Mutual Fund NFO: कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट ने अपना न्यू फंड ऑफर (New Fund Offer) कोटक ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक्स फंड (Kotak Transportation & Logistics Fund) लॉन्च पेश किया है. यह स्कीम पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 25 नवंबर 2024 को खुल गई है, जबकि 9 दिसंबर 2024 को बंद होगी. यह ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स थीम पर आधारित एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है.
1/5कोटक ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक्स फंड का उद्देश्य ट्रांसपोर्टेशन, लॉजिस्टिक्स और संबंधित गतिविधियों में लगी कंपनियों की इक्विटी और इक्विटी से संबंधित सिक्योरिटीज में मुख्य रूप से निवेश करके लॉन्ग टर्म में हाई रिटर्न हासिल करना है.
2/5इस थीम में ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स सर्विसेज और कुशल व सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन के लिए इनोवेटिव समाधानों में शामिल बिजनेस के साथ-साथ इन सेक्टर का समर्थन करने वाली फाइनेंस कंपनियों से जुड़े बिजनेस भी शामिल हैं.
3/5यह फंड लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों सहित अलग-अलग मार्केट कैपिटलाइजेशन में निवेश करने की सुविधा के साथ बॉटम-अप का नजरिया अपनाएगा.
4/5ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स इंडस्ट्री भारतमाला, सागरमाला, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) और मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क जैसी सरकारी पहल द्वारा समर्थित तेजी से ग्रोथ के लिए तैयार है. टेक्नोलॉजी एडवांसमेंट, असंगठित से संगठित क्षेत्रों में बदलाव और मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में तेजी इस थीम को और मजबूत करती है.
5/5निवेशक एनएफओ अवधि के दौरान न्यूनतम 100 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में कितनी भी राशि निवेश कर सकते हैं. इस फंड का प्रबंधन नलिन भट्ट द्वारा किया जाएगा, जो फरवरी 2016 से कोटक महिंद्रा एएमसी के साथ हैं और उनके पास इक्विटी रिसर्च और फंड मैनेजमेंट में 20 साल से अधिक का अनुभव है.