SIP calculation: अगर आप 55 की उम्र में रिटायरमेंट के पहले ही करोड़पति बनना चाहते हैं, तो आपके के लिए SIP का 10x15x30 फॉर्मूला बेस्ट हो सकता है. इस फॉर्मूले के जरिए अगर आप हर महीने केवल ₹10,000 की SIP करेंगे और इसे 30 साल तक जारी रखेंगे, तो करीब 15% सालाना के रिटर्न के जरिए आपका फंड ₹5 करोड़ से भी ज्यादा हो सकता है.चलिए तो अब इसका पूरा कैलकुलेशन समझते हैं.
1/7लगातार बढ़ती महंगाई और भविष्य के अप्रत्याशित खर्चों से निपटने के लिए निवेश अब एक विकल्प नहीं, बल्कि ज़रूरत बन चुका है। अपने बड़े सपनों और वित्तीय सुरक्षा के लिए एक मोटी रकम जोड़ने का सबसे कारगर जरिया सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) है.SIP की खूबी यह है कि आप हर महीने अपनी सुविधा अनुसार एक छोटी रकम से शुरुआत कर सकते हैं। यह अनुशासित निवेश, कंपाउंडिंग की ताकत से समय के साथ आपकी छोटी बचत को एक विशाल फंड में बदल देता है, जिससे आप अपने सभी वित्तीय लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकते हैं.
2/7आज के दौर में अगर आप सही फाइनेंशियल प्लानिंग के साथ निवेश करते हैं, तो करोड़पति बनना कोई सपना नहीं रह गया है. सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) को अब धन बनाने का एक पॉवरफुल और अनुशासित तरीका माना जाता है. फाइनेंशियल दुनिया में एक खास फॉर्मूला '10x15x30' काफी फेमस है, जो बताता है कि लंबी अवधि में कैसे एक छोटा सा निवेश एक बड़ी संपत्ति में बदल सकता है. हालांकि, ₹5 करोड़ के टारगेट तक पहुंचने के लिए इस फॉर्मूले में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है.तो आइए इस फॉर्मूले के पूरे गणित को समझते हैं और यह भी जानते हैं कि ₹5 करोड़ का लक्ष्य कैसे हासिल किया जा सकता है.
3/7यह फॉर्मूला तीन आसान संख्याओं पर आधारित है जो इन्वेस्टमेंट के तीन सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं को दर्शाते हैं: 10 निवेश: यह सालाना 10,000 निवेश करते हैं,15 (रिटर्न): यह हर महीने की जाने वाली 15 फीसदी का औसतन रिटर्न SIP में मिलेगा .30 (Duration): यह निवेश की अवधि है, यानी 30 साल तक लगातार निवेश.
4/7अगर आप '10x15x30' के फॉर्मूला का फॉलो करके निवेश करेंगे तो बिना रूके 30 साल तक 10000 रुपए का निवेश करना होगा तब कहीं रिटायरमेंट तक 5 करोड़ को फंड बनेगा. यानी कि अगर आप अभी 25 साल के हैं तो आगे के 30 साल तक निवेश करके 55 की उम्र तक ये फंड खुद के लिए बना सकेंगे.
5/7अगर आप एसआईपी के जरिए 5 करोड़ तक का फंड बनाने का सपना देखते हैं. तो फिर इसके लिए आपको हर महीने 10,000 रुपए का निवेश करना होगा.अगर इस निवेश को आप 30 साल साल तक जारी रखने हैं और 15 फीसदी तक का रिटर्न मिलता है, तो आप 5 करोड़ से ज्यादा का फंड बना सकते हैं. इसमें आपकी निवेश राशि 36,00000 (36 Lakhs) लाख रुपए होगी. इस निवेश में वेल्थ गेन 52717704 (5.3 Crores) हो जाएगी. इस तरह से मैच्योरिटी पर फंड 56317704 (5.6 Crores) मिलने वाला है.
6/7इस फंड को पाने के लिए 10,000 का निवेश जरूरी है और ये निवेश वो लोग ही कर सकते हैं जिनकी सैलरी 70,000 से कम से कम ज्यादा हो ताकि वो रोजमर्रा का खर्चा निकालकर आसानी से एसआईपी में भी पैसे डाल सकें.
7/7कंपाउंडिंग का मतलब है कि आपके निवेश पर जो रिटर्न मिलता है, उस पर भी आपको रिटर्न मिलता है. समय के साथ, यह एक बर्फ के गोले की तरह बड़ा होता जाता है.यह फॉर्मूला तभी काम करता है जब आप लगातार 30 साल तक निवेश करते रहें. बाजार के उतार-चढ़ाव से घबराकर बीच में निवेश रोकना सबसे बड़ी गलती होती है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)