निवेश में SIP और Lumpsum दोनों के अपने फायदे हैं. SIP से हर महीने छोटी राशि निवेश कर अनुशासन और जोखिम प्रबंधन किया जा सकता है, जबकि Lumpsum से एकमुश्त निवेश कर ज्यादा रिटर्न मिल सकता है. सही ऑप्शन आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग, रिस्क प्रोफाइल और मार्केट की स्थिति पर निर्भर करता है.
1/7निवेश की दुनिया में अक्सर यह सवाल सामने आता है कि SIP या Lumpsum में से आखिर कौन ज्यादा बेहतर है? जब हम फ्यूचर को सेफ करने के लिए बचत की प्लानिंग करते हैं, तो SIP यानी हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम निवेश करने का तरीका हमें अनुशासन और नियमितता सिखाता है.लेकिन वहीं, Lumpsum इन्वेस्टमेंट में एक बार में बड़ी रकम लगानी होती है, जो उस समय के बाजार पर निर्भर करता है. तो फिर दोनों में निवेश का सही तरीका क्या है, ये आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग और रिस्क लेने की क्षमता पर निर्भर करता है.
2/7वैसे तो पैसों को बढ़ाने के लिए हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत (SIP) या एक साथ बड़ा निवेश (Lumpsum) करें, ये अक्सर कंफ्यूज कर देता है. निवेशक अक्सर सोचते हैं क्या छोटी-छोटी किश्तें सच में बड़ा फंड बना सकती हैं, या एक बार में लगाया गया पैसा ही आपको लखपति बनाएगा? इसे एक आसान उदाहरण से समझते हैं: मान लीजिए कि अगर कोई निवेशक हर महीने ₹3,000 की SIP करता है, या फिर वो एक बार में ही सीधा ₹3 लाख का लमसम निवेश कर देता है. लेकिन अगर दोनों पर सालाना 12% रिटर्न मिल जाता, तो फिर 30 साल बाद इन दोनों में किस निवेश में ज्यादा फायदा होगा?
3/7अगर आप SIP और Lumpsum में से किस रास्ते को चुनें इसको लेकर काफी कंफ्यूज हैं, तो बता दें कि SIP एक स्मार्ट और अनुशासित तरीका है जिसमें हर महीने फिक्स राशि म्यूचुअल फंड में लगाते हैं और इसमें रिस्क कम होता है. जबकि , Lumpsum निवेश में एक साथ बड़ी रकम लगती है, जो सही समय पर होने पर शानदार रिटर्न दे सकती है, लेकिन इसमें रिस्क ज्यादा होता है.
4/7अगग कोई निवेशक एसआईपी में हर महीने 3,000 रुपये का निवेश करता है. वो इस निवेश को 30 साल तक लगातार रखता है तो 12 फीसदी के रिटर्न के हिसाब से लखपति बन सकता है.₹3,000 × 12 महीने × 30 साल = ₹10,80,000 यानी निवेश की गई राशि ₹10.8 लाख होगी. लेकिन 30 साल बाद मैच्योरिटी पर आपका पैसा ₹92,42,920 के आसपास हो जाएंगा. अब दूसरी तरफ लमसम में निवेश की बात करें, तो अगर आपने एक बार में इसमें ₹3,00,000 का निवेश कर दिया और इसमें भी 12% सालाना रिटर्न मिला तो फिर 30 साल बाद इसका मूल्य टोटल फंड ₹89,87,977 के आसपास का होगा.
5/7अगर आप 30 साल तक हर महीने ₹3,000 की SIP करते हैं, तो कुल निवेश ₹10.8 लाख होगा, लेकिन कंपाउंडिंग के ज़रिए यह रकम ₹92 लाख तक पहुंच सकती है.जबकि दूसरी ओर, ₹3 लाख का एक बार का Lumpsum निवेश करीब 89 लाख तक ही बढ़ेगा. यानी लंबी अवधि में SIP ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है.
6/7अगर आप बिना ज्यादा जोखिम लिए लंबे समय में बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है। SIP की खास बात यह है कि इसमें आप सिर्फ ₹500 महीने से शुरुआत कर सकते हैं और धीरे-धीरे बड़ा कॉर्पस बना सकते हैं. एसआईपी कंपाउंडिंग का फायदा देकर समय के साथ आपकी छोटी बचत को लाखों में बदल सकता है.
7/7अगर आपको कभी अचानक PF, बोनस या इनहेरिटेंस जैसी बड़ी रकम मिलती है और रिस्क लेने को तैयार हैं, तो लमसम में निवेश करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है. खासकर तब जब शेयर बाजार में गिरावट हो और आपको भरोसा हो कि आगे चलकर बाजार में तेजी आ सकती है. (नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)