यह दौर महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने का है, और फाइनेंशियल फ्रीडन की दिशा में पहला कदम है समझदारी से इन्वेस्टमेंट करना.यही कारण है कि म्यूचुअल फंड एक ऐसा इन्वेस्टमेंट का ऑप्शन है जो महिलाओं को कम पूंजी में भी बड़ा बेनेफिट्स दे सकता है.तो हम जानेंगे 5 ऐसे ही मनी मेकिंग वाले कारण, जिनकी वजह से हर महिला को म्यूचुअल फंड में निवेश पर ज़रूर विचार करना चाहिए. तो चलिए इसके बारे में जानते हैं.
1/8आज के बदलते समय में महिलाओं का खुद के लिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना बहुत ही जरूरी हो गया है.लेकिन कभी ये सोचा है कि क्यों इन्वेस्टमेंट के लिए पुरुषों का ही वर्चस्व माना जाता है,असल में हमेशा माना जाता है कि महिलाएं निवेश कम और पुरुष ज्यादा करते हैं. लेकिन अब महिलाएं इस सोच को बदल रही हैं. दरअसल,अब महिलाएं भी समझदारी से इन्वेस्टमेंट कर अपनी लॉन्ग लाइम की फाइनेंशियल जरूरतों को पूरा कर रही हैं. महिलाओं के इन्वेस्टमेंट के लिए म्यूचुअल फंड एक बेहतरीन विकल्प है.
2/8वैसे भारत में महिलाएं निवेश के मामले में काफी पीछे हैं, लेकिन बढ़ती जरूरतों के साथ महिलाएं अब एसआईपी म्यूचुअल फंड में छोटी-छोटी बचत से निवेश शुरू कर रही हैं. अब वर्किंग महिलाओं का म्यूचुअल फंड एसआईपी पर खास भरोसा है.तो जानेंगे कौन से 5 कारण हैं जिनकी वजह से महिलाओं म्यूचुअल फंड जैसे विकल्पों में निवेश कर रही हैं.
3/8म्यूचुअल फंड महिलाओं के लिए समझदारी से इन्वेस्टमेंट करने का एक शानदार ऑप्शन है. इसमें कई निवेशकों का पैसा मिलाकर शेयर, बॉन्ड्स और अन्य एसेट्स में लगाया जाता है, जिससे जोखिम कई हिस्सों में बंट जाता है. वहीं, महिलाएं कम जोखिम लेकर धीरे-धीरे संपत्ति बनाना चाहती हैं, तो इस वजह से ही यह निवेश उनके लिए सुरक्षित और लाभकारी विकल्प माना जाता है.
4/8म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट करना उन महिलाओं के लिए खास तौर पर फायदेमंद है, जिनके पास खुद मार्केट को समझने का समय या अनुभव नहीं है.असल में म्यूचुअल फंड को पेशेवर फंड मैनेजर मैनेज करते हैं, जो मार्केट के उतार-चढ़ाव का विश्लेषण कर सही टाइम पर इन्वेस्टमेंट का निर्णय लेते हैं, तो यही कारण है कि यह महिलाओं को सहज और सुरक्षित निवेश का भरोसा देता है.
5/8वैसे को देश की हर एक महिला की फाइनेंशियल जरूरतें अलग होती हैं,कोई खुद के लिए घर खरीदना चाहती है, तो कोई बच्चों की पढ़ाई या रिटायरमेंट की तैयारी कर रही होती है. ऐसे में म्यूचुअल फंड ऐसी सभी जरूरतों के लिए एक जबरदस्त ऑप्शन देता है. इस स्कीम में रिस्क प्रोफाइल और इन्वेस्टमेंट टारगेट के अनुसार अलग-अलग स्कीमें मौजूद हैं, जो महिलाओं को फ्यूचर टारगेट पूरा करने में मदद करती हैं.
6/8वैसे तो इतिहास बताता है कि म्यूचुअल फंड ने लंबे समय में लगभग सभी को बेहतरीन रिटर्न दिए हैं.तो ऐसे में हर अगर महिलाएं भी टाइम से और नियमित रूप से इन्वेस्टमेंट शुरू करती हैं, तो कंपाउंड इंटरेस्ट की ताकत से खुद के लिए बड़ा फंड बना सकती हैं.महिलाएं ये फंड खासकर रिटायरमेंट के बाद आदि के लिए बना सकती हैं, जिससे भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनता है.
7/8महिलाएं म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए बस केवल ₹500 हर माह से इन्वेस्टमेंट की शुरुआत कर सकती हैं. यह निवेश राशि उन महिलाओं के लिए बेहतरीन है जो धीरे-धीरे कम निवेश में अच्छी पूंजी बनाना चाहती हैं. SIP का सबसे बड़ा लाभ है रूपी कॉस्ट एवरेजिंग, जिससे बाजार के उतार-चढ़ाव के बाद भी निवेश पर संतुलन बना रहता है और फ्यूचर में तगड़ा रिटर्न मिल सकता है.
8/8असल में आज की महिलाएं जब हर क्षेत्र में अपने कदम मजबूती से जमा रही है, तो फाइनेंशियल डिमेंडेंट भी उसकी प्राथमिकता होनी चाहिए. ऐसे में म्यूचुअल फंड एसआईपी महिलाओं को समझदारी से निवेश करने का सरल और प्रभावी तरीका देता है.(नोट:खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है)