SIP calculation: आने वाला कल को सेफ हो इसके लिए सही समय पर इन्वेस्टमेंट बेहद जरूरी होता है.तो अगर अभी आप 30 साल के हो गए हैं तो 55 की उम्र तक करोड़पति बन सकते हैं.जी हां तो चलिए समझेंगे ₹8000, ₹9000 और ₹10000 की छोटी मासिक बचत से कैसे 2.5 करोड़ के मालिक बनेंगे.
1/7SIP यानी सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान एक ऐसा निवेश तरीका जो आज के समय में मध्यम वर्ग के लोगों के लिए सबसे भरोसेमंद और असरदार साबित हो रहा है. छोटे-छोटे निवेश से लंबे समय में बड़ा फंड बनाना हो, रिटायरमेंट की तैयारी करनी हो या बच्चों की पढ़ाई के लिए धन जुटाना हो,SIP हर लक्ष्य को संभव बनाने में मदद करती है.लेकिन अगर आने वाले कल के लिए 2.5 करोड़ का फंड बनाने जा रहे हैं तो समझेंगे कि ₹8000,₹9000,₹10000 में कौन सा निवेश ये काम करेगा.
2/7SIP म्यूचुअल फंड में निवेश करने का एक आसान और आधुनिक तरीका है, जिसमें निवेशक हर महीने एक निश्चित रकम जमा करता है. चाहे आपकी आय कम हो या अधिक, SIP सभी के लिए उपयुक्त है क्योंकि इसे बहुत छोटी राशि से भी शुरू किया जा सकता है. SIP की सबसे बड़ी खासियत है कंपाउंडिंग—यानी आपने जो पैसा कमाया, उस पर भी आपको दोबारा रिटर्न मिलता है, यही कारण है कि समय के साथ आपका फंड तेज़ी से बढ़ता है.
3/7एसआईपी के लिए एक बात साफ है कि जितनी जल्दी आपका सही समय पर निवेश करना बहुत जरूर है. अगर आप 55 की उम्र तक 2.5 का फंड चाहते हैं तो फिर 30 की उम्र में निवेश शुरू कर देना चाहिए. तो चलिए हम जानेंगे ₹8000, ₹9000, और ₹10000 के निवेश पर अगर 15 फीसदी का रिटर्न मिलेगा तो फिर 25 साल में कैसे आप करोड़पति बन सकेंगे.
4/7अगर आप हर महीने ₹8000 निवेश कर सकते हैं, तो 15% रिटर्न के साथ 25 साल में 2 करोड़ तक के मालिक बन सकते हैं. जी हां अगर 8000 रुपए की एसआईपी पर 15 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो 25 साल में ये फंड बनना तय है. 8000 रुपए के इन्वेस्टमेंट पर 25 साल की निवेश राशि ₹24,00000 लाख होगी. इसमें आपको वेल्थ गेन ₹2 करोड़ हो जाने वाला है.यानि की 55 की उम्र तक आपके हाथ में होगा करीब ₹2.2 करोड़ का फंड.
5/7जी हां अगर आप 9000 रुपए का निवेश करते हैं तो फिर 25 साल में आसानी से खुद के लिए 2.5 करोड़ का फंड बना लेंगे. लेकिन इस फंड के लिए 15 फीसदी का 25 साल तक औसत रिटर्न मिलना जरूरी है. तब कहीं जाकर ये फंड बन पाएंगे. 25 साल तक 9000 रुपए एसआईपी में डालने पर निवेश राशि 27 लाख रुपए होगी.इसमें आपकी वेल्थ गेन ₹2.2 करोड़ होनो वाली है.तब कहीं 25 साल बाद आपके पास मैच्योरिटी पर ₹2.5 करोड़ का फंड होगा.
6/7अब बात करते हैं कि ₹10000 रुपए का निवेश 55 की उम्र में यानी कि 25 साल में कितना धनवान बनाएगा. तो आपको बता दें कि 25 साल तक ₹1000 रुपए निवेश करने पर टोटल इन्वेस्टमेंट फंड 30 लाख का होने वाला है. इसमें आपको वेल्थ गेन ही ₹2.5 करोड़ की मिल जाने वाली है.लेकिन मैच्योरिटी पर ये फंड करीब 3 करोड़ का हो जाएगा. जी हां 25 साल बाद 15 फीसदी के हिसाब से रिटर्न मिलने पर ₹10000 का निवेश ₹2.8 करोड़ में बदल जाएगा.
7/7अगर आपकी मंथली इनकम ₹8,000 से ₹9,000 या 10000 रुपए की SIP शुरू कर दी है तो साफ है कि केवल 25 साल में करोड़पति बन जाएंगे.लेकिन 2.5 करोड़ का फंड पाने के लिए एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम चुनें, लंबे समय तक निवेश पर टिके रहें और कंपाउंडिंग को अपना काम करने दें. जी हां तभी 25 साल बाद जब आपके सामने ₹2.5 करोड़ का फंड होगा, तब आपको एहसास होगा कि आपने जो अनुशासन आज शुरू किया, उसने आने वाले जीवन को कितना सुरक्षित और समृद्ध बना दिया.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)