&format=webp&quality=medium)
यह फंड उन 30 कंपनियों में निवेश करता है, जिन्हें Alpha और Low Volatility फैक्टर्स के आधार पर चुना जाता है. (फोटो सोर्स: Pexels)
NFO Alert: कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने निवेशकों के लिए नया इंडेक्स फंड लॉन्च किया है. कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने Kotak Nifty Alpha Low-Volatility 30 Index Fund पेश किया है. यह एक ओपन-एंडेड स्कीम है और Nifty Alpha Low-Volatility 30 Index को ट्रैक करेगी. यह न्यू फंड ऑफर (NFO) 29 मई 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और 12 जून 2026 तक निवेश किया जा सकेगा.
Kotak Nifty Alpha Low-Volatility 30 Index Fund एक ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड है, जो Nifty Alpha Low-Volatility 30 Index को ट्रैक करता है. यह फंड उन 30 कंपनियों में निवेश करता है, जिन्हें Alpha और Low Volatility फैक्टर्स के आधार पर चुना जाता है.
ये भी जरूर पढ़ें- Coal India: 10% डिस्काउंट पर मिल रहा महारत्न PSU, OFS में लगाएं दांव या रहें दूर? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
इस स्कीम का उद्देश्य निवेशकों को ऐसा रिटर्न देना है, जो खर्चों से पहले Nifty Alpha Low-Volatility 30 Index के कुल रिटर्न के बराबर हो. हालांकि, इसमें ट्रैकिंग एरर का असर हो सकता है.
क्या है Low Volatility?
क्या है Alpha?

Nifty Alpha Low-Volatility 30 Index एक नियम-आधारित इंडेक्स है, जो Alpha और Low Volatility फैक्टर्स के आधार पर शेयरों का चयन करता है. इसका उद्देश्य निवेशकों को बेहतर रिटर्न की संभावना के साथ अपेक्षाकृत कम उतार-चढ़ाव वाला पोर्टफोलियो देना है.
सबसे पहले Nifty 100 Index और Nifty Midcap 50 Index की कुल 150 कंपनियों को चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाता है.
Alpha Score, Jensen’s Alpha के आधार पर निकाला जाता है, जबकि Low Volatility Score, शेयर की कीमतों में उतार-चढ़ाव को मापकर तय किया जाता है.
इंडेक्स में शामिल होने के लिए शेयरों को Alpha और Low Volatility दोनों फैक्टर्स के आधार पर स्कोर दिया जाता है. फाइनल चयन में दोनों फैक्टर्स को 50:50 वेटेज दिया जाता है और सबसे बेहतर स्कोर वाले 30 शेयर चुने जाते हैं.
इंडेक्स में प्रत्येक शेयर का वेटेज उसके फैक्टर स्कोर के आधार पर तय किया जाता है. हालांकि, किसी एक शेयर का अधिकतम वेटेज 5% तक सीमित रखा जाता है, ताकि पोर्टफोलियो में संतुलन बना रहे.

इस फंड का प्रदर्शन Nifty Alpha Low-Volatility 30 Index (TRI) के मुकाबले मापा जाएगा. फंड का प्रबंधन Devender Singhal, Satish Dondapati और Abhishek Bisen करेंगे.
| डीटेल | |
| म्यूचुअल फंड | कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड |
| योजना का नाम | कोटक निफ्टी अल्फा लो वोलेटिलिटी 30 इंडेक्स फंड |
| योजना का प्रकार | ओपन एंडेड |
| योजना की कैटेगरी | इंडेक्स फंड |
| NFO शुरू होने की तारीख | 29 मई 2026 |
| NFO बंद होने की तारीख | 12 जून 2026 |
| न्यूनतम निवेश राशि | ₹1,000 |
यह इंडेक्स 30 ऐसी कंपनियों को ट्रैक करता है, जिन्हें Alpha और Low-Volatility फैक्टर के आधार पर चुना जाता है. Alpha उन शेयरों को दर्शाता है जिनमें बाजार से बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता होती है, जबकि Low Volatility ऐसे शेयरों पर फोकस करता है जिनमें कीमतों में उतार-चढ़ाव अपेक्षाकृत कम होता है.
इन दोनों फैक्टर्स के कॉम्बिनेशन से यह फंड निवेशकों को बेहतर रिटर्न की संभावना के साथ जोखिम को संतुलित रखने का मौका देने की कोशिश करेगा. इंडेक्स पूरी तरह नियम-आधारित (Rule-Based) है और समय-समय पर रीबैलेंस किया जाता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
(डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन हैं. निवेश करने से पहले स्कीम से जुड़े सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें.)