NFO Alert: मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने न्यू फंड ऑफर (NFO) मोतीलाल ओसवाल सर्विसेज फंड (Motilal Oswal Services Fund) लॉन्च किया है. यह फंड एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो सर्विस सेक्टर में निवेश करेगी. एनएफओ मंगलवार (20 मई) से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. निवेशक 3 जून 2025 तक इस स्कीम में पैसा लगा सकते हैं.
1/5इस योजन का उद्देश्य सर्विसेज पर आधारित कंपनियों के स्टॉक्स में निवेश के जरिए लॉन्ग-टर्म वेल्थ क्रिएशन करना है. भारत का सर्विस सेक्टर तेजी से ग्रोथ कर रहा है. डिजिटलाइजेशन और पॉलिसी सपोर्ट की वजह से इसमें आगे भी मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है.
2/5मोतीलाल ओसवाल सर्विसेज फंड (Motilal Oswal Services Fund) में निवेशक न्यूनतम 500 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. इसके बाद 1 रुपये के गुणक में निवेश किया जा सकता है.
3/5इस स्कीम में कोई लॉक इन पीरियड नहीं है. हालांकि 90 दिनों से पहले इस स्कीम से पैसा निकालने पर निवेशकों से 1% का एग्जिट लोड देना होगा. इस फंड का बेंचमार्क NIFTY Service Sector TRI इंडेक्स है.
4/5मोतीलाल ओसवाल सर्विसेज फंड (Motilal Oswal Services Fund) उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है, जो लॉन्ग टर्म में वेल्थ क्रिएशन चाहते हैं.
5/5अजय खंडेलवाल, अतुल मेहरा, भालचंद्र शिंदे और राकेश शेट्टी मोतीलाल ओसवाल सर्विसेज फंड (Motilal Oswal Services Fund) के मैनेजर्स हैं. (डिस्क्लेमर: यहां NFO की डीटेल दी गई है. ये निवेश की सलाह नहीं है. म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)