Mutual Fund NFO: एसेट मैनेजमेंट कंपनी बजाज फिनसर्व ने बजाज फिनसर्व मल्टी कैप फंड (Bajaj Finserv Multi Cap Fund) पेश किया है. यह न्यू फंड ऑफर (NFO) 6 फरवरी से 20 फरवरी 2025 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों में निवेश करेगी. यह फंड Nifty 500 Multicap 50:25:25 TRI इंडेक्स को ट्रैक करेगा.
1/5मल्टीकैप फंड (Multicap) ऐसे म्यूचुअल फंड होते हैं जो लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश करते हैं. सेबी के नियमों के तहत मल्टी कैप फंड के पोर्टफोलियो में किसी भी समय लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स की हिस्सेदारी कम से कम 25-25% जरूर रहनी चाहिए.
2/5Bajaj Finserv Multi Cap Fund में निवेशक न्यूनतम 500 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं. इसके अलावा, अतिरिक्त आवेदन के लिए मिनिमम 100 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है. मंथली SIP मिनिमम 500 रुपये (एक साथ कम से कम 6 किस्त) है.
3/5इस फंड में एग्जिट लोड 6 महीने के भीतर 10% तक रिडेम्पशन पर कोई चार्ज नहीं है. 6 महीने से पहले 10% से अधिक यूनिट्स के रिडेम्प्शन पर 1% चार्ज, 6 महीने बाद कोई एक्जिट लोड नहीं है.
4/5बजाज फिनसर्व मल्टी कैप फंड का उद्देश्य लंबी अवधि में कैपिटल ग्रोथ हासिल करना है. इसके लिए यह फंड कॉन्ट्रैरियन इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजी को फॉलो करेगा. नयह फंड विपरीत निवेश रणनीति का पालन करता है, और बाजार की धारणा के विपरीत जाने वाले अंडवैल्यू्ड अवसरों की पहचान करता है. इसके तहत ऐसे ओवरसोल्ड स्टॉक्स में निवेश किया जा सकता है, जो बाजार के ओवररिएक्शन के कारण गिर गए हैं लेकिन उनके फंडामेटल्स अच्छे है.
5/5यह फंड उन निवेशकों के लिए बेहतर है जो लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं. डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो बनाना चाहते हैं. बाजार में गिरावट के दौरान भी मुनाफा कमाने के मौकों की तलाश में रहते हैं.