SIP में सिर्फ ₹3000 मासिक निवेश से भी करोड़पति बना जा सकता है. जी हां कंपाउंडिंग के जादू से समय के साथ निवेश तेजी से बढ़ता है. तो चलिए हम समझेंगे कैसे 3000 रुपए के निवेश कब और कैसे आप करोड़पति बन सकते हैं.
1/6SIP के जरिए इन्वेस्टमेंट आज के समय में धन बनाने का एक सबसे प्रभावी और अनुशासित तरीका बन गया है. लेकिन, क्या आपको पता है कि केवल ₹3000 के मासिक निवेश से भी आप करोड़पति बन सकते हैं? जी हां अधिकांश निवेशक इस कैलकुलेशन से अनजान हैं. तो फिर आइए समझते हैं कि कैसे एक छोटी सी शुरुआत आपको एक बड़ी वित्तीय मंजिल तक पहुंचा सकती है और यह पूरा गणित कैसे काम करता है.
2/6एसआईपी (Systematic Investment Plan) एक ऐसा तरीका है, जिसमें आप म्यूचुअल फंड में हर महीने एक फिक्स राशि का इन्वेस्टमेंट करते हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा है कंपाउंडिंग का जादू. कंपाउंडिंग का मतलब है कि आपके निवेश पर जो रिटर्न मिलता है, उस पर भी रिटर्न मिलना शुरू हो जाता है. समय के साथ यह एक 'स्नोबॉल' की तरह बढ़ता जाता है, जिससे आपका पैसा तेजी से कई गुना हो जाता है.
3/6करोड़पति बनने के लिए सबसे जरूरी है, जल्दी शुरुआत करना और लंबे समय तक निवेशित रहना.अगर आप हर महीने ₹3000 का निवेश करते हैं, तो करोड़पति बन सकते हैं.जी हां ये सुनकर निवेशक चौंक सकते हैं. लेकिन ऐसा हो सकता है. जी हां अगर कोई निवेश मात्र 3000 रुपए का निवेश 30 साल तक करेगा को एक करोड़ से ज्यादा का फंड बन सकता है.
4/63000 रुपए का एसआईपी से करोड़पति बनने के लिए जरूरी है कि अच्छा रिटर्न मिलना. असल में अगर 15 फीसदी सालाना का रिटर्न मिलता है तो करोड़पति बनना आसान हो जाएगा. लेकिन यह रणनीति तभी सफल होती है, जब आप बिना किसी रुकावट के लगातार 30 साल तक निवेश करते हैं. बाजार के उतार-चढ़ाव से घबराकर निवेश रोकना सबसे बड़ी गलती होती है.
5/6अगर आप लंबे समय तक अनुशासित तरीके से निवेश करते हैं तो छोटा निवेश भी बड़े फंड में बदल सकता है. उदाहरण के लिए, 30 साल तक हर महीने ₹3,000 निवेश करने पर आपका कुल निवेश ₹10,80,000 होगा. लेकिन कंपाउंडिंग के जादू से यह रकम बढ़कर लगभग ₹1.06 करोड़ तक पहुंच सकती है. यानी आपने अपनी जेब से सिर्फ ₹10.8 लाख लगाए, और 30 साल में एक करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड तैयार हो गया. यानी कि मैच्योरिटी पर आपके पास ₹1.7 करोड़ का फंड होने वाला है.
6/6आपको बता दें कि करोड़पति बनने का सपना केवल अमीरों के लिए नहीं है. ₹3000 का मासिक निवेश भी आपको करोड़पति बना सकता है, बस आप अनुशासन, धैर्य और लंबी अवधि तक निवेश करते रहें. इसलिए, वित्तीय यात्रा जितनी जल्दी शुरू हो, उतनी ही बेहतर होती है. यह फॉर्मूला उन लोगों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है, जो यह मानते हैं कि छोटी बचत से कोई बड़ा बदलाव नहीं आ सकता.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)