अगर आप समय से पहले रिटायर होना चाहते हैं, तो SIP का 'ट्रिपल 5' फॉर्मूला अपनाकर 5 करोड़ का कॉर्पस बना सकते हैं. इस फॉर्मूले में 5 साल पहले रिटायरमेंट और हर साल 5% SIP बढ़ाने पर जोर है. ऐसा इसलिए क्योंकि रिटायरमेंट प्लानिंग में बड़ा कॉर्पस कंपाउंडिंग (Compounding) की मदद से जमा होता है. ध्यान रखें कंपाउंडिंग की असली ताकत तब दिखती है, जब लंबे वक्त तक निवेश किया जाए. आइए जानते हैं SIP से जुड़ा ये फॉर्मूला कैसे करता है काम.
1/6रिटायरमेंट की प्लानिंग जल्दी शुरू करने से कंपाउंडिंग का पूरा लाभ मिलता है. 25 साल की उम्र में SIP शुरू करने से बड़ा कॉर्पस जल्दी तैयार किया जा सकता है.
2/6ट्रिपल 5 का पहला 5 मतलब है 5 साल पहले रिटायरमेंट. जल्दी प्लानिंग करके 55 की उम्र में ही 5 करोड़ का कॉर्पस जुटा सकते हैं.
3/6हर साल अपनी SIP को 5% बढ़ाएं. इससे निवेश की राशि धीरे-धीरे बढ़ेगी और कंपाउंडिंग की ताकत के चलते बड़ी पूंजी बनेगी.
4/65% की वृद्धि के साथ निवेश जारी रखने पर 55 साल की उम्र तक 5 करोड़ का कॉर्पस बन जाएगा, जिससे रिटायरमेंट की चिंताएं खत्म होंगी.
5/6उदाहरण के तौर पर, अगर 1000 रुपये की SIP हर साल 5% बढ़ाई जाए और 11% रिटर्न मिले, तो 30 साल बाद आपका कुल कॉर्पस 5.20 करोड़ हो सकता है.
6/6रिटायरमेंट के बाद 5.20 करोड़ पर 6% FD ब्याज पर सालाना 31.20 लाख मिल सकते हैं, जिससे हर महीने करीब 2.60 लाख की पेंशन बनेगी.