Mutual Fund NFO: बंधन म्यूचुअल फंड (Bandhan Mutual Fund) ने 'बंधन निफ्टी 200 क्वालिटी 30 इंडेक्स फंड' (Bandhan Nifty 200 Quality 30 Index Fund) पेश किया है. न्यू फंड ऑफर (NFO) का सब्सक्रिप्शन 18 नवंबर से खुल गया है. यह 29 नवंबर 2024 को बंद होगा.
1/5यह एक ओपन-एंडेड स्कीम है जो निफ्टी 200 क्वालिटी 30 इंडेक्स (Nifty 200 Quality 30 Index) को ट्रैक करेगा. इस स्कीम के तहत क्वालिटी, मोमेंटम और वैल्यू पर फोकस रखा गया है. बंधन निफ्टी 200 क्वालिटी 30 इंडेक्स फंड में निवेश लाइसेंस मिले म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या डायरेक्ट किया जा सकता है. बंधन एएमसी के वाइस प्रेसिडेंट इक्विटी निमीश सेठ स्कीम के फंड मैनेजर हैं.
2/5इसमें न्यूनतम एकमुश्त राशि ₹1,000 और उसके बाद 1 रुपये के गुणक में निवेश किया जा सकता है. SIP के लिए निवेश की जाने वाली राशि ₹100 है और उसके बाद ₹1 के गुणकों में न्यूनतम 6 किस्तों के साथ.
3/5Bandhan Nifty 200 Quality 30 Index Fund उन लोगों के लिए बेहतर है जो अधिक स्टेबल इन्वेस्टमें रूट पसंद करते हैं. लॉन्ग-टर्म निवेशकों और उन लोगों के लिए अच्छा जो अपने पोर्टफोलियो में डिफेंसिव लेकिन ग्रोथ-ओरिएंटेड स्ट्रैटेजी जोड़ना चाहते हैं.
4/5अगर अलॉटमेंट की तारीख के 15 दिन के अंदर रिडीम किया जाता है तो 0.25% का एग्जिट लोड होगा. इस समय सीमा के बाद रिडीम करने पर एग्जिट लोड जीरो होगा.
5/5निफ्टी 200 क्वालिटी 30 इंडेक्स (Nifty 200 Quality 30 Index) मजबूत प्रॉफिटेबिलिटी, मैनेजेबल डेट लेवल्स और लगातार आय वाली कंपनियों को टारगेट करता है, जिसका लक्ष्य कम अस्थिरता के साथ बेहतर रिस्क-एडजस्टेड रिटर्न प्रदान करना है.