Best Small Cap Funds of 2024: साल 2024 में स्मॉलकैप्स ने आउटरपरफॉर्म किया और NIFTY Smallcap 250 इंडेक्स ने 26% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. म्यूचुअल फंड निवेशकों ने भी स्मॉलकैप फंड्स में भर-भर कर निवेश किया है. जनवरी से नवंबर महीने के बीच 11 महीनों में इक्विटी फंड्स में कुल 3.53 लाख करोड़ रुपए का इन्फ्लो आया जिसमें स्मॉलकैप फंड्स में 29555 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है.
1/6आइए जानते हैं कि इस साल रिटर्न के लिहाज से बेस्ट परफॉर्मिंग स्मॉलकैप फंड्स कौन से हैं और इन फंड्स ने कितना रिटर्न दिया है. डेटा ऐनालिसिस के आधार पर बेस्ट फरफॉर्मिंग फंड ने 45% से ज्यादा रिटर्न दिया है. सबसे कम परफॉर्म करने वाले फंड ने 15% का रिटर्न दिया है. Motilal Oswal Small Cap Fund बेस्ट परफॉर्मिंग फंड है जबकि ICICI Prudential Smallcap Fund ने सबसे कम रिटर्न दिया है.
2/6Motilal Oswal Small Cap Fund ने इस साल रेग्युलर स्कीम में 45% का रिटर्न दिया है. डायरेक्ट स्कीम ने 47% का रिटर्न दिया है. रेग्युलर प्लान के लिए NAV 14.7 रुपए है. इस स्कीम के बेंचमार्क (NIFTY Smallcap 250 TRI) ने 26.25% का रिटर्न दिया है. फंड का साइज 4047 करोड़ रुपए है.
3/6Bandhan Small Cap Fund ने इस साल रेग्युलर स्कीम में 42% का रिटर्न दिया है. डायरेक्ट स्कीम ने 44% का रिटर्न दिया है. रेग्युलर प्लान के लिए NAV 46.64 रुपए है. इस स्कीम के बेंचमार्क (BSE 250 SmallCap TRI) ने 24.23% का रिटर्न दिया है. फंड का साइज 9613 करोड़ रुपए है.
4/6LIC MF Small Cap Fund ने इस साल रेग्युलर स्कीम में 38% का रिटर्न दिया है. डायरेक्ट स्कीम ने 40% का रिटर्न दिया है. रेग्युलर प्लान के लिए NAV 33.64 रुपए है. इस स्कीम के बेंचमार्क (NIFTY Smallcap 250 TRI) ने 26.24% का रिटर्न दिया है. फंड का साइज 458 करोड़ रुपए है.
5/6Invesco India Smallcap Fund ने इस साल रेग्युलर स्कीम में 37% का रिटर्न दिया है. डायरेक्ट स्कीम ने 39% का रिटर्न दिया है. रेग्युलर प्लान के लिए NAV 42.9 रुपए है. इस स्कीम के बेंचमार्क (BSE 250 SmallCap TRI) ने 24.23% का रिटर्न दिया है. फंड का साइज 6255 करोड़ रुपए है.
6/6ITI Small Cap Fund ने इस साल रेग्युलर स्कीम में 33% का रिटर्न दिया है. डायरेक्ट स्कीम ने 35% का रिटर्न दिया है. रेग्युलर प्लान के लिए NAV 29 रुपए है. इस स्कीम के बेंचमार्क (IFTY Smallcap 250 TRI) ने 26.24% का रिटर्न दिया है. फंड का साइज 2460 करोड़ रुपए है. (डिस्क्लेमर: जी बिजनेस किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता है. किसी भी फंड में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें.)