&format=webp&quality=medium)
Zerodha Nifty Smallcap 100 ETF.
NFO Alert: जिरोधा म्यूचुअल फंड (Zerodha Mutual Fund) ने अपना न्यू फंड ऑफर (NFO) लॉन्च किया है, जिसका नाम है Zerodha Nifty Smallcap 100 ETF. यह एक ओपन-एंडेड ETF (Exchange Traded Fund) है, जो Nifty Smallcap 100 Total Return Index को ट्रैक करेगा. इस फंड का NFO खुल चुका है और इसमें निवेश की अंतिम तारीख 5 सितंबर 2025 है.
इस ETF का मकसद है कि वह Nifty Smallcap 100 Index में शामिल कंपनियों में उसी रेश्यो में निवेश करे, जिससे निवेशकों को इंडेक्स के समान ही रिटर्न मिल सके. यह एक पैसिव फंड है, यानी इसमें फंड मैनेजर स्टॉक्स चुनने की बजाय सिर्फ इंडेक्स की नकल करता है. इस फंड को केदारनाथ मिराजकर मैनेज करेंगे.
Nifty Smallcap 100 Index में भारत की 100 स्मॉलकैप कंपनियां शामिल हैं, जो कई अलग-अलग सेक्टर्स से आती हैं. ये कंपनियां लंबी अवधि में ज्यादा ग्रोथ दे सकती हैं, लेकिन इनके स्टॉक्स में उतार-चढ़ाव भी ज्यादा होता है.
यह फंड उन निवेशकों के लिए बेहतर है-
Zerodha Nifty Smallcap 100 ETF में कम से कम 1,000 रुपये से निवेश शुरू करना होगा और इसके बाद 100 रुपये के गुणक में निवेश किया जा सकता है.
| Parameter | Details |
|---|---|
| Fund House | Zerodha Mutual Fund |
| Issue Open Date | August 25, 2025 |
| Issue Closing Date | September 5, 2025 |
| Category | Equity – Smallcap |
| Minimum Investment | ₹1,000 |
| Lock-in Period | None |
| Exit Load | 1% if redeemed within 1 year |
| Riskometer | Very High |
| Benchmark | NIFTY Smallcap 100 TRI |
फंड का टोटल एक्सपेंस रेश्यो (TER) रेगुलेटरी नियमों के तहत अधिकतम 1% तक हो सकता है.
इस फंड में कोई एग्जिट लोड नहीं है, यानी निवेशक बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के अपनी यूनिट्स बेच सकते हैं.
इस फंड की यूनिट्स नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और BSE लिमिटेड पर सभी ट्रेडिंग दिनों में खरीदी और बेची जा सकती हैं.
फंड का रिस्क लेवर Very High है. छोटे शेयरों में ज्यादा उतार-चढ़ाव होता है, इसलिए ये फंड केवल उन्हीं निवेशकों के लिए है जो जोखिम झेल सकते हैं और लॉन्ग टर्म तक निवेश कर सकते हैं.
सवाल: Zerodha Nifty Smallcap 100 ETF क्या है?
जवाब: यह एक ओपन-एंडेड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) है, जो Nifty Smallcap 100 Total Return Index को ट्रैक करता है.
सवाल: यह फंड किस तरह का है- एक्टिव या पैसिव?
जवाब: यह एक पैसिव फंड है.
सवाल: इस ETF में निवेश किन कंपनियों में किया जाएगा?
जवाब: इसमें भारत की 100 स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश किया जाएगा, जो Nifty Smallcap 100 Index का हिस्सा हैं.
सवाल: किस तरह के निवेशकों के लिए यह फंड बेहतर है?
जवाब: यह फंड उन लोगों के लिए बेहतर है जो जो लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं.
सवाल: न्यूनतम निवेश कितना है?
जवाब: निवेश की शुरुआत ₹1,000 से की जा सकती है और इसके बाद ₹100 के गुणकों में निवेश किया जा सकता है.
(डिसक्लेमर: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं, इसलिए योजना से संबंधित सभी दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक पढ़ें. निवेश के पहले एक्सपर्ट की सलाह लें.)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)