SIP crorepati formula: SIP निवेश एक छोटा लेकिन बेहद असरदार तरीका है लंबी अवधि में बड़ा फंड बनाने का. ₹25000 महीने से शुरू कर आप करोड़पति बन सकते हैं.यह अनुशासित निवेश, चक्रवृद्धि ब्याज और सही योजना का मेल है, जो समय के साथ बड़ा लाभ देता है, तो जानें इस स्मार्ट इन्वेस्टमेंट का पूरा गणित.
1/7क्या आपने कभी सोचा है कि कैसे एक आम आदमी भी करोड़पति बन सकता है, वो भी बिना किसी बड़े रिस्क या फिर रातोंरात की स्कीम के? तो इसका जवाब है – सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP).जी हां एसआईपी का मनी मेकिंग वाला '25x12x25 फॉर्मूला' आपको आसानी से करोड़पति बना सकता है. यह कोई जादू नहीं बल्कि कंपाउंडिंग की ताकत और सही प्लानिंग का कमाल है जो आपको सिर्फ 25 साल में करोड़पति बना सकता है.
2/7यह फॉर्मूला तीन चीजों पर आधारित है, जो आपकी एसआईपी (SIP) यात्रा को सफलता की ओर ले जाते हैं.25 (पहला 25): इसका मतलब है हर महीने ₹25,000 का इन्वेस्टमेंट, यह वो रकम है जो आपको अपनी SIP में हर महीने डालनी होगी.12: यह है सालाना औसत रिटर्न की उम्मीद.किसी फंड में लंबे समय में 12% या उससे ज्यादा का सालाना रिटर्न मिलना एक सामान्य बात है.25 (दूसरा 25): यह है आपके निवेश की अवधि, यानी 25 साल,यानी कि लंबी अवधि का निवेश ही कंपाउंडिंग को अपना जादू दिखाने का पूरा मौका देता है. तो, सीधा मतलब है: ₹25,000 हर महीने 12% सालाना रिटर्न पर 25 साल के लिए निवेश करना.
3/7आइए कैलकुलेशन के साथ समझते हैं कि यह फॉर्मूला कैसे काम करता है.जी हां अगर एसआईपी में करोड़पति बनने के लिए ₹25,000 मंथली का निवेश करना होगा.इस निवेश को आपको 25 सालों तक ही जारी भी रखना होगा,जिस पर 12 फीसदी तक का रिटर्न मिल जाएगा.इस हिसाब से 25 साल में निवेश राशि 75 लाख रुपए होगी, जिसमें वेल्थ गेन 94.9 लाख रुपए की बनेगी. इस हिसाब से टोटल मैच्योरिटी फंड ₹1,69,89,521 (1.7 Crores) करोड़ को आपको मिलेगा.यही 15 फीसदी के रिटर्न पर टोटल फंड 2 करोड़ से ज्यादा का होगा.
4/7जब आप SIP करते हैं, तो आपको सिर्फ आपके मूलधन पर ही नहीं, बल्कि आपके द्वारा कमाए गए ब्याज पर भी ब्याज मिलता है.जी हां जितनी लॉन्ग टर्म तक आप इन्वेस्टमेंट करते हैं, कंपाउंडिंग का प्रभाव उतना ही ज्यादा होता जाता है. शुरुआती सालों में यह कम दिखता है, लेकिन लास्ट के 5-10 सालों में यह तेजी से बढ़ता है और आपके फंड को कई गुना बढ़ा देता है.
5/7'25x12x25 फॉर्मूला' हमें बताता है कि कैसे एक अनुशासित और दीर्घकालिक निवेश रणनीति हमें करोड़पति बना सकती है. लेकिन 25,000 रुपए की सैलरी उन लोग के लिए बेस्ट होती है जिनकी मंथली इनकम कम से कम 1 लाख रुपए के आसपास हो. ताकि एसआईपी के साथ साथ जीवन के बाकी के खर्चों को भी बिना परेशानी के मैनेज किया जा सके.
6/7वैसे हो सकता है कि ₹25,000 प्रति माह की SIP शुरुआती तौर पर सभी के लिए संभव न हो। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं कि आप करोड़पति नहीं बन सकते। आप छोटी SIP (जैसे ₹5,000 या ₹10,000 प्रति माह) से शुरुआत कर सकते हैं और जैसे-जैसे आपकी आय बढ़े, अपनी SIP की राशि को भी बढ़ाते जाएं, इसे स्टेप-अप SIP कहते हैं. स्टेप-अप SIP भी आपको 25 साल में करोड़पति बना सकती है.
7/7एसआईपी के लिए कंपाउंडिंग का सबसे बड़ा दोस्त 'समय' है, तो जितनी जल्दी आप शुरू करेंगे, उतना ही ज्यादा फायदा मिलेगा.आप अपनी जोखिम लेने की क्षमता और वित्तीय लक्ष्यों के अनुसार इक्विटी म्यूचुअल फंड का चुनाव करें.इसके साथ ही यह फॉर्मूला लंबे समय के लिए है.धैर्य रखें और अपने निवेश को बढ़ने दें.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)