SIP calculation: अगर आप आने वाले समय में करोड़पति बनने का सपना देख रहे हैं, तो एसआईपी (SIP) आपके लिए सबसे बेहतर ऑप्शन हो सकता है. एसआईपी में हर महीने थोड़ी-थोड़ी राशि निवेश करके आप बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं. एसआईपी में औसतन 12 से 15 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है. बस आपको “7+12+25” फॉर्मूला अपनाना है — यानी 7 हजार रुपए हर महीने 25 साल तक निवेश करें और 12% सालाना रिटर्न पाएं, जिससे करोड़ों रुपएका फंड बन सकता है.
1/6SIP calculation:अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी छोटी-छोटी बचत से बड़ा फंड तैयार हो जाए, तो SIP का ‘7+12+25’ फॉर्मूला आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इस फॉर्मूले के अनुसार, अगर आप हर महीने ₹7,000 की एसआईपी करते हैं और औसतन 12% सालाना रिटर्न पाते हैं, तो 25 साल में लगभग ₹1 करोड़ का फंड तैयार हो सकता है.असल में यह तरीका पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित निवेश प्लानिंग पर आधारित है, जो लंबी अवधि में आपकी संपत्ति को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है.
2/6₹1 करोड़ की रकम सुनने में भले ही बहुत बड़ी लगे, लेकिन आज के समय में यह एक जरूरी और रियलिस्टिक लक्ष्य बन चुका है. बच्चों की उच्च शिक्षा, रिटायरमेंट के बाद का सुरक्षित जीवन, अपने घर का सपना या फ्यूचर की फाइनेंशियल स्थिरता — इन सबके लिए एक मजबूत फंड की जरूरत होती है. ऐसे में अगर आप अभी से एसआईपी जैसे अनुशासित निवेश की शुरुआत करते हैं, तो आने वाले 20-25 सालों में करोड़ों का फंड बनाना बिल्कुल संभव है. सही योजना और नियमित निवेश से सपने हकीकत बन सकते हैं.
3/6यह फॉर्मूला तीन जादुई आंकड़ों 7+12+ 25 पर आधारित है. इसमें ₹7,000 आपकी मासिक SIP राशि होती है, 12% आपका अनुमानित सालाना रिटर्न और 25 साल निवेश की अवधि. जब आप इतने लंबे समय तक अनुशासन के साथ निवेश जारी रखते हैं, तो कंपाउंडिंग का जादू शुरू होता है. यानी कि आपकी कमाई पर भी कमाई होती जाती है.तो यही “पावर ऑफ कंपाउंडिंग” आपको धीरे-धीरे करोड़पति बना देती है. समय, धैर्य और नियमित निवेश ही इस फॉर्मूले की सबसे बड़ी ताकत है.
4/6अगर आप SIP के इस 7+12+25’ फॉर्मूले को फॉलो करते हैं, तो इसका नतीजा चौंकाने वाला हो सकता है. उदाहरण के तौर पर, अगर आप हर महीने ₹7,000 निवेश करते हैं, तो 25 साल में आपकी कुल निवेश राशि ₹21 लाख होगी (₹7,000 x 12 x 25). अब मान लीजिए कि आपको 12% का औसत वार्षिक रिटर्न मिलता है, तो कंपाउंडिंग के ज़रिए यह रकम लगभग ₹98.2 लाख तक बढ़ जाएगीय यानी 25 साल बाद आपके पास मैच्योरिटी पर कुल ₹1.2 करोड़ का शानदार फंड तैयार होगा. यही है SIP की असली ताकत, जो छोटे-छोटे निवेश को करोड़ों में बदल देती है.
5/6आपको बता दें कि लंबी अवधि में इक्विटी म्यूचुअल फंड से औसतन 12% सालाना रिटर्न पाना पूरी तरह संभव है. हालांकि, यह रिटर्न गारंटीड नहीं होता क्योंकि यह शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है.तो इसलिए निवेश करने से पहले हमेशा फंड का पिछला प्रदर्शन, रिस्क स्तर और अपने इन्वेस्टमेंट प्लानिंग को ध्यान में रखें. समझदारी भरा निर्णय और नियमित निवेश आपको लंबे समय में मजबूत फंड तैयार करने में मदद कर सकता है.
6/6हर किसी के लिए ₹1 करोड़ प्लस का फंड तैयार करना एक बड़ी उपलब्धि होती है, लेकिन '7+12+25' SIP फॉर्मूला इसे हकीकत में बदल सकता है। बस जरूरत है अनुशासन, धैर्य और नियमित निवेश की. अगर आप आज से शुरुआत करते हैं, तो आने वाले 25 सालों में कंपाउंडिंग का जादू आपके पैसे को कई गुना बढ़ा सकता है.तो इसलिए देर न करें — अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें और आज ही अपने करोड़पति बनने की यात्रा शुरू करें.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)