SIP Calculation: SIP इन्वेस्टमेंट के लिए मनी मेकिंग वाला ऑप्शन माना जाता है. अगर आप अपने आने वाले कल को सेफ करना चाहते हैं तो एसआईपी में निवेश करें.तो यहां हम जानेंगे ₹3000, ₹5000 और ₹10,000 की राशि एसआईपी में निवेश करेंगे तो कितने साल में करोड़पति बन सकेंगे.
1/6SIP Calculation: यह आज के टाइम का सबसे बड़ा सवाल है आने वाले कल क कैसे सेफ और आर्थिक रूप से मजबतू बनाया जाए? अगर आप भी अपने कल को मजबूत बनाने का सोच रहे हैं तो म्यूचुअल फंड SIP के जरिए हर महीने एक छोटी रकम निवेश कर बड़ी पूंजी तैयार की जा सकती है. यह इन्वेस्टमेंट आने वाले कल को टेंशन फ्री बनाने का काम करता है.
2/6तो अगर आप SIP में निवेश करेंगे तो 12 फीसदी के सालान ब्याज दर के हिसाब से आसानी से करोड़पति तक बन सकते हैं. लेकिन सवाल ये है कि अगर ₹3000, ₹5000 और ₹10,000 की मासिक SIP करेंगे तो कितनी अवधि में करोड़पति बन पाएंगे.तो चलिए हम अपनी निवेश राशि का करोड़पति वाला कैलकुलेशन समझते हैं.
3/6अगर कोई व्यक्ति हर महीने ₹3000 की SIP करता है और 12% के अनुमानित वार्षिक रिटर्न पर लगातार 31 साल तक निवेश जारी रखना तो वो करोड़पति बन सकता है. 31 साल बाद कुल निवेश ₹11,16,000 (11.2 Lakhs) लाख होगा, लेकिन मैच्योरिटी पर मिलने वाला फंड ₹1,03,90,369 (1 करोड़) होगा. यानी निवेशक को लगभग ₹ 92,74,369 (92.7 Lakhs) लाख का फायदा मिलेगा.ये आंकड़ा बताता है कि छोटी रकम से भी अनुशासित और लंबे समय तक निवेश करने पर बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं.
4/6वहीं, अगर आप हर महीने ₹5000 की SIP करते हैं और 12% सालाना अनुमानित रिटर्न के हिसाब से देखें तो आप सिर्फ 27 साल में करोड़पति बन सकते हैं. इस 27 की अवधि में आपका कुल निवेश ₹16,20,000 (16.2 Lakhs) लाख होगा, जबकि आपको करीब ₹91,91,565 (91.9 Lakhs) लाख का वेल्थ गेन मिलेगा. यानी मैच्योरिटी पर आपको कुल ₹1,08,11,565 (1.1 Crores) करोड़ मिलेंगे. यह उदाहरण बताता है कि सही निवेश कैसे भविष्य को भी आर्थिक रूप से सुरक्षित बना सकता है.
5/6अगर कोई निवेशक हर महीने ₹10,000 की SIP करता है और 12% सालाना अनुमानित रिटर्न के साथ निवेश जारी रखता है, तो वह केवल 21 साल में ही करोड़पति बन सकता है. इस दौरान कुल निवेश ₹25,20,000 (25.2 Lakhs) लाख होगा, जबकि मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि ₹1,04,30,067 (1 Crores) करोड़ होगी. यानी करीब ₹ 79,1,0067 (79.1 Lakhs) लाख से ज्यादा का वेल्थ गेन मिलेगा. यह कैलकुलेशन बताता है कि बड़ी रकम की जरूरत नहीं होती, बल्कि समय पर निवेश और अनुशासन से करोड़ों का फंड तैयार किया जा सकता है.
6/6वैसे आपको बता दें कि एसआईपी में निवेश करने का सबसे बड़ा फायदा कम्पाउंडिंग का जादू है, जो समय के साथ आपके छोटे-छोटे निवेश को बड़े फंड में बदल देता है. आप जितनी लंबी अवधि तक इसमें इन्वेस्टमेंट निवेश करते रहेंगे,फ्यूचर में आपको उतना ही ज्यादा फायदा मिलने के चांस रहेंगे. एसआईपी में कोई अधिकतम निवेश सीमा नहीं होती—आप अपनी क्षमता और लक्ष्य के अनुसार निवेश कर सकते हैं.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)