Published: 7:30 AM, Jun 9, 2025
|Updated: 11:12 AM, Jun 9, 2025
Gold vs Large Cap Mutual Funds : निवेशक अक्सर गोल्ड म्यूचुअल फंड्स और लार्ज‑कैप इक्विटी फंड्स में कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर दोनों में से किसमें पैसा लगाया जाए. तो बता दें कि गोल्ड म्यूचुअल फंड्स शुरुआत में भले अच्छा रिटर्न दे दे लेकिन लार्ज‑कैप इक्विटी फंड्स से फ्यूचर में बेहतर रिटर्न पा सकते हैं.तो चलिए जानते हैं निवेश के लिए किसको चुनें.
&format=webp&quality=medium)
1/6
गोल्ड म्यूचुअल फंड्स ने लगभग सभी समयावधियों जैसे 3 महीने, 1 साल, 3 साल और यहां तक कि 10 साल के दौरान, बड़े कैप इक्विटी म्यूचुअल फंड्स की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है. यानी कि मार्केट में रिटर्न की रेस में गोल्ड म्यूचुअल फंड्स अब लार्ज‑कैप इक्विटी फंड्स को टक्कर दे रहे हैं.निवेशकों को गोल्ड फंड्स ने 3 महीने, 1 साल, 3 साल और 10 साल की अवधि में खूब रिटर्न मिल रहा है.लेकिन 5 साल की अवधि में इक्विटी फंड्स ने निवेशकों को चेहरे पर खुशी दी है. तो चलिए हम आज जानेंगे गोल्ड म्यूचुअल फंड्स या लार्ज‑कैप इक्विटी फंड्स में से कहां निवेश है प्रॉफेट से भरा.
&format=webp&quality=medium)
2/6
अगर आप ऐसे इन्वेस्टमेंट की तलाश में हैं जो बाजार की उथल-पुथल में भी सेफ रहे और अच्छा रिटर्न दे, तो गोल्ड म्यूचुअल फंड्स आपके लिए सबसे धांसू ऑप्शन होने वाला है. बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। वैश्विक अनिश्चितता या मंदी के टाइम भी ये फंड्स 'सेफ हेवन' की तरह काम करते हैं. इसके अलावा महंगाई बढ़ने पर भी इनका रिटर्न बेस्ट रहता है. शेयर बाजार की तुलना में इसमें जोखिम कम होता है और इन्वेस्टमेंट सेफ भी रहता है.ये इन्वेस्टमेंट उन निवेशक के लिए बेस्ट है जो रिटायरमेंट के करीब हैं या जोखिम नहीं लेना चाहते हैं.
&format=webp&quality=medium)
3/6
गोल्ड म्यूचुअल फंड्स को वैसे तो सेफ इन्वेस्टमेंट माना जाता है, लेकिन इनमें छिपे कुछ जोखिमों को नजरअंदाज करना निवेशकों को भारी पड़ सकता है.असल में गोल्ड म्यूचुअल फंड्स का प्रदर्शन पूरी तरह सोने की कीमतों पर निर्भर करता है, जिससे कई बार नुकसान झेलना पड़ जाता है.असल में इसमें कोई ब्याज या डिविडेंड नहीं मिलता, यानी नियमित आय नहीं होती है. तो इसलिए सोच-समझकर इसमें निवेश करें.
&format=webp&quality=medium)
4/6
अगर आप स्थिर और भरोसेमंद इन्वेस्टमेंट की तलाश में हैं, तो फिर आपके लिए लार्ज-कैप इक्विटी फंड्स बहुत शानदार ऑप्शन होने वाला है. आपको बता दें कि ये फंड्स भारत की उन बड़ी कंपनियों में निवेश करते हैं जो लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और जिनका बाजार में तगड़ा दबदबा भी है. इन कंपनियों से आपको न सिर्फ स्थिर ग्रोथ मिलती है, बल्कि देश की आर्थिक तरक्की का सीधा फायदा भी आपके निवेश को होता है। कुछ फंड्स तो डिविडेंड भी देते हैं, जिससे समय-समय पर अतिरिक्त इनकम भी मिल सकती है।
&format=webp&quality=medium)
5/6
बड़े कैप इक्विटी फंड्स में इन्वेस्टमेंट निवेशकों को हमेशा करने से पहले इनके नुकसान को समझना बहुत जरूरी है. असल में ये फंड मार्केट की उतार-चढ़ाव के अनुसार रिटर्न देने का काम करते हैं,तो इसलिए इसमें जोखिम ज्यादा बना रहता है.इन फंड की सफलता खास रूप से फंड मैनेजर की रणनीति और चुने गए स्टॉक्स पर निर्भर होती है.इसमें कोई निश्चित मुनाफा नहीं होता, क्योंकि ये बाजार के चक्रों से जुड़ा होता है.
&format=webp&quality=medium)
6/6
अगर आप चाहते हैं फ्यूचर में पैसा डूबे नहीं तो दोनों निवेश में संतुलन बनाना बेहद जरूरी है.हो सकता है शुरुआत में गोल्ड म्यूचुअल फंड्स ने बेहतर रिटर्न दे, लेकिन बस इसको देखकर सारा पूरा पैसा सोने में लगाना ठीक नहीं होगा तो इसलिए कुछ बड़े कैप इक्विटी फंड्स को चुन सकते हैं. ये फंड महंगाई से लड़ने और लंबी अवधि में संपत्ति बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं. लेकिन हमेशा निवेश में समझदारी और धैर्य ही सफलता की कुंजी है.