निप्पॉन इंडिया ने लॉन्च किया नया NFO, कम पैसे के साथ देश की मल्टीनेशनल कंपनियों में मिलेगा निवेश का मौका

Nippon India NFO: भारत की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने और वैश्विक ब्रांडों के बढ़ते रुझान के बीच, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने "निप्पॉन इंडिया एमएनसी फंड" लॉन्च किया है. यह फंड भारत में रजिस्टर्ड मल्टीनेशनल कंपनियों में निवेश का मौका देगा.
निप्पॉन इंडिया ने लॉन्च किया नया NFO, कम पैसे के साथ देश की मल्टीनेशनल कंपनियों में मिलेगा निवेश का मौका

Nippon India NFO: भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और यही वजह है कि दुनिया की प्रमुख मल्टीनेशनल कंपनियां अब भारत की ओर तेजी से आकर्षित हो रही हैं. न सिर्फ यहां के बड़े उपभोक्ता बाजार के लिए, बल्कि भारत को एक ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग केंद्र के रूप में स्थापित करने के इरादे से. इसी अवसर को भुनाने के लिए निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने एक नया निवेश विकल्प पेश किया है, जिसका नाम निप्पॉन इंडिया एमएनसी फंड है.

क्या है निप्पॉन इंडिया एमएनसी फंड?

यह एक इक्विटी म्यूचुअल फंड है जो ऐसी कंपनियों में निवेश करेगा जो भारत में पंजीकृत हैं लेकिन एक से अधिक देशों में परिचालन करती हैं. यानी ये बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ (MNCs) हैं जिनकी वैश्विक पहुंच, बेहतर तकनीकी कौशल और स्थिर बिजनेस मॉडल होते हैं. इसकी ओपनिंग डेट 2 जुलाई 2025 और क्लोजिंग डेट 16 जुलाई 2025 है.

Add Zee Business as a Preferred Source

किन कंपनियों में होगा निवेश?

इस फंड के जरिए निवेशक हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोलगेट-पामोलिव, एबॉट इंडिया, सीमेंस, बॉश, नेस्ले जैसी दिग्गज एमएनसी कंपनियों में निवेश कर सकेंगे. साथ ही, इस फंड का फोकस आईटी, फार्मा, ऑटोमोबाइल, कंज्यूमर गुड्स, सीमेंट, मेटल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनियों पर भी होगा.

किस तरह की कंपनियों में होगा निवेश?

फंड उन कंपनियों को प्राथमिकता देगा जिनका वित्तीय प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है, जिनका ब्रांड अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत है और जो कई देशों में परिचालन के अनुभव के कारण कुशलता से लागत और रिस्क को नियंत्रित कर सकती हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6