आदित्य बिड़ला म्यूचुअल फंड ने इन्फ्रास्ट्रक्चर थीम पर आधारित एक म्यूचुअल फंड स्कीम Aditya Birla Sun Life BSE India Infrastructure Index Fund को लॉन्च किया है. यह एक इंडेक्स फंड है. यह न्यू फंड ऑफर यानी NFO 14 नवंबर को खुला और 28 नवंबर तक खुला रहेगा.
1/5Aditya Birla Sun Life BSE India Infrastructure Index Fund एक इंडेक्स फंड है जो BSE इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर TRI इंडेक्स को फॉलो करेगा. यह एक ओपन एंडेड स्कीम है. इंडेक्स फंड होने के कारण इसका एक्सपेंस रेशियो ना के बराबर होता है और निवेश करना भी आसान है. 500 रुपए से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं.
2/5इन्फ्रास्ट्रक्चर किसी भी इकोनॉमी की बैकबोन होती है. भारत में इन्फ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार हो रहा है. रोड एंड हाइवे, रेलवे, पोर्ट्स एंड एयरपोर्ट्स, यूटिलिटी समेत तमाम सेक्टर में सरकार इन्फ्रा डेवलपमेंट के लिए मेगा स्पेंडिंग कर रही है. इसके लिए PM गतिशक्ति, नेशनल लॉजिस्टिक पॉलिसी, भारतमाला, सागरमाला जैसे इनिशिएटिव उठाए गए हैं. Morgan Stanley ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है. उसका मानना है कि सरकार का फोकस बना रहेगा. इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर 15% CAGR से बजट कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ेगा जो ग्रोथ को थ्रस्ट करने वाला होगा.
3/5BSE India Infrastructure Index की बात करें तो इसमें 10 स्टॉक्स हैं. LT का वेटेज सबसे ज्यादा 10.48% है. इसके अलावा NTPC का 9.63%, पावग्रिड का 7.19%, ONGC का 6.97%, अदानी पोर्ट्स का 6.53%, इंडिगो का 5.84% है. इसके अलावा रेल विकास निगम लिमिटेट, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, REC लिमिटेड और गेल इंडिया लिमिटेड को इंडेक्स में शामिल किया गया है.
4/5आदित्य बिड़ला सनलाइफ BSE India Infrastructure Index Fund में इसलिए निवेश किया जा सकता है क्योंकि इसकी मदद से भारत की ग्रोथ स्टोरी में पार्टिसिपेट कर सकते हैं. लॉन्ग टर्म में कैपिटल एप्रिसिएशन के लिए इसमें निवेश किया जा सकता है. इन्फ्रास्ट्रक्चर थीम में डायवर्सिफिकेशन के लिए इस फंड में निवेश किया जा सकता है. इन्फ्रा की पूरी थीम को सरकार की पॉलिसी सपोर्ट कर रही है इसके अलावा पैसिव इन्वेस्टिंग बेनिफिट्स के लिए इस फंड में निवेश किया जा सकता है.
5/5इस नए फंड के लॉन्च के अवसर पर Aditya Birla Sun Life AMC Ltd के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO ए. बालसुब्रमण्यिन ने कहा कि, “भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर निवेशकों के लिए भारत की विकास गाथा के साथ चलने के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है. सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर पर पूरा फोकस बनाए हुए है और इसे लेकर प्रतिबद्ध है, इसके साथ ही जनसंख्या बढ़ने से घरेलू उपभोग भी बढ़ रहा है, ऐसे में यह सेक्टर भारत की आर्थिक वृद्धि में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए तैयार है. जैसे-जैसे हम अमृत काल 2047 के सपने को पूरा करने की दिशा में बढ़ रहे हैं, एक विकसित अर्थव्यवस्था बनने के लिए भारत की यात्रा को साकार करने में ऊर्जा, निर्माण, इंजीनियरिंग, परिवहन और यूटिलिटी सर्विस जैसे व्यावसायिक क्षेत्रों की भूमिका महत्वपूर्ण होती जायेगी. साथ ही, बीएसई इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स में इंफ्रा क्षेत्र में स्टॉक्स/सब-सेक्टर्स का व्यापक प्रतिनिधित्व है.”