SIP calculation: एसआईपी यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान,फ्यूचर को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का एक बेस्ट ऑप्शन होता है.एसआईपी में हर मंथ एक फिक्स राशि निवेश करके आप लंबे समय में बड़ा फंड बना सकते हैं.अगर आप ₹10,000,₹20,000, ₹30,000 की SIP करते हैं, तो टाइम के साथ यह रकम करोड़ों में बदल सकती है.तो आइए, इसका पूरा करोड़पति बनने वाला कैलकुलेशन जानते हैं.
1/6अगर आप फ्यूचर के लिए बड़ा फंड बनाना चाहते हैं लेकिन इन्वेस्टमेंट का सही ऑप्शन नहीं समझ पा रहे, तो फिर म्यूचुअल फंड की SIP आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. जी हां SIP में हर महीने ₹10,000 ,₹20,000 या ₹30,000 तक की रकम निवेश करके आप रिटायमेंट तक करोड़ों का फंड बना सकते हैं. यह निवेश रिस्की है लेकिन कंपाउंडिंग के जरिए लंबे समय में शानदार रिटर्न भी देता है.तो जानेंगे इस निवेश से कब और कैसे बनेंगे करोड़पति.
2/6अगर आप हर महीने ₹10,000 ,₹20,000 या ₹30,000 तक की राशि को SIP में निवेश करते हैं और इसे बिना रुके 25 साल तक लगातार जारी रखते हैं, तो आप कंपाउंडिंग के दम पर एक बड़ा फंड खुद के लिए तैयार कर सकते हैं. 25 साल के इस निवेश के आपको करोड़पति बनने से कोई रोक नहीं सकता है.
3/6अगर अपनी मेहनत की कमाई से हर महीने 10,000 रुपए बचाकर एसआईपी में निवेश करते हैं. तो फिर 25 सालों में आप करोड़पति बन जाएंगे. जी हां करोड़पति बनाने में 12 फीसदी का सालाना रिटर्न अहम भूमिका निभाएगा. ₹10,000 अगर 25 साल निवेश करेंगे तो निवेश राशि ₹30,00000 (30 Lakhs) लाख होगी. इसमें ₹1,4,022066 (1.4 Crores)करोड़ वेल्थ गेन होगी. यानी टोटल फंड ₹1,7,022066 (1.7 Crores) करोड़ का बनेगा.
4/6अगर आपकी सैलरी 1 लाख तक है और आप 25 साल तक ₹20,000 की एसआईपी करने का मन कर रहे हैं, ताकि फ्यूचर में आपके पास करोड़ों का फंड हो. तो बता दें इस निवेश पर 12 फीसदी तक का सालाना रिटर्न आपको मिल सकता है. 20,000 की एसआईपी पर निवेश राशि ₹60,00000 (60 Lakhs) लाख होने वाली है. जिसमें वेल्थ गेन ₹2,8,044131 (2.8 Crores) करोड़ होगी. टोटल मैच्योरिटी फंड की बात करें तो ये ₹34,044131 (3.4 Crores) करोड़ हो जाएगा.
5/6पैसे से पैसा बनाने के लिए हमेशा एसआईपी को चुनना चाहिए. अगर आपके पास 25 साल तक निवेश करने के लिए ₹30,000 हैं तो फिर आप खुद के लिए ₹5 करोड़ तक का फंड बना सकते हैं. जी हां अगर आप ₹30,000 का निवेश 25 साल करेंगे तो निवेश राशि ₹90,00000 (90 Lakhs) लाख हो जाएगी, जिसमें ₹4,2,066197 (4.2 Crores) करोड़ की वेल्थ गेन होने वाली है.इस निवेश का 25 साल बाद टोटल फंड ₹ 5,1.066197 (5.1 Crores) करोड़ बनेगा.
6/6अगर आप ₹10,000 से ₹20,000 , या 30,000 तक की किसी भी राशि से SIP की शुरुआत कर रहे हैं, तो फिर आप एक समझदार फाइनेंशियल प्लानिंग की ओर कदम बढ़ा रहे हैं. असल में SIP लंबे समय में न सिर्फ आपकी छोटी बचत को बड़ा फंड बना सकती है, बल्कि यह रिटायरमेंट, बच्चों की शिक्षा या घर खरीदने जैसे बड़े लक्ष्यों को पूरा करने में भी मददगार साबित होती है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)