Mutual Fund NFO: एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) ने एचडीएफसी निफ्टी टॉप 20 इक्वल वेट इंडेक्स फंड (HDFC Nifty Top 20 Equal Weight Index Fund) लॉन्च किया है. यह एक ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड है जो निफ्टी टॉप 20 इक्वल वेट इंडेक्स (TRI) को ट्रैक करता है.
1/5यह एनएफओ 7 मार्च से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. निवेशक 21 मार्च 2025 तक इस न्यू फंड ऑफर (NFO) में निवेश कर सकते हैं. यह फंड रेगुलर और डायरेक्ट प्लान के तहत उपलब्ध होगा, जिसमें केवल ग्रोथ विकल्प होगा.
2/5HDFC म्यूचुअल फंड के इस एनएफओ में निवेशक न्यूनतम ₹100 से निवेश शुरू कर सकते हैं. इसके बाद किसी भी राशि में निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम में कोई लॉक इन पीरियड नहीं है और न ही कोई एग्जिट लोड है. निरमान एस मोराखिया और अरुण अग्रवाल और अरुण अग्रवाल इस स्कीम के फंड मैनेजर्स हैं.
3/5एचडीएफसी निफ्टी टॉप 20 इक्वल वेट इंडेक्स फंड को ट्रैकिंग एरर के अधीन अंडरलाइंग इंडेक्स वाले स्टॉक में निवेश के साथ पैसिवली मैनेज किया जाएगा. यह स्कीम पैसिव इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी को फॉलो करेगी.
4/5यह NFO Nifty Top 20 Equal Weight Index TRI में शामिल शेयरों में निवेश करेगा. लिक्विडिटी को पूरा करने के लिए फंड का एक हिस्सा डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट में इन्वेस्ट किया जा सकता है. स्कीम इंडेक्स फंड है, इसलिए यह केवल अंडरलाइंग इंडेक्स वाली सिक्योरिटीज में निवेश करेगा.
5/5यह स्कीम उन निवेशकों के लिए बेहतर साबित है जो लॉन्ग टर्म में Nifty Top 20 Equal Weight Index TRI के प्रदर्शन के अनुरूप रिटर्न चाहते है. हालांकि यह ट्रैकिंग एरर के अधीन रहेगा. (डिस्क्लेमर: यहां NFO की डीटेल दी गई है. ये निवेश की सलाह नहीं है. म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)