अगर आप म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए निवेश कर रहे हैं या करने की सोच रहे हैं, तो बीते 3 सालों में कुछ मल्टी कैप और फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड्स ने शानदार रिटर्न देने के काम किया है. अगर आपने इनमें हर महीने ₹25,000 की SIP की होती, तो अब तक आपका निवेश ₹13.5 लाख तक पहुंच चुका होता.
1/7क्या आप भी जानना चाहते हैं कि पिछले 3 सालों में किन मल्टी कैप और फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड्स ने SIP के जरिए निवेशकों को सबसे ज़्यादा रिटर्न दिया है? तो आइए देखें कि ₹25,000 के मासिक निवेश पर हर फंड ने कैसा प्रदर्शन किया है. साथ ही, यह भी जानें कि किस म्यूचुअल फंड ने सिर्फ 3 साल में आपके ₹25,000 मासिक निवेश को ₹13.23 लाख तक पहुंचा दिया है. Trump Tariff News: नई तारीख से लागू होगा टैक्स, इन 14 देशों को अमेरिका ने भेजी चिट्ठी!
2/7अगर आप अपने पैसे को अलग-अलग कंपनियों में निवेश कर मार्केट की अनिश्चितता से सुरक्षा चाहते हैं, तो मल्टी कैप और फ्लेक्सी कैप फंड्स बेहतरीन हो सकते हैं. मल्टी कैप फंड्स लार्ज, मिड और स्मॉल कैप कंपनियों में न्यूनतम 75% निवेश करते हैं, जिससे पोर्टफोलियो में विविधता आने से जोखिम संतुलित रहता है. जबकि फ्लेक्सी कैप फंड्स में फंड मैनेजर को ये स्वतंत्रता होती है कि मार्केट की स्थिति के अनुसार किसी भी कैटेगरी में पैसा कम या ज्यादा कर सके. ये म्यूचुअल फंड्स स्मार्ट और लचीले निवेश का रास्ता दिखाते हैं.
3/7पिछले 3 सालों में, एक्सिस मल्टीकैप फंड ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है. इनसे निवेशको को करीब 25% का सालाना रिटर्न दिया है. 4 जुलाई, 2025 तक इसके एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) ₹7,782 करोड़ हैं, जबकि इसका नेट एसेट वैल्यू (NAV) ₹18.83 है. वहीं, इस फंड ने नवंबर 2021 में लॉन्च होने के बाद से करीब 19% का सालाना रिटर्न दिया है. साथ ही इसकी ₹25,000 की एसआईपी का 9 लाख का निवेश 3 साल में बढ़कर करीब ₹13,04,000 हुआ हैं. 5 सरकारी बैंकों में ₹0 बैलेंस पर भी नहीं लगेगा जुर्माना
4/7कोटक मल्टीकैप फंड को भी निवेश के लिए चुन सकते हैं. इसने 3 सालों में करीब 24% का सालाना रिटर्न दिया है. सितंबर 2021 में लॉन्च होने के बाद से इसने करीब 20% का सालाना रिटर्न हासिल किया है. जबकि 3 साल में, ₹25,000 का इसका निवेश बढ़कर करीब ₹12,89,000 हुआ है.
5/7निप्पॉन इंडिया मल्टी कैप फंड ने भी 3 सालों में धांसू रिटर्न देने का काम किया है. इस फंड ने 3 सालों में करीब 24% का सालाना रिटर्न दिया है. इसका फंड साइज़ ₹43,483 करोड़ है और जनवरी 2013 में लॉन्च होने के बाद से इसने 17.26% का सालाना रिटर्न हासिल किया है. 3 साल में की गई ₹25,000 की एसआईपी करीब ₹12,80,000 तक पहुंची है. UPS में NPS जैसा Tax Benefit, कौन सी स्कीम आपके लिए बेहतर?
6/73 सालों में, इंवेस्को इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड ने भी निवेशकों का भरोसा जीता. इस फंड ने करीब 26% का सालाना रिटर्न देने का काम किया है. इसके एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) ₹3,272 करोड़ हैं, जबकि इसका नेट एसेट वैल्यू (NAV) ₹20.11 है. जनवरी 2022 में लॉन्च होने के बाद से 22.86% का सालाना रिटर्न देने का काम किया है. साथ ही ₹25,000 का मासिक निवेश 3 साल में बढ़कर ₹13,23,000 के आसपास हो गया है.
7/73 सालों में, एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड ने भी धांसू रिटर्न दिया है. 3 साल में इस फंड ने करीब 24% का सालाना रिटर्न निवेशकों को दिया है. इसके एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) ₹69,639 करोड़ हैं, जबकि इसका नेट एसेट वैल्यू (NAV) ₹2,177.9 है. इस फंड ने ₹25,000 के मासिक निवेश से 3 साल में करीब ₹12,77,000 का फंड बनाया.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)