आज के समय में हर युवा करोड़पति बनने का सपना देखता है, लेकिन ज्यादातर लोग यह सोचकर निवेश से पीछे हट जाते हैं कि उनकी कम सैलरी से यह संभव नहीं. हालांकि, सही वित्तीय योजना और अनुशासन से छोटे निवेश भी बड़े फंड में बदल सकते हैं.
1/6यह कहानी है विकास की, जो 25 साल का एक साधारण नौकरीपेशा युवक है. उसकी सैलरी सिर्फ ₹35,000 है, लेकिन उसने एक ऐसा निवेश प्लान तैयार किया है जिससे वह 50 की उम्र तक ₹1.19 करोड़ का फंड बना लेगा.
2/6विकास के ऑफिस के एक सीनियर ने उसे SIP (सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के बारे में बताया. विकास ने रिसर्च शुरू की और यह समझा कि छोटे निवेश भी लंबे समय में कंपाउंडिंग की ताकत से करोड़ों में बदल सकते हैं. उसने “7-12-25 फॉर्मूला” अपनाने का फैसला किया, जो खासतौर पर युवा निवेशकों के लिए सरल और प्रभावी योजना है.
3/6इस फॉर्मूले के तहत विकास ने हर महीने ₹7,000 SIP करने का लक्ष्य तय किया. उसका अनुमान है कि उसे सालाना औसतन 12% का रिटर्न मिलेगा और यह निवेश वह 25 साल तक जारी रखेगा.
4/6यानी हर महीने की SIP, ₹7,000. सालाना रिटर्न 12%. निवेश की अवधि, 25 साल. कुल निवेश ₹21,00,000. कुल फंड ₹1,19,15,446. निवेश पर रिटर्न, ₹98,15,446. इस प्लान के अनुसार विकास 50 की उम्र में करोड़पति बन जाएगा.
5/6₹35,000 महीने की सैलरी में से ₹7,000 SIP के लिए निकालना आसान नहीं था. शुरुआत में विकास को अपने खर्चों का हिसाब रखना पड़ा. उसने फिजूलखर्ची कम करने के लिए कई छोटे कदम उठाए. जैसे, बाहर खाने और कैफे पर जाने की आदत को कम किया. अनावश्यक सब्सक्रिप्शन और ऑनलाइन शॉपिंग पर कंट्रोल किया. ट्रांसपोर्ट और अन्य खर्चों के लिए सस्ते विकल्प चुने. इन छोटे बदलावों से उसने हर महीने ₹7,000 बचाकर निवेश करना शुरू कर दिया.
6/6विकास को सबसे ज्यादा प्रेरणा कंपाउंडिंग की ताकत से मिली. शुरुआत में उसके निवेश की ग्रोथ धीमी थी, लेकिन जैसे-जैसे साल बीते, ब्याज पर ब्याज (चक्रवृद्धि ब्याज) की ताकत ने उसका पैसा exponentially बढ़ा दिया. यह योजना उसे समझाती है कि लंबी अवधि का धैर्य और नियमित निवेश करोड़पति बनने की कुंजी है.