. फाइनेंशियल एडवाजर कम से कम 5-7 साल के लिहाज से इन फंड्स में निवेश की सलाह देते हैं.
2/7इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि पिछले 5 सालों में रिटर्न के लिहाज से टॉप-5 परफॉर्मिंग फंड्स कौन से हैं. इन फंड्स का प्रदर्शन 12 मई 2025 आधारित है. यह डेटा AMFI की वेबसाइट से उठाई गई है. बता दें कि वर्तमान में अलग-अलग फंड हाउसेस के कुल 39 Flexi Cap Funds बाजार में उपलब्ध हैं. इन सभी फंड्स का AUM यानी असेट अंडर मैनेजमेंट 4.55 लाख करोड़ रुपए है. इक्विटी फंड्स का टोटल असेट अंडर मैनेजमेंट 30.57 लाख करोड़ रुपए का है.
3/7Quant Flexi Cap Fund की रेग्युलर स्कीम का NAV 12 मई के आधार पर 96 रुपए का है. पिछले 5 सालों में इसने एकमुश्त निवेशकों को सबसे ज्यादा 34.4% का औसत रिटर्न दिया है. इस स्कीम का फंड साइज 6885 करोड़ रुपए है.
4/7HDFC Flexi Cap Fund की रेग्युलर स्कीम का NAV 12 मई के आधार पर 1942 रुपए का है. पिछले 5 सालों में इसने एकमुश्त निवेशकों को सबसे ज्यादा 32.3% का औसत रिटर्न दिया है. इस स्कीम का फंड साइज 74625 करोड़ रुपए है.
5/7Franklin india Flexi Cap Fund की रेग्युलर स्कीम का NAV 12 मई के आधार पर 1612 रुपए का है. पिछले 5 सालों में इसने एकमुश्त निवेशकों को सबसे ज्यादा 29.2% का औसत रिटर्न दिया है. इस स्कीम का फंड साइज 18489 करोड़ रुपए है.
6/7JM Flexi Cap Fund की रेग्युलर स्कीम का NAV 12 मई के आधार पर 95 रुपए का है. पिछले 5 सालों में इसने एकमुश्त निवेशकों को सबसे ज्यादा 28.8% का औसत रिटर्न दिया है. इस स्कीम का फंड साइज 5545 करोड़ रुपए है.
7/7Parag Parikh Flexi Cap Fund की रेग्युलर स्कीम का NAV 12 मई के आधार पर 82 रुपए का है. पिछले 5 सालों में इसने एकमुश्त निवेशकों को सबसे ज्यादा 28% का औसत रिटर्न दिया है. इस स्कीम का फंड साइज 101865 करोड़ रुपए है.
(डिस्क्लेमर: जी बिजनेस आपको किसी भी फंड में निवेश की सलाह नहीं दे रहा है. म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से परामर्श कर लें.)