SIP Calculator: अक्सर लोग सोच हैं कि ₹5,000 महीने की SIP से 5 करोड़ का फंड कैसे बनाएं? तो आसान और कमाल का तरीका है, सही रिटर्न कैलकुलेशन और लॉन्ग-टर्म निवेश से पैसों की टेंशन दूर.तो जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस.
1/7हर महीने 5,000 रुपए SIP (सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान) में डालकर 5 करोड़ का फंड बन सकता है क्या? तो इस कंफ्यूजन को आज हम दूर करेंगे. 5000 रुपए को एसआईपी में डालना छोटी बचत लगती है, लेकिन स्टेप-अप नियम से यह बड़ा फंड बना सकता है. स्टेप-अप SIP में हर साल रकम बढ़ाते हैं, जैसे सैलरी बढ़ने पर. 12% रिटर्न (म्यूचुअल फंड्स का औसत) मानें, तो 5,000 SIP से 5 करोड़ जमा करने में लगभग 31 साल लगेंगे. लेकिन स्टेप-अप (10% सालाना) से समय कम हो जाता है, तो आइए, सरल हिंदी में समझें कि SIP क्या है, स्टेप-अप कैसे काम करता है, हिसाब कैसे लगता है, और 5 करोड़ का लक्ष्य कैसे पाएं.
2/7SIP म्यूचुअल फंड में हर महीने फिक्स रकम डालने का तरीका है. यह पैसा शेयर, बॉन्ड या अन्य जगह लगता है.वैसे SIP का फायदा है रुपी कॉस्ट एवरेजिंग—बाजार नीचे हो तो सस्ता खरीद। लॉन्ग टर्म में 12% रिटर्न संभव है, जो FD (6-7%) से ज्यादा। लेकिन रिटर्न गारंटी नहीं, बाजार पर निर्भर.
3/7स्टेप-अप SIP में हर साल रकम बढ़ाते हैं, जैसे 10%. तो अगर सैलरी बढ़े, तो SIP भी बढ़े.यह कंपाउंडिंग को तेज करता है. शुरू में 5,000, पहले साल बाद 5,500, दूसरे साल 6,050, आदि. इससे कुल निवेश बढ़ता है, लेकिन समय कम लगता है.
4/7अगर आप स्टेप-अप के बिना हर महीने सिर्फ 5,000 रुपये की SIP लगाते हैं, तो लॉन्ग टर्म में जबरदस्त रिटर्न मिल सकता है.तो मान लीजिए, टारगेट 5 करोड़ रुपए है और सालाना रिटर्न 12% है. इसके लिए 42 साल यानी 504 महीने तक लगातार 5,000 रुपए निवेश करने होंगे. कुल निवेश राशि होगी 5,000 × 12 × 42 = 30,24,000 रुपए. लंबी अवधि और कंपाउंडिंग के कारण, इस निवेश पर लगभग 4.69 करोड़ रुपए का लाभ होगा और फंड का फाइनल वैल्यू (FV) लगभग 5.02 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा.
5/7अगर आप स्टेप-अप SIP चुनते हैं, तो हर साल अपनी SIP राशि को लगभग 10% बढ़ा सकते हैं. इसका मतलब पहला साल 5,000 रुपए, दूसरा साल 5,500 रुपए, तीसरा साल 6,050 रुपए और इसी तरह बढ़ती जाएगी. इस स्कीम के तहत सालाना रिटर्न 12% मानकर, लगभग 31 साल (371 महीने) में आपका फंड 5 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है. टोटल इन्वेस्टमेंट लगभग 1.08 करोड़ रुपए होगा, और कंपाउंडिंग के कारण आपका लाभ लगभग 3.92 करोड़ रुपए होगा. फाइनल वैल्यू (FV) कैलकुलेशन के अनुसार, स्टेप-अप SIP से लगभग 5.05 करोड़ रुपए का फंड तैयार हो सकता है. इस तरह छोटी शुरुआत के साथ समय के साथ बड़ी संपत्ति बनाई जा सकती है.
6/7स्टेप-अप SIP के कई फायदे हैं. सबसे पहले, तेज ग्रोथ: हर साल बढ़ती रकम से फंड जल्दी बड़ा होता है. दूसरा, सैलरी मैच: जैसे-जैसे आपकी कमाई बढ़ती है, SIP भी बढ़ा सकते हैं. तीसरा, कंपाउंडिंग: लंबी अवधि में रिटर्न बढ़ता है और फंड और भी बड़ा हो जाता है. चौथा, टैक्स लाभ: ELSS SIP में 80C के तहत टैक्स में छूट भी मिलती है.तो इस तरह, स्टेप-अप SIP न सिर्फ फंड जल्दी बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि टैक्स बचत और लंबी अवधि के निवेश के लिए भी लाभदायक है.
7/7अगर आप हर महीने केवल 5,000 रुपए की SIP लगाते हैं, तो फिक्स प्लान में 5 करोड़ रुपए जमा करने में लगभग 41 साल लगेंगे. लेकिन 10% स्टेप-अप SIP अपनाने पर यह समय घटकर करीब 31 साल हो जाता है. इसमें कंपाउंडिंग का जादू काम करता है, जिससे छोटी राशि भी लंबी अवधि में बड़ी संपत्ति बन जाती है. जल्दी शुरू करें और जैसे-जैसे आपकी सैलरी बढ़े, SIP राशि भी बढ़ाएं, इस तरह स्मार्ट निवेश से आपका फाइनेंशियल टारगेट जल्दी हासिल हो सकता है.