&format=webp&quality=medium)
Motilal Oswal Consumption Fund.
NFO Alert: म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में निवेशकों के लिए एक नया अवसर आया है. मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड (Motilal Oswal Mutual Fund) ने अपना नया मोतीलाल ओसवाल कंजम्पशन फंड (Motilal Oswal Consumption Fund) लॉन्च किया है. यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है. इस फंड का मकसद भारत की लॉन्ग-टर्म कंजम्पशन ग्रोथ को कैप्चर करना है.
यह नया फंड 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. निवेशक इस दौरान इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं.
भारत की खपत पैटर्न में हाल के वर्षों में बड़े बदलाव आए हैं. तेजी से बढ़ती आमदनी, शहरीकरण, और आर्थिक नीतियों में सुधार के चलते भारत की अर्थव्यवस्था का स्वरूप बदल रहा है. अब खपत केवल जरूरी वस्तुओं तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें प्रीमियम और डिस्क्रेशनरी कैटेगरीज जैसे ऑटोमोबाइल्स, रिटेल, फाइनेंशियल सर्विसेज, ड्यूरेबल्स और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स भी शामिल हो गए हैं.
भारत की खपत GDP का लगभग 60% से ज्यादा हिस्सा है और यह तेजी से विकसित हो रही है. इस बदलाव का फायदा उठाने के लिए Motilal Oswal ने यह नया फंड लॉन्च किया है.
इस फंड को मैनेज अनुभवी टीम द्वारा किया जाएगा. प्रमुख मैनेजर्स में शामिल हैं- निकेत शाह (CIO & Fund Manager- Equity), वरुण शर्मा (Fund Manager- Equity), भालचंद्र शिंदे (Associate Fund Manager- Equity), राकेश शेठ्टी (Fund Manager- Debt) और सुनील सावंत (Fund Manager- Overseas).
फंड मुख्य रूप से उन सेक्टर्स में निवेश करेगा जो भारत की खपत में तेजी से बढ़ रहे हैं, जैसे कि ऑर्गनाइज्ड रिटेल, डिजिटल सर्विसेज, फाइनेंशियल सर्विसेज जो खपत को सपोर्ट करती हैं और ड्यूरेबल्स और अपैरल के सेलेक्ट सेगमेंट.
Motilal Oswal AMC के MD और CEO प्रतीक अग्रवाल ने कहा, यह फंड भारत की बदलती खपत थीम पर केंद्रित है. हमारा QGLP (Quality, Growth, Longevity, and Price) निवेश स्ट्रक्चर सुनिश्चित करता है कि हम उच्च गुणवत्ता वाली कंपनियों में निवेश करें जो इन लॉन्ग-टर्म संरचनात्मक परिवर्तनों से लाभान्वित हों.
ये भी पढ़ें- इस Realty स्टॉक में आने वाली है जोरदार तेजी, पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए मौका, नोट कर लें टारगेट्स
यह फंड उन निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प हो सकता है जो भारत की आर्थिक विकास की खपत आधारित कहानी में विश्वास रखते हैं और लंबे समय तक स्थिर फायदा कमाना चाहते हैं. बढ़ती शहरी आबादी, बेहतर आय स्तर, और डिजिटलीकरण के चलते यह क्षेत्र भविष्य में और तेजी से बढ़ने की संभावना रखता है.

Motilal Oswal Consumption Fund निवेशकों को भारत के खपत क्षेत्र के विस्तार और विकास की ताकत को अपने निवेश में शामिल करने का मौका देता है. अगर आप लंबी अवधि के लिए भारत की तेजी से बढ़ती खपत से जुड़ी कंपनियों में निवेश करना चाहते हैं, तो यह नया फंड आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है.
Q1. Motilal Oswal Consumption Fund क्या है?
यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम है, जो भारत की लंबी अवधि की खपत बढ़ोतरी के अवसरों में निवेश करती है.
Q2. इस फंड का NFO कब खुलेगा और बंद होगा?
इसका NFO 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक खुलेगा.
Q3. इस फंड का मुख्य उद्देश्य क्या है?
फंड का उद्देश्य भारत की बदलती खपत संरचना से फायदा उठाना है, जिसमें बढ़ती आमदनी, शहरीकरण, और आर्थिक नीतियों के बदलाव शामिल हैं.
Q4. फंड किन सेक्टर्स में निवेश करेगा?
फंड मुख्य रूप से ऑर्गनाइज्ड रिटेल, डिजिटल सर्विसेज, फाइनेंशियल सर्विसेज, ड्यूरेबल्स और अपैरल के कुछ सेगमेंट में निवेश करेगा.
Q5. QGLP निवेश फ्रेमवर्क क्या है?
QGLP का मतलब है Quality, Growth, Longevity और Price.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)