हर कोई करोड़पति बनना चाहता है. लेकिन ज्यादातर लोगों को लगता है कि इसके लिए लाखों रुपये की जरूरत होगी. यह सबसे बड़ा मिथ है. सच तो यह है कि म्यूचुअल फंड SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के जरिए आप हर महीने एक छोटी सी रकम बचाकर भी करोड़पति बन सकते हैं. सवाल बस एक है- कितना पैसा, कितने समय तक लगाना होगा? आज हम आपको पूरा गणित समझाएंगे. (सभी कैलकुलेशन 15% के अनुमानित सालाना रिटर्न पर आधारित हैं)
1/10अगर आप भी निवेश के जरिए करोड़पति बनना चाहते हैं तो म्यूचुअल फंड SIP सही है.
2/10SIP में निवेश करके आप भी लॉन्ग टर्म में बेहतर रिटर्न हासिल कर सकते हैं. इसमें चक्रवृद्धि रिटर्न आपकी मदद करता है.
3/10आप कितना निवेश करते हैं उससे ही पता चलता है कि आप कब तक करोड़पति बनेंगे.
4/10अपनी इनकम का 10,000 रुपए हर महीने निवेश करेंगे तो करीब 20 साल बाद आप करोड़पति बन सकते हैं.
5/10अगर निवेश की रकम 20,000 रुपए होगी तो सिर्फ 15 साल में आप करोड़पति बन सकते हैं.
6/10निवेश की राशि 25,000 रुपए है तो हर महीने SIP से करोड़पति बनने में 14 साल से कम समय लगेगा.
7/10सभी खर्चों निकालने के बाद अगर आप 44,000 रुपए निवेश कर पाते हैं तो मात्र 10 साल में आप चक्रवृद्धि ब्याज की मदद से करोड़पति बन जाएंगे.
8/10अगर हर महीने 100,000 रुपए SIP में लगाते हैं तो 6 साल से भी कम समय में 1 करोड़ रुपए मिल जाएंगे.
9/10यह लगभग असंभव लगता है, लेकिन सही निवेश से यह भी मुमकिन है. अगर मंथली SIP ₹1,30,000 हो तो कुल निवेश (5 साल में) ₹78 लाख होगा. वहीं, मुनाफा (ब्याज से) ₹22 लाख होगा. ऐसे में कुल रकम ₹1 करोड़ बन जाएगी.
10/10(Disclaimer: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं. 15% का रिटर्न अनुमानित है और इसकी कोई गारंटी नहीं है. निवेश से पहले किसी वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें.)