क्या आप जानते हैं कि म्यूचुअल फंड में निवेश सिर्फ ऑनलाइन या बैंक के जरिए ही नहीं, बल्कि कुछ खास लोग कैश में भी निवेश कर सकते हैं. जी हां आप कैश के जरिए भी म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट आसानी से कर सकते हैं.नियमों के अनुसार किसान, छोटे व्यापारी या जिनके पास पैन या बैंक खाता नहीं है, वे साल में अधिकतम ₹50,000 तक कैश में निवेश कर सकते हैं,तो चलिए फिर इसके बारे में डिटेल्ड में समझते हैं.
1/5म्यूचुअल फंड में निवेश करना अक्सर निवेशकों को पसंद होता है.लेकिन क्या आप भी सोचते हैं कि म्यूचुअल फंड और SIP सिर्फ उन लोगों के लिए ही है जो डेबिट कार्ड, UPI और नेट बैंकिंग की दुनिया में माहिर हैं? लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि अगर आपके पास कैश है तो भी आप इसमें निवेश कर सकते हैं.
2/5जी हां जेब में रखे कैश से भी सीधे म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं.यह कोई सपना नहीं, बल्कि बाजार नियामक SEBI का बनाया हुआ एक नियम होता है, जिसका मकसद केवल इतना है कि देश के कोने-कोने तक निवेश पहुंच सके.
3/5इस निवेश का जिक्र Prevention of Money Laundering Act, 2002 में साफ तौर पर बताया गया है. साथ ही, सेबी ने भी अपने एंटी मनी लॉन्ड्रिंग (AML) से जुड़े सर्कुलर में इसे शामिल बताया है. साथ ही AML से जुड़ी गाइडलाइन्स और रेगुलेशन में भी यह नियम मौजूद है.वैसे अच्छी बात ये है कि इस ऑप्शन से छोटे व्यापारियों और रेजिडेंट इन्वेस्टर्स को भी फायदा मिल सकत है.
4/5आपको बता दें कि अगर आपके पास पैन कार्ड या बैंक खाता नहीं है, तो भी म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं. नियमों के अनुसार किसान, छोटे व्यापारी, श्रमिक जैसे गैर-करदाता व्यक्तियों को नकद के जरिए निवेश की छूट दी गई है.कैश में निवेश करने वाले निवेशक एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम ₹50,000 तक कैश में म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं. यह खास सुविधा उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो अभी तक औपचारिक बैंकिंग सिस्टम से नहीं जुड़े हैं, लेकिन इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं.
5/5अगर आप म्यूचुअल फंड में कैश से निवेश करने का मन कर रहे हैं, तो यह पूरी तरह से संभव है, लेकिन बिना पैन कार्ड और KYC के एक रुपये का निवेश भी मुमकिन नहीं. यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन होती है. इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड कंपनी या अधिकृत एजेंट के ऑफिस जाना होगा. वहां फॉर्म भरें, KYC डिटेल्स दें और कैश जमा करना होगा. फिर जमा की गई राशि पर उसी दिन की NAV के अनुसार यूनिट्स मिलेंगी, जिसकी पक्की रसीद लेना न भूलें.