SIP Money Making Idea: आज के समय में छोटी-सी बचत भी आपके भविष्य को बड़ा बना सकती है. अगर रोज़ाना चाय-समोसे के पैसे बचाकर महज ₹1500 महीने की SIP शुरू की जाए, तो यह रकम सालों में लाखों में बदल सकती है. सही समय पर सही निवेश ही असली मनी-मेकिंग ट्रिक है.
1/5तेजी से बढ़ती महंगाई के बीच अगर आप अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं तो आज से ही बचत और निवेश की आदत डालना जरूरी होता है. बच्चों की पढ़ाई, घर खरीदना या रिटायरमेंट का प्लान – ये सब मुमकिन है अगर आप SIP जैसे आसान और सुरक्षित ऑप्शन को अपनाएं.अक्सर कम सैलरी वालों को टेंशन होती है कि कैसे वो कम पैसों में एसआईपी को शुरू करें जबकि सच ये है कि चाय समोसे की कीमत में भी एसआईपी करके लखपति बना जा सकता है.
2/5एसआईपी में छोटी-सी रकम, जैसे ₹20-₹50 रोज निवेश करके धनवान बना जा सकता है. असल में समय के साथ compounding का जादू आपकी छोटी बचत को बड़े फंड में बदल देता है, जिससे आपके बड़े सपने हकीकत बन सकते हैं. असल में SIP म्यूचुअल फंड में निवेश का ऐसा तरीका है, जिसमें आप छोटी-छोटी रकम से भी बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं. लंबे समय तक लगातार SIP करने से चक्रवृद्धि का असर दिखता है और आपकी छोटी बचत भी बड़े धन में बदल सकती है.
3/5जी हां अगर आप रोज केवल ₹50 यानी बचाते हैं यानी तो उस हिसाब से महीने के ₹1500 को SIP में निवेश करते हैं.ऐसे में इस रोज 50 रुपए की बचत लंबे समय में ‘पावर ऑफ कंपाउंडिंग’ आपका पैसा कई गुना बढ़ा सकती है. इसमें सिर्फ आपकी मूल राशि पर ही नहीं, बल्कि उस पर मिले ब्याज पर भी फिर से ब्याज जुड़ता है.यही कारण है कि 15,00 रुपए की एसआईपी लखपति बनाने की सबसे बेस्ट ऑप्शन है.
4/5अगर आप महीने के ₹1500 की SIP करते हैं और औसतन 12% का सालाना रिटर्न मिलता है, तो फिर 25 साल में आपकी निवेश राशि ₹4.5 लाख और मैच्योरिटी फंड ₹25.5 लाख का होगा. ये 25 लाख रुपए आपको 12 फीसदी के हिसाब से है. लेकिन अगर यही रिटर्न 15 फीसदी के हिसाब से सालाना मिलता है तो 25 साल में फंड और तगड़ा बन सकता है.15 फीसदी रिटर्न के हिसाब से निवेश राशि ₹4.5 लाख होगी जिसमें वेल्थ गेन ₹36.8 लाख और टोटल फंड ₹41.3 लाख हो जाने वाला है. यानी कि साफ है आप रोज के 50 रुपए बचाकर 25 साल में आसानी से लखपति बन सकते हैं.
5/5मतलब अगर आप अभी 25 साल के हैं तो 15,00 की छोटी सी एसआईपी जो आप रोज के खर्चों पर कंट्रोल करके भी शुरू कर सकते हैं, तो फिर 50 साल की उम्र तक अमीर बना सकती है.असल में आप एसआईपी को अपनाकर आप न सिर्फ अपने वित्तीय लक्ष्यों को समय पर हासिल कर पाएंगे, बल्कि एक मजबूत फाइनेंशियल फंड भी तैयार कर लेंगे.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)