&format=webp&quality=medium)
NFO 29 जनवरी को बंद होगा.
NFO Alert: लॉन्ग-टर्म में कैपिटल ग्रोथ चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है. कोटक म्यूचुअल फंड ने कोटक निफ्टी200 वैल्यू 30 इंडेक्स फंड (Kotak Nifty200 Value 30 Index Fund) पेश किया है. यह एक ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड है. इस इंडेक्स फंड का न्यू फंड ऑफर (NFO) 15 जनवरी से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है और 29 जनवरी को बंद होगा.
कोटक निफ्टी200 वैल्यू 30 इंडेक्स फंड एक पैसिवली मैनेज्ड फंड है, जो Nifty 200 Value 30 Index को ट्रैक करता है. निफ्टी 200 वैल्यू 30 इंडेक्स में निफ्टी 200 यूनिवर्स की 30 कंपनियां शामिल हैं, जिन्हें उनके 'वैल्यू' स्कोर के आधार पर चुना गया है, जो अर्निंग्स टू प्राइस (E/P), बुक वैल्यू टू प्राइस (B/P), सेल्स टू प्राइस (S/P) और डिविडेंड यील्ड जैसे प्रमुख फाइनेंशियल मेट्रिक्स का इस्तेमाल करके निर्धारित किए जाते हैं. यह सिस्टम सुनिश्चित करती है कि फंड निवेशकों को उनके समग्र एसेट एलोकेशन के हिस्से के रूप में वैल्यू-ओरिएंटेड इक्विटी इंडेक्स का एक्सपोजर प्रदान करे.
Kotak Nifty200 Value 30 Index Fund में निवेशक न्यूनतम 100 रुपये और उसके बाद किसी भी राशि का निवेश कर सकते हैं. वहीं, इसमें 100 रुपए से SIP की शुरुआत की जा सकती है.परफॉर्मेंस को निफ्टी200 वैल्यू 30 इंडेक्स (TRI) के मुकाबले बेंचमार्क किया जाएगा. इस फंड का प्रबंधन देवेंद्र सिंघल और सतीश डोंडापति करेंगे.
ये भी पढ़ें- ₹100 SIP से सोना-चांदी में निवेश का मौका! Bandhan MF ने पेश किया Gold-Silver ETF FoF, जानें डीटेल्स
यह फंड उन निवेशकों के लिए सही है जो लंबे समय में कैपिटल ग्रोथ चाहते हैं और ऐसा रिटर्न चाहते हैं जो ट्रैकिंग एरर के साथ Nifty200 Value 30 इंडेक्स के परफॉर्मेंस के बराबर हो. इस फंड में एग्जिट लोड नहीं है.
फंड हाउस के मुताबिक, Kotak Nifty200 Value 30 Index Fund में फाइनेंशियल सर्विसेज का एलोकेशन 35.5% है. वहीं, ऑयल, गैस एंड कंज्यूमेबल फ्यूल्स का 27.5%, मेटल एंड माइनिंग का 17.3%, पावर का 9.5%, ऑटोमोबाइल एंड ओटो कम्पोनेंट्स का 5%, कंस्ट्रक्शन मैटेरियल्स का 4% और केमिकल्स का 1.2% है.

कोटक महिंद्रा AMC के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलेश शाह ने कहा, Kotak Nifty200 Value 30 Index Fund उन निवेशकों के लिए है जो उचित वैल्यूएशन पर ट्रेड करने वाली मजबूत कंपनियों में एक्सपोजर के माध्यम से वैल्यू-ओरिएंटेड इक्विटी इंडेक्स की तलाश में हैं. यह इंडेक्स फंड निवेशकों को उस यात्रा में भाग लेने का एक तरीका है, साथ ही हमारे पैसिव निवेश प्रस्तावों का विस्तार भी करता है.
1. कोटक म्यूचुअल फंड ने कौन सा फंड पेश किया है?
कोटक निफ्टी200 वैल्यू 30 इंडेक्स फंड.
2. कोटक निफ्टी200 वैल्यू 30 इंडेक्स फंड क्या है?
यह एक ओपन-एंडेड पैसिवली मैनेज्ड इंडेक्स फंड है.
3. इस फंड में निवेश कैसे करें?
इस फंड में न्यूनतम ₹100 से निवेश शुरू कर सकते हैं.
4. इस फंड का बेंचमार्क क्या है?
फंड का बेंचमार्क Nifty200 Value 30 TRI है.
5. इस फंड का मैनेजमेंट कौन करेगा?
इस फंड का प्रबंधन देवेंद्र सिंघल और सतीश डोंडापति करेंगे.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
(डिस्क्लेमर: यहां NFO की डीटेल दी गई है. ये निवेश की सलाह नहीं है. म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें)